Responsive Scrollable Menu

पेरेंटिंग- 6 साल का बेटा पटाखों से डरता है:स्कूल में दोस्त ‘डरपोक’ कहकर चिढ़ाते हैं, बच्चे को कैसे समझाऊं कि डरना ‘कमजोरी’ नहीं

सवाल- मैं नई दिल्ली से हूं। मेरा 6 साल का बेटा पटाखों से बहुत डरता है। जब आसपास दूसरे बच्चे पटाखे जलाते हैं, तो वह घबराकर वहां से भाग जाता है या मेरे पीछे छिप जाता है। हमें उसके डर से कोई परेशानी नहीं है, बल्कि पटाखों से दूर रहना उसकी सुरक्षा के लिहाज से अच्छा ही है। लेकिन दूसरे बच्चे उसे ‘डरपोक’ और ‘कमजोर’ कहकर चिढ़ाते हैं। इससे उसे शर्मिंदगी महसूस होने लगी है। सोचता है कि वह बाकी लड़कों की तरह बहादुर नहीं है। मैं उसे कैसे समझाऊं कि डरना सामान्य है। डरने का मतलब कमजोर होना नहीं है? दूसरे बच्चों के ताने सुनकर उसके मन में पैदा हो रही हीनभावना को कैसे दूर करूं, उसका आत्मविश्वास कैसे बढ़ाऊं? एक्सपर्ट- रिद्धि दोषी पटेल, चाइल्ड एंड पेरेंटिंग साइकोलॉजिस्ट, मुंबई जवाब- सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। बच्चे का पटाखों से डरना बिल्कुल सामान्य है। ऐसे में उसे यह महसूस कराना जरूरी है कि डर लगना कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा को लेकर स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। दरअसल, 6 साल की उम्र में बच्चों का भावनात्मक विकास हो रहा होता है। वे आसपास के लोगों के व्यवहार और प्रतिक्रियाओं से अपने बारे में राय बनाने लगते हैं। ऐसे में जब दूसरे बच्चे किसी डर को लेकर चिढ़ाते हैं, तो बच्चा अपनी भावनाओं को ‘कमजोरी’ समझने लगता है। उसे लग सकता है कि अगर वह दूसरों की तरह पटाखे नहीं जला सकता, तो उसमें कोई कमी है। धीरे-धीरे यह सोच उसके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है। इससे उसके मन में अपने बारे में नकारात्मक धारणा बन सकती है। यहां माता-पिता के सामने दो चुनौतियां हैं। पटाखों से डरना कोई कमजोरी नहीं सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि पटाखों से डरना कोई कमजोरी या बीमारी नहीं है। पटाखों की तेज आवाज, अचानक होने वाला धमाका, तेज रोशनी और धुएं से छोटे बच्चे का घबराना स्वाभाविक है। हर बच्चे की संवेदनशीलता अलग होती है। कुछ तेज आवाजों को आसानी से सहन कर लेते हैं, जबकि कुछ बच्चों को ऐसी आवाजों से परेशानी होती है। इसलिए पेरेंट्स को बच्चे का डर खत्म करने की बजाय उसे समझने, उसकी भावनाओं को स्वीकार करने और धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए बच्चे को कुछ बातें सिखाना जरूरी है- बच्चे के डर को समझें और स्वीकार करें बच्चा पटाखों की आवाज सुनकर छिपता है या वहां से भागता है तो उसकी पहली जरूरत सेफ्टी और इमोशनल सपोर्ट की है। उस समय उसे यह समझाने की कोशिश न करें कि पटाखों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। बच्चे को भले ही कोई तत्काल खतरा न हो। लेकिन उसके लिए वह आवाज वास्तव में डरावनी हो सकती है। ऐसे समय में उससे कहें- ''मैं समझ सकता हूं कि पटाखों की आवाज तुम्हें डराती है। तुम मेरे पास सुरक्षित हो। तुम्हें पटाखे जलाने या उनके पास जाने की जरूरत नहीं है।'' इससे बच्चे को पता चलता है कि उसकी भावनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। इससे बच्चा अपनी भावनाओं को समझना और उन्हें मैनेज करना सीखता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर स्थिति में उसे असहाय मान लिया जाए। बच्चे को बताएं ‘बहादुरी’ की परिभाषा बच्चे को ‘बहादुरी’ की परिभाषा ऐसे समझा सकते हैं- दोस्त चिढ़ाएं तो बच्चा क्या करे? इस मामले में सिर्फ बच्चे का डर ही समस्या नहीं है। दूसरे बच्चों के तानों से वह अपने बारे में गलत धारणा बनाने लगा है। इसलिए पेरेंट्स उसे कुछ आसान जवाब सिखा सकते हैं, जिनका इस्तेमाल वह अपनी उम्र के बच्चों के बीच कर सके, जैसेकि- इन जवाबों का अभ्यास घर पर खेल-खेल में करें। माता-पिता दूसरे बच्चे की भूमिका निभाएं और बच्चे को अपनी बात कहने का मौका दें। इससे उसे वास्तविक परिस्थिति में जवाब देने का भरोसा मिलेगा। यह भी समझाएं कि अगर दूसरे बच्चे बार-बार उसे चिढ़ाते हैं, डराते हैं या पटाखे जलाने के लिए मजबूर करते हैं, तो वह वहां से हट सकता है और किसी बड़े को बता सकता है। हर ताने का जवाब देना जरूरी नहीं है। ऐसे बढ़ाएं बच्चे का आत्मविश्वास बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उसकी उन खूबियों पर ध्यान दें, जिनका पटाखों से कोई संबंध नहीं है, जैसेकि- इन खूबियों की तारीफ करते समय सामान्य शब्दों की बजाय स्पष्ट बात कहें। उदाहरण के लिए- एक और जरूरी बात है कि बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से न करें। ये बातें बिल्कुल न कहें- ऐसे वाक्य उसमें हीनभावना बढ़ा सकते हैं। बच्चे को आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- पेरेंट्स इन गलतियों से बचें कुछ पेरेंट्स सोचते हैं कि बच्चा बार-बार पटाखों की आवाज सुनेगा तो उसका डर अपने आप खत्म हो जाएगा। लेकिन उसे जबरदस्ती पटाखों के पास ले जाना उलटा असर डाल सकता है। इससे उसका डर बढ़ सकता है और माता-पिता पर भरोसा भी कम हो सकता है। कब एक्सपर्ट की मदद लें? पटाखों से डरना अपने आप में कोई समस्या नहीं है। लेकिन इन स्थितियों में चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है- अंतिम बात बच्चे को यह सिखाना जरूरी है कि अपनी असहजता पहचानना, जरूरत पड़ने पर मना करना और सुरक्षित विकल्प चुनना भी बहादुरी है। पेरेंट्स का सहयोग और प्रोत्साहन उसे दूसरों की बातों से प्रभावित हुए बिना खुद पर भरोसा करना सिखाएगा। ……………………………. ग्राफिक- विपुल शर्मा …………………………….. यह खबर भी पढ़ें… पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। पांच साल के बच्चे के लिए गांव से शहर आना सिर्फ घर बदलना नहीं है। उसके लिए इसका मतलब अपने परिचितों, दोस्तों, डेली रूटीन और सेफ माहौल से दूर होना भी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- इस धनतेरस शॉपिंग के 36 यूनीक आइडियाज:ये स्मार्ट गैजेट्स आपके किचन को बनाएंगे मॉडर्न, बचेगा टाइम और मेहनत भी

धनतेरस पर लोग सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करते हैं। अगर आप इस मौके पर कुछ ऐसा खरीदना चाहते हैं, जो रोजमर्रा के काम आए और आपका समय भी बचाए, तो स्मार्ट किचन गैजेट्स अच्छा विकल्प हो सकते हैं। मार्केट में ऐसे कई उपकरण मौजूद हैं, जो खाना बनाने, सब्जियां काटने, मसाले पीसने, बर्तन व्यवस्थित रखने और खाने को स्टोर करने जैसे कामों को आसान बनाते हैं। इसलिए धनतेरस के मौके पर आज ‘जरूरत की खबर’ में हम आपके लिए 36 स्मार्ट किचन गैजेट्स के यूनीक शॉपिंग आइडियाज लेकर आए हैं। ये ऐसे अप्लायंसेज हैं, जो खाने बनाने का काम आसान करते हैं। साथ ही कुकिंग में लगने वाली मेहनत और समय भी बचाते हैं। आप अपनी जरूरत और किचन स्पेस के हिसाब से ये उपकरण खरीद सकते हैं। नीचे पूरी लिस्ट देखिए- किचन में इस्तेमाल होने वाले कुछ खास टूल्स सब्जियां छीलने, काटने और दूसरे छोटे-मोटे कामों को आसान बनाते हैं। ऐसे ही कुछ अनोखे टूल्स की लिस्ट नीचे देखिए- ये ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी मदद से किचन में डिब्बों, मसालों, बर्तनों और दूसरी जरूरी चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है। इनसे किचन की जगह का बेहतर इस्तेमाल होता है और जरूरत के समय सामान आसानी से मिल जाता है। ऐसे ही कुछ उपयोगी प्रोडक्ट्स की लिस्ट नीचे देखिए- किचन में इस्तेमाल होने वाले कुछ गैजेट्स अपने खास काम और अलग डिजाइन के कारण उपयोगी होते हैं। लेकिन इनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इनका इस्तेमाल रोजमर्रा के खाना बनाने के कामों में किया जा सकता है। ऐसे ही कुछ अलग और कम इस्तेमाल होने वाले किचन गैजेट्स की लिस्ट नीचे देखिए- ***************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ……………….. यह खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- दिवाली शॉपिंग में पैसे कैसे बचाएं: फिजूलखर्ची से बचें, न करें ये 10 गलतियां, कुछ भी खरीदने से पहले पूछें ये 5 सवाल दिवाली के मौके पर बाजारों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के ऑफर्स चल रहे हैं। इस चक्कर में अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा खरीदारी करते हैं और सस्ते के चक्कर में गैरजरूरी सामान भी खरीद लेते हैं। इससे त्योहार का बजट बिगड़ जाता है और बाद में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

पत्नी अनुष्का को तो दुनिया जानती है, विराट के परिवार में और कौन-कौन? कोहली फैमिली की पूरी कुंडली

Virat Kohli Family: 5 नवंबर 1988 को पैदा हुए विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. विराट कोहली भले ही आज दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हो, लेकिन उनका परिवार दिल्ली की एक साधारण पृष्ठभूमि से आया है. 123 टेस्ट, 318 वनडे और 125 T20I में क्रमश: 9230, 15183 और 4188 रन बना चुके विराट कोहली की एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा को तो हर कोई जानता है, लेकिन चलिए आपको कोहली परिवार के उन सदस्यों से मिलवाते हैं, जिनके पर्दे के पीछे ही रहते हैं. Thu, 5 Nov 2026 08:55:46 +0530

  Videos
See all

Trump की हार पर Tehran में फूटा लोगों का गुस्सा #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:39+00:00

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण , हवा हुई बेहद खराब #DelhiPollution #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers