Responsive Scrollable Menu

रिपोर्ट-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की कानून सुरक्षा खत्म हो सकती है:सरकार मेटा, यूट्यूब और X पर हर पोस्ट का जिम्मेदारी डाल सकती है

केंद्र सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा खत्म करने पर विचार कर रही है। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और X शामिल हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, IT मंत्रालय ने भारत के सोशल मीडिया नियमों में बड़े बदलाव पर चर्चा शुरू की है। प्रस्ताव के तहत यूजर्स की पोस्ट के लिए प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। सरकार सेफ हार्बर सुरक्षा को सिर्फ इंटरनेट और टेलीकॉम कंपनियों या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स तक सीमित करने पर विचार कर रही है। अभी यह सुरक्षा सोशल मीडिया कंपनियों को भी मिलती है। अभी सेफ हार्बर IT Act की धारा 79 के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा है। इसके तहत इंटरनेट कंपनियों को यूजर्स की पोस्ट, वीडियो और कमेंट के लिए सीधे जिम्मेदार नहीं माना जाता। सुरक्षा की वजह से बढ़ा मेटा और गूगल का कारोबार इंडिया एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुरक्षा ने मेटा, गूगल और X जैसी कंपनियों को यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर बड़े कारोबार खड़े करने में मदद की है। उन्हें हर पोस्ट, वीडियो या कमेंट की कानूनी जिम्मेदारी नहीं उठानी पड़ती। सरकार के एक वर्ग का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब सिर्फ जानकारी पहुंचाने वाले माध्यम नहीं हैं। वे एल्गोरिदम से कंटेंट की रैंकिंग, सिफारिश और पहुंच तय करते हैं। ये प्लेटफॉर्म अपनी कम्युनिटी गाइडलाइन के आधार पर पोस्ट हटाते या सीमित करते हैं। ये नियम कई बार भारतीय कानूनों से अलग हो सकते हैं। इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोप इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दिल्ली पुलिस को उन आरोपों की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया था, जिनमें कहा गया था कि Meta के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों के जरिए भारत में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSAM) को बढ़ावा दिया गया। NHRC ने पुलिस को यह भी जांचने का निर्देश दिया था कि क्या टेक कंपनी और दूसरे संबंधित पक्षों ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत अनिवार्य रिपोर्टिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों का पालन किया था। BBC रिपोर्ट- Meta पर सस्ते में मिल रहा यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट ---------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… सरकार बोली- मेटा एल्गोरिदम का रिव्यू करे:हिंसा भड़काने वाला कंटेंट रोकें; 10 अक्टूबर को आदेश दिया, इसी दिन CJP ने प्रदर्शन किया था केंद्र सरकार ने आईटी नियमन- 2021 में बदलाव का नया मसौदा जारी कर दिया है। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सरकारी निर्देशों की अनदेखी नहीं कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए? ये 5 चीजें भूलकर भी ना लाएं घर

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए? ये 5 चीजें भूलकर भी ना लाएं घर

Continue reading on the app

  Sports

माया राजेशवरन चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं:सानिया मिर्जा के बाद ऐसा करने वाली पहली भारतीय

17 साल की माया राजेशवरन रेवती चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। वह 14 साल बाद किसी WTA टूर-लेवल सिंगल्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2012 में सानिया मिर्जा ने पट्टाया ओपन में यह उपलब्धि हासिल की थी। माया ने बुधवार को राउंड ऑफ-16 में पोलैंड की वेरोनिका फाल्कोवस्का को 6-4, 6-3 से हराया। माया की जीत की 5 बड़ी बातें 1. 14 साल का इंतजार खत्म: माया 2012 में सानिया मिर्जा के बाद WTA टूर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 2. वर्ल्ड नंबर-277 को हराया: वर्ल्ड नंबर-669 माया ने पोलैंड की क्वालिफायर वेरोनिका फाल्कोवस्का को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। 3. पहले सेट में पिछड़कर वापसी: माया एक समय पहले सेट में 2-4 से पीछे थीं, लेकिन लगातार गेम जीतकर 6-4 से सेट अपने नाम किया। 4. तीसरे मैच पॉइंट पर जीत: दूसरे सेट में 5-3 की बढ़त बनाने के बाद माया ने तीसरे मैच पॉइंट पर मुकाबला जीत लिया। 5. चेन्नई ओपन में भारतीयों का इंतजार खत्म: पिछले दो सीजन में कोई भारतीय खिलाड़ी दूसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाया था। माया ने यह सिलसिला तोड़ा। पहले सेट में लगातार 5 सर्विस ब्रेक, 4-2 से पिछड़ने के बाद वापसी की मैच की शुरुआत माया के लिए अच्छी नहीं रही। उन्होंने डबल फॉल्ट के साथ शुरुआत की और अपनी सर्विस गंवा दी। हालांकि, उन्होंने तुरंत वापसी करते हुए फाल्कोवस्का की सर्विस तोड़ दी। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच लगातार 5 गेम में सर्विस ब्रेक हुए। इस दौरान डबल फॉल्ट और अनफोर्स्ड एरर्स भी देखने को मिले। फाल्कोवस्का ने एक समय 4-2 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद माया ने लगातार दो गेम जीतकर स्कोर 4-4 किया और फिर अपनी सर्विस बचाकर 5-4 की बढ़त हासिल की। 10वें गेम में फाल्कोवस्का ने दो डबल फॉल्ट किए और एक फोरहैंड शॉट भी बाहर मार दिया। इससे माया को सेट जीतने के दो मौके मिले। उन्होंने दूसरा सेट पॉइंट भुनाते हुए पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी आक्रामक खेल जारी रखा दूसरे सेट में फाल्कोवस्का ने अपने शॉट्स में ज्यादा ताकत लगाने की कोशिश की, लेकिन माया ने आक्रामक खेल जारी रखा। उन्होंने अहम मौकों पर संयम बनाए रखा और आठवें गेम में फाल्कोवस्का की सर्विस तोड़कर 5-3 की बढ़त बना ली। इसके बाद माया मैच के लिए सर्व करने उतरीं। उन्हें जीत दर्ज करने के लिए तीन मैच पॉइंट का इंतजार करना पड़ा। तीसरे मैच पॉइंट पर फाल्कोवस्का का फोरहैंड शॉट नेट में चला गया। इसके साथ ही माया ने दूसरा सेट 6-3 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पुर्तगाल में पहला W35 सिंगल्स खिताब जीता था माया के लिए यह सीजन शानदार रहा है। अक्टूबर में उन्होंने पुर्तगाल के लागोस में अपना पहला W35 सिंगल्स खिताब जीता था। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड से शुरुआत की और पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट गंवाए बिना खिताब अपने नाम किया। उन्होंने यूक्रेन की येलिजावेता कोटलियार के साथ मिलकर डबल्स का खिताब भी जीता था। प्रोफेशनल सिंगल्स खिताब जीतने वाली वह सानिया मिर्जा के बाद सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। ट्रेनिंग एकेडमी भी बदली माया ने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग एकेडमी बदली है। उन्होंने स्पेन की राफा नडाल एकेडमी छोड़कर दक्षिणी फ्रांस के एलीट टेनिस सेंटर में अभ्यास शुरू किया है। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला बेंगलुरु और मुंबई में:14 जनवरी को वडोदरा में भिड़ेंगी, 7 फरवरी को फाइनल; 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मुकाबला 14 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। पूरी खबर Thu, 05 Nov 2026 02:12:35

  Videos
See all

US Midterm Election LIVE: Abdul El-Sayed Wins, पहले Muslim Senator बने तो Owaisi क्या बोले?| Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T02:41:01+00:00

Breaking News: Priyanka Kakkad के Social Media पोस्ट पर बढ़ा घमासानबीजेपी का कड़ा सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T02:42:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers