जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट:बिहार, झारखंड, बंगाल में भी बारिश की चेतावनी; राजस्थान, MP, छत्तीसगढ़ में पारा 40°C पहुंचा
भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान बिजली चमकने और 30-50 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। इधर, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। यहां बाड़मेर जिले में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री रहा। वहीं मध्य प्रदेश के रतलाम में तापमान 39.2 डिग्री और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम की 2 तस्वीरें… गर्मी क्यों- फरवरी में बारिश कम, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असामान्य गर्मी के पीछे कई कारण हैं। फरवरी में उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ कम रहे। इस कारण बादल-बारिश कम हुए। सूर्य की गर्मी सीधे जमीन तक पहुंचने से सतह तेजी से गर्म हो रही है। पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसमें हवा नीचे दबती है, जिससे बादल कम बनते हैं और गर्म हवाएं बनी रहती हैं। ये परिस्थितियां तापमान बढ़ाने के लिए अनुकूल रहती हैं। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। जून में अलनीनो संभव, गर्मी बढ़ेगी, मानसून भी बिगड़ सकता है ला-नीना कमजोर हो रहा है। अगले 3 महीने एनसो न्यूट्रल, यानी न ला-नीना और न अलनीनो के हालात रहने के आसार हैं। अमेरिकन मौसम एजेंसी नोआ के अनुसार, जून के शुरू में अलनीनो दस्तक दे सकता है। इसी दौरान देश में मानसून आता है। अलनीनो न सिर्फ मानसून बिगाड़ेगा, बल्कि गर्मी का दौर भी लंबा करेगा। ला-नीना में सामान्य, या फिर सामान्य से ज्यादा बारिश होती है। तापमान सामान्य से कम रहता है। अलनीनो में पारा चढ़ता है और बारिश कम होती है। अगले 2 दिन मौसम का हाल-
पीएम मोदी आज केरल और तमिलनाडु जाएंगे:दोनों राज्यों में कुल 16,450 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे; रैली को भी संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम केरल के एर्नाकुलम में करीब 10,800 करोड़ और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम केरल पहुंचने पर अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद, दोपबर 1:30 बजे एक और प्रोग्राम में, अलग-अलग डेवलपमेंट जनता को सौपेंगे। ये प्रोजेक्ट्स एनर्जी, हाईवे, रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और दूसरे सेक्टर से जुड़े हैं। इसके बाद, दोपहर करीब 2:15 बजे, मोदी केरल के एर्नाकुलम में होने वाली NDA की रैली को एड्रेस करेंगे। इसके बाद पीएम तमिलनाडु जाएंगे। यहां शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलानयास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम बोले- NDA केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा प्रधानमंत्री ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए इस बॉडी ने जो काम किया है, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने लिखा कि NDA का गुड गवर्नेंस एजेंडा LDF और UDF दोनों की लूट और कुशासन के मुकाबले सबसे ऊंचा है। NDA डेवलपमेंट वाली पॉलिटिक्स पर फोकस करेगा और केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा। मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल स्टेटस देने की मंजूरी पीएम को दौरे से पहले मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह अपग्रेड इस क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को दिखाता है और इससे मदुरै के विकास की संभावनाओं में काफी बदलाव आएगा। वैष्णव ने कहा कि तमिलनाडु के तीन सबसे बड़े शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै हैं। लोग यहां एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट चाहते हैं। यह फैसला मदुरै और तमिलनाडु के पूरे विकास में एक बड़ा बदलाव होगा। मोदी बोले- NDA की लोकप्रियता से DMK डर गई है पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि DMK राज्य भर में NDA की बढ़ती लोकप्रियता से साफ तौर पर परेशान है। उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु के लोगों ने DMK के कुशासन और अधूरे वादों को देख लिया है। इसीलिए वे NDA के उम्मीद और तरक्की के एजेंडे से जुड़ रहे हैं। ------------- ये खबर भी पढ़ें… PM ने तमिलनाडु-पुडुचेरी में 7,100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए:मदुरै में बोले-विकसित भारत में तमिलनाडु का अहम योगदान PM नरेंद्र मोदी 1 मार्च को भी पुडुचेरी और तमिलनाडु पहुंचे थे। पुडुचेरी में उन्होंने 2700 करोड़ और तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। साथ ही तमिलनाडु में ही आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया था। मोदी ने कहा था कि तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















