Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 5 November 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को परेशान करेगा राक्षस योग, धन हानि-दुर्घटना के योग

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 5 नवंबर, गुरुवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं जो चंद्रमा के मित्र हैं। चंद्रमा के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर होगा।

Continue reading on the app

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

नयी दिल्ली, चार नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को महत्वपूर्ण बताते हुए बुधवार को कहा कि इससे सेना एवं युवा सशक्त होंगे तथा भारत सुरक्षित बनेगा। सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार को घोषणा की कि चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलेगा और इसके बाद निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले अग्निवीरों को नियमित सैन्य सेवा में शामिल होने का अवसर भी दिया जाएगा। बलूनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों के लिए ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ (सेवा का दूसरा कार्यकाल) को मंजूरी देकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सशक्त युवा, सशक्त सेना, सुरक्षित भारत।’’ बलूनी ने बताया कि इस निर्णय के तहत अग्निपथ योजना के अंतर्गत चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूरी करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को स्वेच्छा एवं निर्धारित चयन मानदंडों के आधार पर दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार वे कुल छह वर्ष तक देश की रक्षा में अपना योगदान दे सकेंगे। बलूनी ने इस निर्णय की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले की तरह 25 प्रतिशत योग्य एवं इच्छुक अग्निवीरों को चार वर्ष बाद नियमित काडर में शामिल होने का अवसर मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को निर्धारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से दो वर्ष के ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ का अवसर मिलेगा। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘दूसरे ‘टूर’ के दौरान पहले वर्ष 43,500 रुपये और दूसरे वर्ष 47,500 रुपये प्रतिमाह निश्चित वेतन के साथ लागू भत्ते मिलेंगे।’’ उन्होंने बताया कि दूसरे ‘टूर’ में सेवा निधि के लिए सरकार का योगदान बढ़ाकर मासिक वेतन पैकेज का 70 प्रतिशत किया गया है। बलूनी ने कहा कि दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा पूरी करने पर अग्निवीरों को ब्याज को छोड़कर 10.92 लाख रुपये की सेवा निधि मिलेगी, जो आयकर से मुक्त होगी।

गढ़वाल से सांसद बलूनी ने कहा कि दूसरे ‘टूर’ के बाद इच्छुक अग्निवीरों को निर्धारित मानदंडों के आधार पर नियमित सैन्य सेवा में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Continue reading on the app

  Sports

कोहली उपलब्ध हैं...विराट के विजय हजारे ट्रॉफी खेलने पर दिल्ली के हेड कोच विजय दहिया का बड़ा दावा

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों अपनी-अपनी घरेलू टीम से खेले थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार भी रोहित शर्मा ने खेलने के लिए हामी भर दी है. मगर विराट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन दिल्ली के हेड कोच विजय दहिया पूर्व भारतीय क्रिकेटर का ड्रेसिंग रूम में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Fri, 6 Nov 2026 11:35:59 +0530

  Videos
See all

Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर ऐसा पलटवार कि सब देखते रहे गए ! Dhurandhar | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:13:45+00:00

Punjab News: राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर हरपाल चीमा का हमला #punjabnews #shorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:08:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers