आखिरकार कंफर्म हुई अक्षय कुमार की 'वेलकम 4'! प्रोड्यूसर ने दिखाई हरी झंडी, दिया बड़ा अपडेट- 'सबकुछ भव्य होगा'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम 4’ के ऐलान के बाद से इसपर कोई अपडेट नहीं थी जिससे सवाल उठ रहे थे कि आखिर फिल्म बन भी रही है कि नहीं. अब ‘वेलकम 4’ के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने पुष्टि की है कि फिल्म की स्क्रिप्ट एडवांस स्टेज पर है. फिल्म में कई सितारे होंगे. उन्होंने काम चल रहा है और ये फिल्म भव्य लेवल पर बनेगी.
Breaking News Today Live Updates: गोरखपुर के रायगंज इलाके में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक
Breaking News Today Live Updates: आज 11 मार्च 2026 और दिन बुधवार है. इस बार उत्तर भारत में अभी से भीषण गर्मी पड़ने लगी है. हालांकि पहाड़ों पर अब भी बर्फबारी हो रही है. जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है. मौसम के इस बदलाव से हर कोई हैरान है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उधर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. आज इस जंग का 12वीं दिन है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद पूरा मध्य पूर्व जंग की आग में जल रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारत के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी केरल और तमिलनाडु की यात्रा करेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों में करीब 16 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी केरल के एर्नाकुलम में 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. जबकि तमिलनाडु को करीब 5,650 करोड़ की सौगात देंगे.
वहीं दिल्ली के 23वें नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण लोक निवास में दोपहर 1:30 बजे होगा. उधर आज शाम 24 अकबर रोड दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक होगी. जिसमें केरल चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation



















