Responsive Scrollable Menu

कतर में फंसे भारतीयों के लिए दूतावास की एडवाइजरी, वेबसाइट पर जानकारी दर्ज कराने की अपील

नई द‍िल्‍ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार दोहा में फंसे अपने नागरिकों को अपने वतन लाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में दोहा स्‍थ‍ित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के ल‍िए एडवायजरी जारी की है।

भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया, हमारी पहले जारी की गई सलाह के संदर्भ में वे भारतीय नागरिक जो वर्तमान में कतर में पर्यटक/कम अवधि के आगंतुक के रूप में फंसे हुए हैं (हाया A1 वीजा धारक) और 28 फरवरी 2026 से कतर से उड़ानों के रद्द होने के कारण वापस नहीं जा पा रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि इंडियन एम्बेसी कतर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी जानकारी भरें।

भारतीय दूतावास की ओर से स्‍पष्‍ट क‍िया गया क‍ि यह केवल कतर में फंसे उन भारतीय नागरिकों की संख्या और विवरण जानने के लिए है, जो कतर के निवासी नहीं हैं।

साथ ही यह भी स्‍पष्‍ट क‍िया गया क‍ि जिन लोगों ने पहले वाले लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी पहले ही जमा कर दी है, उन्हें दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं है।

दोहा में फंसे भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। दोहा में भारतीय दूतावास ने बताया कि कतर में फंसे यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त उड़ानों, हेल्पलाइन और वैकल्पिक यात्रा मार्गों की व्यवस्था की जा रही है।

भारतीय दूतावास ने बताया क‍ि पिछले तीन दिनों में कतर एयरवेज की उड़ानों से ट्रांजिट या अल्पकालिक यात्रा पर दोहा में फंसे लगभग एक हजार यात्री भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके अलावा, एक भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर (प्राकृतिक कारणों से मृत्यु) को भारत भेजने और उनके परिवार की यात्रा की व्यवस्था करने में भी कतर एयरवेज ने मदद की। हम भारतीय समुदाय के स्वयंसेवकों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने संबंधित परिवार की सहायता की।

दूतावास ने कहा क‍ि भारतीय समुदाय को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कतर के मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और मौजूदा स्थिति से जुड़ी तस्वीरें न लें और न ही साझा करें। केवल भरोसेमंद स्रोतों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करें और अफवाहों से बचें।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

यूएई के महावाणिज्य दूतावास पर ईरान का हमला वियना कन्वेंशन का उल्लंघन: कतर

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। इराकी कुर्दिस्तान इलाके में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के महावाणिज्य दूतावास पर ईरान के ड्रोन हमले की कतर ने कड़ी निंदा की है। कतर ने इसे अस्वीकार्य कृत्य बताते हुए कहा कि यह उन सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों और समझौतों का स्पष्ट उल्लंघन है, जो राजनयिक मिशनों और उनके मुख्यालयों की सुरक्षा करते हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनयिक मिशनों और उनके मुख्यालयों को निशाना बनाना वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस का स्पष्ट उल्लंघन है। यह एक खतरनाक बढ़ोतरी है जो राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डालती है और राजनयिक कार्य से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नियमों को कमजोर करती है।

विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि कतर सभी प्रकार की हिंसा और आतंकवादी कृत्यों का कड़ा विरोध करता है, खासकर वे जो राजनयिक मिशनों को निशाना बनाते हैं या सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान पहुंचाते हैं। कतर ने यह भी कहा कि वह इराक और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बढ़ाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के साथ अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त करता है।

वहीं, यूएई के विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि वियना कन्वेंशन दूतावासों व उनमें तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी देता है। डिप्लोमेटिक मिशन और महावाणिज्य मिशन को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों, खासकर कूटनीतिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन का खुला उल्लंघन है।

यूएई ने इराक और इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र की सरकार से इस हमले के हालात की जांच करने, जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और अपराधियों को जिम्मेदार ठहराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है।

इससे ठीक एक दिन पहले यूएई एयर डिफेंस ने दावा किया कि उसने ईरानी मिसाइलों को रोका, जिसका मलबा दुबई मरीना में टावर पर गिरा। इससे बिल्डिंग के सामने के हिस्से से धुआं उठने लगा और इलाके में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि स्थिति को जल्दी ही नियंत्रण में ले लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यूएई के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नुकसान उस मलबे के गिरने से हुआ, जो एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से आने वाले खतरे को इंटरसेप्ट करने के बाद गिरा था।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कीर्ति आजाद के बाद अब संजय मांजरेकर का विवादित बयान, टीम इंडिया की 2026 विश्व कप जीत का किया 'अपमान'

Sanjay Manjrekar statement T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर किया है. मांजरेकर ने टी20 विश्व कप 2026 की तुलना 1983 और 2011 वनडे से करते हुए इसे कमतर बताया है. Tue, 10 Mar 2026 22:26:57 +0530

  Videos
See all

LPG Cylinder Crisis: क्या भारत में होगी LPG सिलेंडर की किल्लत? | LPG Cylinder Price Hike News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T17:45:00+00:00

Yogi Cabinet Meeting: अब खतौनी की जांच के बाद होगी जमीन रजिस्ट्री, योगी कैबिनेट में 30 प्रस्ताव पास #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T17:35:06+00:00

#shorts: पलभर में पानी में बह गया पैसा ! Top News | Viral News | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T17:40:00+00:00

British warship HMS Dragon departs the UK, heading to the Eastern Mediterranean. #Iran #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T17:44:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers