Responsive Scrollable Menu

खाना खाने के बाद चाय पीने से पाचन पर पड़ सकता है असर, बढ़ता है स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। सुबह नींद भगाने से लेकर दिनभर की थकान दूर करने तक, चाय की एक प्याली लोगों को तरोताजा कर देती है। कई लोग दिन में दो से तीन बार चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन इसे पीने का सही समय और तरीका क्या होना चाहिए, इसके बारे में ज्यादातर लोग अनजान रहते हैं।

खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं मानी जाती। खाने के बाद चाय पीने से पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है। चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन जैसे तत्व भोजन के पचने में रुकावट डाल सकते हैं। खासकर चावल खाने के तुरंत बाद चाय पीना पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है और पेट में भारीपन पैदा कर सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए यह आदत और भी हानिकारक हो सकती है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

खाने के तुरंत बाद चाय पीने से दिमाग पर भी असर पड़ता है। कैफीन के कारण स्ट्रेस और तनाव बढ़ सकते हैं। इसके अलावा पेट दर्द, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। चाय में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड हड्डियों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है, जबकि कैफीन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।

सोने से पहले चाय पीना नींद में बाधा डाल सकता है और नींद की गुणवत्ता को कम कर सकता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक बहुत ज्यादा चाय और कॉफी पीना डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है। दिन में दो बार से ज्यादा मीठी चाय, कॉफी या सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। इनमें मौजूद सुक्रोज लीवर, मांसपेशियों और छोटी आंत पर नकारात्मक असर डालता है।

चीनी कम करके या बिना चीनी के चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। सॉफ्ट ड्रिंक्स और ज्यादा मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

संतुलित आहार और सही कैलोरी काउंट से कंट्रोल करें डायबिटीज, ये सावधानी भी जरूरी

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। डायबिटीज आज देश में तेजी से फैल रही एक आम बीमारी बन गई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि सही खानपान और अच्छी जीवनशैली अपनाकर इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। संतुलित भोजन करना और रोजाना कितनी कैलोरी लेनी है, इसका ध्यान रखना डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, संतुलित भोजन और उचित मात्रा में कैलोरी का सेवन डायबिटीज प्रबंधन का सबसे प्रभावी और आसान तरीका है। सही कैलोरी काउंट के साथ लिया गया आहार ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है और दवा की जरूरत को भी कम कर सकता है।

डायबिटीज में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से कई जटिलताएं हो सकती हैं, जैसे आंखों की समस्या, किडनी खराब होना, नसों में दिक्कत और दिल की बीमारी। लेकिन अगर रोजाना का भोजन संतुलित हो और सही समय पर लिया जाए, तो इन जोखिमों को काफी हद तक रोका जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भोजन की मात्रा पर नियंत्रण रखना सबसे जरूरी कदम है। ज्यादा खाने से कैलोरी बढ़ती है और ब्लड शुगर अनियंत्रित हो जाता है। ऐसे में डायबिटीज से बचाव और प्रबंधन के लिए भोजन की मात्रा पर नियंत्रण रखें। थाली का आधा हिस्सा सब्जियों से और एक चौथाई हिस्सा दाल या प्रोटीन से और बाकी हिस्सा साबुत अनाज से भरें। ज्यादा चावल, आलू या मैदा वाले खाने से परहेज करें।

मीठे खाद्य पदार्थों से दूर रहें, चीनी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, जूस, चॉकलेट और प्रोसेस्ड फूड से बचें। इनकी जगह प्राकृतिक मिठास वाले फल जैसे सेब, अमरूद, पपीता सीमित मात्रा में लें। वहीं, फल, सब्जियां और फाइबर युक्त आहार को प्राथमिकता दें। पालक, ब्रोकली, भिंडी, लौकी, करेला, दालें, साबुत अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, ओट्स और दालें फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं।

नियमित समय पर भोजन करना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए सुबह 8 से 9 बजे के बीच नाश्ता, दोपहर 1 से 2 बजे के बीच लंच और शाम 7 से 8 बजे के बीच डिनर लें। बीच में हल्का स्नैक जैसे मुट्ठीभर मखाना या दही आदि ले सकते हैं। इसके साथ ही रोजाना 30 मिनट की सैर, हल्का व्यायाम और तनाव कम करना भी जरूरी है।

नेशनल हेल्थ मिशन ने चेतावनी दी है कि अगर ब्लड शुगर 200 मिलीग्राम/डीएल से ज्यादा रहता है, तो यह खतरनाक हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जय शाह के मुरीद हुए फीफा चीफ जियानी इन्फेंटिनो, टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो भारत की जीत से बहुत खुश हैं. उन्होंने क्रिकेट के इस सबसे बड़ टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बहुत तारीफ की है. इन्फेंटिनो ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह को इसके लिए विशेष रूप से बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जय शाह उनके बहुत अच्छे और खास दोस्त हैं. दोनों खेल प्रशासकों के बीच यह शानदार तालमेल ग्लोबल स्पोर्ट्स के लिए बहुत अच्छा है. Wed, 11 Mar 2026 01:36:58 +0530

  Videos
See all

Madrassa के अंदर नाबालिग के साथ हुई अश्लील हरकत |#rajasthan #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:00:39+00:00

LPG Price Hike: ईरान-इजरायल जंग से सिलेंडर हुआ महंगा! LPG Gas Cylinder New Rate March 2026 |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:00:42+00:00

Women who were sexually assaulted by their driving instructor call for tighter regulation. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:00:58+00:00

आंखों देखा खौफ! अब्बासिया में इजरायली हमला | #iranisraelwar #warnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T20:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers