Responsive Scrollable Menu

शिमला में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

शिमला और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Continue reading on the app

Mangaluru पुलिस ने ragging मामले में 5 छात्र किए गिरफ्तार, छठा आरोपी फरार

मंगलुरु, छह अगस्त मंगलुरु के एक निजी कॉलेज में बुधवार को कथित रैगिंग की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पांच छात्रों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वरिष्ठ छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों को परिसर के अंदर और बाहर परेशान किया। पुलिस ने प्रथम वर्ष के दो छात्रों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को रैगिंग रोधी प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि प्रभावित छात्रों को चोटें आई हैं, इसलिए आरोपियों के खिलाफ मारपीट से संबंधित अतिरिक्त धाराएं भी लगाई जाएंगी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, वरिष्ठ छात्रों के एक समूह ने जेप्पू क्षेत्र में गुजेरेकरे टैंक के पास एक चाय की दुकान के नजदीक कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि छात्रों को जूते-चप्पल उतारने, उनके निर्देशों का पालन करने और अन्य बातों को मानने के लिए मजबूर किया गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पहले नए छात्रों को अपने किराए के कमरों में बुलाया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया; उन्हें सिर्फ अंतर्वस्त्र में रहने और शर्मनाक हरकतें करने के लिए मजबूर किया, साथ ही उनके साथ गाली-गलौज भी की। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जो छात्र वरिष्ठों के बुलाने पर नहीं पहुंचते थे, उनके साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें धमकाया जाता था। पुलिस ने बताया कि अब तक प्रथम वर्ष के दो छात्र विस्तृत शिकायतें लेकर सामने आए हैं, जबकि माना जा रहा है कि इसी तरह के उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद कई अन्य छात्र डर के कारण चुप हैं।

शिकायत मिलने के बाद पांडेश्वर पुलिस ने कॉलेज का दौरा किया और मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, शिकायत में छह आरोपियों के नाम हैं। इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि छठे आरोपी की तलाश जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

चोटिल होकर शुभमन गिल प्रैक्टिस मैच से बाहर, फिजियो विवाद के बीच टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर

Shubman Gill Injury: 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले आज यानी सात अगस्त से भारतीय टीम मेजबान श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही, जिसके पहले दिन शुभमन गिल मैदान पर नहीं उतरेंगे क्योंकि प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्हें दो-दो बार चोट लग गई थी. Fri, 7 Aug 2026 09:54:37 +0530

  Videos
See all

कल Prayagraj में छात्रों से मिलेंगे Rahul Gandhi | Chhatron Ki Goonj | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T04:46:16+00:00

Atiq Ahmed Son Died News LIVE: ऐसे पलटी अतीक के बेटे Aban की गाड़ी | Shaista Parveen | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T04:46:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers