सीएम योगी का निर्देश, जून तक पूरा कर लें बीडा के लिए भूमि अधिग्रहण
लखनऊ, 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में प्रस्तावित विभिन्न एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को प्रगति समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे तथा जेवर लिंक एक्सप्रेसवे की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया को अविलंब गति देते हुए सभी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि एक्सप्रेसवे परियोजनाओं का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।
महाराष्ट्र: नाना पटोले सीधे उरण के जेएनपीए बंदरगाह पहुंचे, कंटेनरों में फंसे माल का किया निरीक्षण
नवी मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत के आयात-निर्यात पर भी दिखाई देने लगा है। देश से विदेश भेजे जाने वाला बड़ी मात्रा में माल कंटेनरों में ही फंसा हुआ है। ये कंटेनर उरण स्थित जेएनपीए बंदरगाह पर खड़े हैं। इसी स्थिति का जायजा लेने के लिए कांग्रेस विधायक नाना पटोले सीधे बंदरगाह पहुंचे और वहां कंटेनरों में अटके माल का निरीक्षण किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama




















