Responsive Scrollable Menu

8 टीमों के कप्तान तय, 2 के नामों का ऐलान बाकी.... IPL 2026 में किस टीम की कमान संभालेगा कौन?

IPL 2026 इसी महीने की 28 तारीख से शुरू होने वाला है. इसका ऐलान तो हो चुका है कि टूर्नामेंट कब शुरू होगा, मगर अब तक बीसीसीआई ने पूरे शेड्यूल की घोषणा नहीं की है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल के अपकमिंग सीजन की ही चर्चा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो इस सीजन में अपनी-अपनी टीम की कप्तानी करने वाले हैं. साथ ही आपको उन 2 फ्रेंचाइजियों के बारे में भी बताएंगे, जिन्होंने अब तक अपने कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है.

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले संजू सैमसन को ट्रेडिंग के जरिए अपने साथ जोड़ा. उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि फ्रेंचाइजी संजू को टीम की कमान सौंप सकती है. मगर, फिर चेन्नई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और क्लीयर कर दिया कि IPL 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ ही टीम की कमान संभालेंगे.

मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या की वापसी हुई थी और तभी से वह MI की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में अब आईपीएल 2026 में भी हार्दिक MI की कमान संभालते नजर आएंगे.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था. इस बार भी अक्षर ही टीम की कमान संभालते नजर आएंगे, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने इस बात पर पहले ही मुहर लगा दी है.

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में पैट कमिंस को टीम की कमान सौंपी थी. उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर भी तय किया है. ऐसे में अब IPL 2026 में भी SRH की कमान कमिंस ही संभालते नजर आएंगे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताबी जीत दर्ज की. ये आरसीबी की पहली आईपीएल ट्रॉफी रही. ऐसे में अब IPL 2026 में भी RCB की कप्तानी रजत पाटीदार ही संभालते दिखेंगे, जिसकी पुष्टि हो चुकी है.

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था और टीम की कमान सौंपी थी. हालांकि, उनकी कप्तानी में पिछले सीजन फ्रेंचाइजी कुछ खास नहीं कर सकी. मगर, अब आईपीएल 2026 में एक बार फिर LSG की कप्तानी पंत के हाथों में ही रहने वाली है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है.

गुजरात टायंट्स

हार्दिक पांड्या जब गुजरात जायंट्स को छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए, तो GT ने शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी थी. ऐसे में अब एक बार फिर आईपीएल 2026 में गिल ही टीम की कमान संभालते नजर आने वाले हैं.

पंजाब किंग्स

IPL 2025 की रनरअप रही पंजाब किंग्स की टीम की कमान इस सीजन भी श्रेयस अय्यर संभालते नजर आएंगे. अय्यर की कप्तानी में पिछले सीजन फ्रेंचाइजी ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें आरसीबी के हाथों से हार का सामना करना पड़ा था.

राजस्थान और कोलकाता ने नहीं किया कप्तान का ऐलान

IPL 2026 को शुरू होने में अब 18 दिन ही बाकी हैं. मगर, अब तक राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने-अपने कप्तानों का ऐलान नहीं किया है. राजस्थान को लेकर तो लगातार रिपोर्ट्स आ रही हैं कि फ्रेंचाइजी ट्रेडिंग के जरिए जोड़े गए खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंप सकती है. वहीं, कोलकाता एक बार फिर अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जता सकती है.

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL इतिहास के टॉप-5 अनोखे रिकॉर्ड, कई सालों से अब तक कोई नहीं तोड़ा पाया

Continue reading on the app

“टैक्स सिस्टम देश के विकास की मजबूत नींव”, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IRS के 79वें बैच ट्रेनी ऑफिसर को किया संबोधित…

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS-IT) के 79वें बैच के ट्रेनी ऑफिसर को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के विकास में प्रत्यक्ष कर (डायरेक्ट टैक्स) की अहम भूमिका पर जोर दिया और युवा अधिकारियों से जिम्मेदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील …

The post “टैक्स सिस्टम देश के विकास की मजबूत नींव”, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IRS के 79वें बैच ट्रेनी ऑफिसर को किया संबोधित… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल की दहलीज पर, वेल्स से मुकाबला कल

हैदराबाद, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को वेल्स के खिलाफ मुकाबले में सेमीफाइनल में Tue, 10 Mar 2026 22:49:02 +0530

  Videos
See all

#viralvideo: जया किशोरी का दिल छू लेने वाला मैसेज सुनिए ! | #jayakishori #shorts #cricket #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T17:45:00+00:00

LPG Cylinder Crisis: क्या भारत में होगी LPG सिलेंडर की किल्लत? | LPG Cylinder Price Hike News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T17:45:00+00:00

British warship HMS Dragon departs the UK, heading to the Eastern Mediterranean. #Iran #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T17:44:28+00:00

#shorts: पलभर में पानी में बह गया पैसा ! Top News | Viral News | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T17:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers