Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा का हुआ ग्रैंड वेलकम, धमाकेदार अंदाज में CSK के पूर्व ऑलराउंडर ने मारी एंट्री

IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होते ही आईपीएल की चर्चाएं शुरू हो गई है. आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी. हालांकि अभी पूरे शेड्यूल का ऐलान नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही नहीं इसकी घोषणा कर दी जाएगी. वहीं सभी टीमें जोरो-शोरो से टूर्नामेंट की तैयारियों में जुट गई हैं. इस बार कई बड़े खिलाड़ी लंबे वक्त बाद किसी और टीम में खेलते नजर आएंगे, जिसमें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं. संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा का चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान के बीच ट्रेड डील हुई है. 

राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन का हुआ ग्रैंड वेलकम

आईपीएल 2026 से पहले रवींद्र जडेजा अपनी नई फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए हैं. इसकी जानकारी राज्यस्थान ने अपने सोशल मीडिया पर आकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दी. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जडेजा का राज्यस्थान रॉयल्स में ग्रैंड वेलकम हुआ है. उनके लिए एक खास प्रोग्राम का आयोजन किया गया था, जिसमें जडेजा की एक खास अंदाज में एंट्री हुई. 

राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स के कैंप के साथ जुड़ जाएंगे और तैयारी शुरू कर देंगे. बता दें कि जडेजा पहले भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं. वो आईपीएल के पहले सीजन 2008 और 2009 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे. अब एक बार फिर वो इस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. 

IPL 2026 से पहले CSK और RR के बीच हुआ बड़ा ट्रेड डील

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राज्यस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ा ट्रेड डील हुआ. संजू सैमसन की जगह राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से 2 प्लेयर लिए. ये खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के अलावा सैम करन हैं. जडेजा को राजस्थान रॉयल्स सैलरी की तौर पर 14 करोड़ रुपये देगी. वहीं संजू सैमसन अब IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. CSK ने संजू को 18 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है. 

यह भी पढ़ें:  ये हैं IPL इतिहास के टॉप-5 अनोखे रिकॉर्ड, कई सालों से अब तक कोई नहीं तोड़ा पाया

Continue reading on the app

‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को एनबीडी का समर्थन, दिलमा रूसेफ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिया भरोसा

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनबीडी) की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ से मुलाकात की। इस बैठक में विकसित भारत के विजन, भारत-एनबीडी साझेदारी को मजबूत करने, निजी निवेश बढ़ाने और बुनियादी ढांचे और शहरी विकास में सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली में निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के दौरान एनबीडी की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ ने “विकसित भारत” के लिए भारत की दृष्टि की सराहना की और कहा कि यह उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि एनबीडी इस लक्ष्य को समर्थन देना चाहता है और भारत की सफल पहलों जैसे परिवहन प्रणाली का एकीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को दुनिया के सामने दिखाना चाहता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक सर्वोत्तम अनुभव, विशेषज्ञता और तकनीक का उपयोग करके बहुपक्षीय विकास बैंक (एमडीबीएस) न केवल बुनियादी ढांचे बल्कि शहरी विकास और योजना में भी नए और प्रभावी समाधान दे सकते हैं।

बैठक में भारत के निजी क्षेत्र और एनबीडी के बीच अधिक सहयोग बढ़ाने, निजी पूंजी को आकर्षित करने, एनबीडी को और मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने तथा भारत-एनबीडी साझेदारी को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इस म‍ुलाकात का ज‍िक्र व‍ित्‍त मंत्री ने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्स पर करते हुए ल‍िखा, प्रेसिडेंट दिलमा रूसेफ ने भारत और एनबीडी के बीच मजबूत पार्टनरशिप को फिर से पक्का किया और भारत के विजन 2047 को सपोर्ट करने के लिए और गहरे सहयोग की संभावना को जोर द‍िया।

एक तरफ जहां तेल और गैस पर वैश्‍व‍िक संकट का खतरा बना हुआ है। ऐसे में भारत का प्रयास अन्‍य देशों से अपने संबंध मजबूत और अच्‍छे बनाए रखने का है। युद्ध से बने वैश्‍व‍िक संकट के हालातों में एक-दूसरे के सहयोग से उबरा जा सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की ओर लगाए गए कड़े प्रत‍िबंधों ने वैश्‍वि‍क संकट के हालात पैदा कर द‍िए हैं। व्‍यापार ठप होने से अन्‍य देशों में महंगाई का असर द‍िखने लगा है। पेट्रोल और गैस के दाम में एकाएक बढ़ोतरी का सामना भारत के साथ अन्‍य देशों में भी देखा जा रहा है।

वहीं, दूसरी ओर आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चेतावनी जारी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले महत्वपूर्ण तेल मार्ग को रोकने या उसमें बाधा डालने की कोई भी कोशिश की गई, तो अमेरिका इसका कड़ा जवाब देगा।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, “अगर ईरान कुछ ऐसा करता है जिससे होर्मुज स्ट्रेट में तेल का फ्लो रुक जाता है तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा जोरदार हमला करेगा।”

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारत की इन 5 टीमों का होगा सम्मान, BCCI का बड़ा प्लान

BCCI Annual Award: BCCI के सालाना अवॉर्ड समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारत की 5 ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का सम्मान किया जाएगा. Wed, 11 Mar 2026 00:01:53 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on Israel: 1 बजते ही शुरू हुई मिसाइलों की बारिश, Israel के बंकरों में लगी आग! | N18G | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T19:30:09+00:00

America vs Iran: Donald Trump की ईरान को कड़ी चेतावनी, ऑयल सप्लाई रोकी तो होगा बुरा अंजाम! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T19:00:44+00:00

Schools shut in Pakistan due to energy issues from US-Israel war with Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T19:30:12+00:00

PM Modi : मोदी कैबिनेट की बैठक..6 बड़े फैसले #modicabinet #cabinetdecisions #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T18:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers