Responsive Scrollable Menu

Sheetala Ashtami 2026: शीतलाष्टमी व्रत से होती है सौभाग्य में वृद्धि

शीतलाष्टमी का त्योहार पर मां शीतला के भक्त व्रत रखकर, विविध पकवान बनाते हैं और मां शीतला के चरणों में अर्पित करते हैं तो आइए हम आपको शीतलाष्टमी व्रत का महत्व एवं पूजा विधि के बारे में बताते हैं। 

जानें शीतलाष्टमी के बारे में 

हिंदू धर्म में होली के आठ दिनों बाद चैत्र मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि पर बसौड़ा या फिर शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह पावन पर्व रोग-शोक को हरने वाली मां शीतला की पूजा के लिए समर्पित है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शीतला अष्टमी (बसोड़ा पूजा) के दिन मां शीतला की विधि-विधान से पूजा और उनके लिए व्रत रखने वाले साधक सौभाग्य और आरोग्य दोनों की प्राप्ति होती है। 

शीतलाष्टमी व्रत का शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार शीतला अष्टमी (बसोड़ा पूजा) का व्रत इस साल 11 मार्च 2026 को रखा जाएगा। जिस चैत्र मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत पड़ता है, वह इस साल 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 01:54 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 12 फरवरी 2026 को भोर के समय 04:19 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार शीतला अष्टमी का व्रत 11 मार्च 2026, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन देवी शीतला की पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त प्रात:काल 06:36 बजे से लेकर सायंकाल 06:27 बजे तक रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Shakti Peeths: India ही नहीं, Bangladesh में भी हैं आस्था के 7 Divine Center, जानें इन शक्तिपीठों का पूरा रहस्य

शीतलाष्टमी को इसलिए कहते है बसौड़ा

पंडितों के अनुसार शीतला माता की पूजा से जुड़े इस व्रत को बसौड़ा कहते हैं, इसका अर्थ बासी या फिर बसियौरा होता है। इस व्रत वाले दिन शीतला देवी को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। इस पंरपरा के पीछे धार्मिक मान्यता है कि एक बार एक गांव के लोगों ने इस व्रत को करते हुए शीतला माता को गरमागरम खाने का भोग लगाया, जिसे खाते ही माता का मुंह जल गया था। ऐसा माना जाता है कि माता शीतला के नाराज होते ही उस गांव में आग लग गई और एक बुजुर्ग महिला की झोपड़ी को छोड़कर सभी घर जल कर राख हो गये। तब सभी ग्रामीण उस झोपड़ी में गये और उस बुजुर्ग महिला से पूंछा कि आखिर उसकी झोपड़ी क्यों नहीं जली तो उसने बताया कि उसके पास माता को भोग लगाने के लिए ताजा खाना नहीं था, इसलिए उसने माता को बासी भोजन का ही भोग लगा दिया। जिससे प्रसन्न होकर माता ने उस पर अपना आशीर्वाद बरसाया। तभी से शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाने की परंपरा चली आ रही है।

शीतलाष्टमी व्रत के दिन ऐसे करें पूजा 

शास्त्रों के अनुसार शीतला माता को समर्पित बसौड़ा की पूजा करने के लिए सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान करने के बाद इस व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प करें। इस व्रत में देवी शीतला की भोग सामग्री एक दिन पूर्व ही बना लें. शीतला माता के इस व्रत में माता को भोग लगाने के लिए दाल-भात, मालपुआ, मिठाई, फल आदि अर्पित किया जाता है। देवी शीतला की कृपा पाने के लिए साधक को पूजा में इस व्रत की कथा और शीतला स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। पूजा के अंत में आरती करने के बाद साधक को भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना करते हुए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगना चाहिए। 

जानें मां शीतला की महिमा के बारे में 

पंडितों के अनुसार मां शीतला का वर्णन स्कंद पुराण में मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शीतला का स्वरूप शीतल और रोगों का नाश करने वाला बताया गया है। मां शीतला का वाहन गधा है। उनके हाथों में कलश, सूप, झाड़ू और नीम की पत्तियां होती हैं. गर्मी के मौसम में इनकी पूजा का महत्व अधिक बताया गया है।

बच्चों के सेहत के लिए विशेष लाभकारी है बसौड़ा की पूजा 

शीतला अष्टमी के दिन बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मां शीतला को चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अर्पित करना शुभ माना इसके बाद मां शीतला को खीर का भोग लगाएं और बच्चे के साथ बैठकर उनकी पूजा करें। पूजा के बाद उस चांदी के चौकोर टुकड़े को लाल धागे में बांधकर बच्चे के गले में पहना दें।

महिलाएं करती हैं बसौड़ा का व्रत 

पंडितों के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन कुछ महिलाएं प्रातःकाल स्नान कर व्रत रखती हैं और शीतला माता की पूजा करती हैं। पूजा के दौरान माता को बासी पकवानों का भोग अर्पित करने के साथ ही नीम के पत्ते, हल्दी, रोली और जल चढ़ाया जाता है। कई स्थानों पर महिलाएं नीम की पत्तियों से घर की शुद्धि भी करती हैं, जिसे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी उपयोगी माना जाता है।

शीतलाष्टमी के दिन ये करें, होगा लाभ 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर और आस-पास की साफ-सफाई रखें। माता शीतला के मंदिर जाकर दर्शन करें। नीम की पत्तियों का उपयोग करें। बच्चों और परिवार के स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना करें।

शीतलाष्टमी पर ऐसा न करें, हो सकती है मुश्किल 

पंडितों के अनुसार घर में चूल्हा या गैस नहीं जलाना चाहिए। ताजा भोजन बनाने से बचना चाहिए। घर में झगड़ा या कलह नहीं करना चाहिए। अशुद्धता या गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। इन नियमों का पालन करना इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

शीतलाष्टमी से जुड़ी पौराणिक कथा भी है खास 

शास्त्रों में शीतलाष्टमी से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा प्रचलित है, इस कथा के अनुसार एक नगर में लोग माता शीतला की पूजा नहीं करते थे। वे स्वच्छता और धार्मिक नियमों की भी उपेक्षा करते थे। एक दिन नगर में भयंकर महामारी फैल गई। लोग एक-एक करके रोगों की चपेट में आने लगे। तब एक वृद्ध महिला ने लोगों को माता शीतला की पूजा करने और घर-परिवार में स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। जब लोगों ने माता की आराधना की और नियमों का पालन किया, तब धीरे-धीरे महामारी समाप्त हो गई। तभी से यह परंपरा प्रचलित हुई कि चैत्र कृष्ण अष्टमी को माता शीतला की पूजा की जाए और उनसे रोगों से रक्षा की प्रार्थना की जाए।

शीतलाष्टमी के बाद करें बासी भोजन से परहेज 

पंडितों के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन ही बासी भोजन का सेवन किया जाता है। इसे स्वास्थ्य के लिहाज से भी उचित माना जाता है। इसके बाद सामान्य दिनों में बासी भोजन खाने से परहेज किया जाता है, क्योंकि मौसम परिवर्तन के कारण इस दिन के बाद से बासी भोजन खराब होना शुरू हो जाता है। 

आधुनिक समय में शीतलाष्टमी का महत्व भी है खास 

आज के समय में जब दुनिया बार-बार महामारी और संक्रमण जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब शीतलाष्टमी का संदेश और भी प्रासंगिक हो जाता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि स्वच्छता, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, प्रकृति के प्रति सम्मान और संयमित जीवन ही मानव जीवन की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

शीतला अष्टमी पर बनाए जाते हैं ये खास व्यंजन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतला अष्टमी के अवसर पर कई घरों में एक दिन पहले ही खास व्यंजन बनाए जाते हैं। इनमें पूरी, कढ़ी, मीठे चावल, हलवा और अन्य पारंपरिक पकवान शामिल होते हैं।अगले दिन सुबह सबसे पहले माता शीतला को इन व्यंजनों का भोग लगाया जाता है और फिर पूरे परिवार के लोग प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण करते हैं। कई स्थानों पर मंदिरों में भी विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन किया जाता है।

- प्रज्ञा पाण्डेय 

Continue reading on the app

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:लुटेरे बोले- भाजी, घर जाण देयो; सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति; महिलाओं पर आपत्तिजनक कमेंट से फंसे MLA

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर बजट सत्र में कांग्रेस और AAP नेताओं के बीच हुई बहस है। AAP ने आरोप लगाया है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान ने गाली दी है। ये बदमाशी कर रहे हैं। इन्हें मेंटल अस्पताल भेजो। इससे पहले विधानसभा में कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ। उन्होंने AAP सरकार की स्कीम पर आपत्तिजनक कमेंट किया था, जिसके बाद कांग्रेस विधायक दल नेता को विधानसभा में खेद जताना पड़ा और महिला आयोग ने SSP से मामले की रिपोर्ट भी तलब की है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. विधानसभा में गालियां देने पर हंगामा, मंत्री चीमा बोले- बदमाशी नहीं चलेगी पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन रहा। हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ। मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर कांग्रेस और AAP के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा- मैंने सरकारी मेडिकल कॉलेज पूछे, लेकिन यह प्राइवेट बता रहे हैं। इस पर सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि प्राइवेट को भी हम मदद देते हैं। इस पर नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह अपने बनाए मेडिकल कॉलेज की बात करें। इस पर मंत्री अमन अरोड़ा जवाब देने के लिए खड़े हुए, लेकिन बाजवा ने विरोध किया कि इसका जवाब हेल्थ मिनिस्टर ही दे सकते हैं, कोई दूसरा मंत्री या पार्टी का प्रधान नहीं। इस पर स्पीकर ने संविधान का प्रावधान सुनाया कि किसी भी मामले के लिए सभी मंत्री जवाबदेह हैं। इसे लेकर हंगामा चलता रहा। इस दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 75 साल के नेता विपक्ष ने गालियां निकाली हैं। उन्होंने मांग की कि बाजवा माफी मांगें। इन्होंने हमारे लोगों को गालियां दी हैं। ये बदमाशियां कर रहे हैं। इन्हें मेंटल अस्पताल में दाखिल करें। इस हाउस में बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) 2. कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा का कमेंट, महिला आयोग ने SSP से रिपोर्ट मांगी AAP सरकार की महिलाओं को 1000 रुपए महीना स्कीम पर तंज कसने से कांग्रेस के भुलत्थ से MLA सुखपाल खैहरा बुरे फंस गए। एक तरफ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा ने ही इस पर खेद जता दिया। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए कपूरथला के SSP से रिपोर्ट तलब कर ली। आयोग ने कहा कि सुखपाल खैहरा ने यह बयान पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग की शह पर दिया है। इस वजह से खैहरा के साथ वड़िंग को भी 12 मार्च को सुबह साढ़े 11 बजे आयोग के मोहाली ऑफिस में तलब कर लिया गया है। बता दें कि सुखपाल खैहरा ने स्कीम पर तंज कसते हुए लिखा था- 1000 रुपए पिच्छे गिद्दा पाउण वालियां बीबीयां कित्थे जम लैणगियां सूरमे यानी एक हजार रुपए के लिए गिद्दा करने वाली महिलाएं सूरमे कहां से पैदा करेंगी। वहीं, इस मामले में अब सुखपाल खैहरा ने कहा कि उन्होंने नहीं, बल्कि यूट्यूबर ने ऐसा कहा था। उन पर जो कार्रवाई करनी हो, कर लो। वह कल विधानसभा में जाकर इस पर जवाब देंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 3. पिकअप में घुसी तेज रफ्तार कार, प्रिंसिपल मां और बेटे समेत 3 की मौत जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बने चौलांग टोल प्लाजा पर खड़ी पिकअप में एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार घुस गई। इससे कार सवार प्रिंसिपल मां और बेटे के साथ पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि, पिकअप ड्राइवर का साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ। हादसे के बाद टोल प्लाजा कर्मियों ने घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। मृतकों में दसूहा के केएमएस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शबनम सैनी, उनका 18 वर्षीय बेटे तुषांत और पिकअप ड्राइवर राहुल उर्फ मिट्टू शामिल हैं। ड्राइवर भी गुरदासपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल डॉ. शबनम अपने बेटे तुषांत के साथ अमेरिका से आई अपनी बेटी से मिलने जालंधर गई थीं। शाम को उससे मिलकर घर वापस आ रही थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. स्कूलों-ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में टाइम बताया, CM मान को भी थ्रेट लुधियाना में आज (10 मार्च को) सुबह 3 स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल में लिखा गया कि स्कूलों में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट और ट्रेनों में दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर ब्लास्ट होगा। हालांकि, ईमेल में लिखे टाइम पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई और न पुलिस को कुछ संदिग्ध मिला। ईमेल में CM भगवंत मान का भी जिक्र किया गया है और लिखा कि झूठे पुलिस एनकाउंटरों का जवाब जल्द दिया जाएगा। दैनिक भास्कर इस मेल की पुष्टि नहीं करता। धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और पुलिस पूरे इलाके की बारीकी से जांच की। धमकी के बाद DAV स्कूल और KVM स्कूल में छुट्टी कर दी गई। वहीं, ग्रीनलैंड स्कूल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भी जांच की गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की मां ने रोते हुए VIDEO डाला, बोलीं- मैं पागल हो रही हूं मशहूर पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच अब नैन्सी की मां ने खुद अपनी बेटी की आईडी से एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने पूरे मामले में यू-टर्न ला दिया, क्योंकि इसमें उन्होंने उन लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है जिन पर उन्होंने पहले गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में नैन्सी की मां की हालत बेहद गंभीर और टूटी हुई नजर आ रही है। उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी बेटी को खोने के बाद गहरे सदमे में हैं और उनकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है। मां ने 55 सेकेंड की वीडियो में कहा- इस समय गहरे सदमे में हूं। मेरी बेटी चली गई। उसका गम मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा। मैं पागल हो रही हूं। मुझे नहीं पता कि मैं क्या कर रही हूं और क्या नहीं। फोन पर लोग बताते रहे और मैं नाम लेती गई। सोशल मीडिया और फोन पर लोग मुझे भड़का रहे थे और नाम सुझा रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर) 6. सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति, 200 की टिकट पर डेढ़ करोड़ का इनाम निकला मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उसने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड कपिल हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुर रानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं। कपिल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, पर वेतन ज्यादा नहीं था। लेकिन वह भी चाहते थे कि उनका जीवन बदले। (पढ़ें पूरी खबर) 7. युवती ने चप्पल से युवक को पीटा, भीड़ ने थप्पड़ जड़े, बोली- जबरन ब्रेस्ट छूने की कोशिश की जालंधर में एक युवती ने छेड़खानी करने पर युवक को चप्पल से जमकर पीटा। उसके सिर और फेस पर कई चप्पल मारी। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने भी युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। लोगों ने युवक को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद युवती चप्पल निकालकर उसके सिर में मारने लगती है। युवती ने कहा कि युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उनके साथ छेड़खानी की। आरोपी ने जबरन छूने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी चेन छीनने की कोशिश करने लगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। (पढ़ें पूरी खबर) 8. न्यूड फोटो देख सुसाइड करने लगी थी सरबजीत भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह करीब 20 साल से इंग्लैंड में रह रहे हैं। सरबजीत और बच्चों के खिलाफ भारत में कई केस दर्ज हैं। इन केसों के निपटारे के लिए उन्हें बहुत पैसे चाहिए थे। इसके लिए वह इंग्लैंड में रहकर पैसे कमाते रहे और वकीलों की फीस भरते रहे। यही कारण है कि वह सरबजीत और अपने बच्चों को समय नहीं दे सके। करनैल सिंह के मुताबिक, आज भी कई मामलों में जमानत और कानूनी प्रक्रिया चल रही है, जिस पर लगातार खर्च हो रहा है। वह हर महीने ढाई से 3 लाख रुपए सरबजीत के खाते में डालते थे, जिनसे केस लड़े जा सकें और पत्नी-बच्चे जेल से बाहर रहे। इंटरव्यू के दौरान करनैल सिंह ने यह भी कहा कि विदेश में रहने के बावजूद उनका परिवार से संपर्क कभी पूरी तरह नहीं टूटा। उनका कहना है कि वह सरबजीत से पहले भी रोजाना बात करते थे और आज भी कई बार बातचीत होती है। अगर, अब भी सरबजीत लौट आती है तो वह उसे अपना लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 9. BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया तरनतारन के खेमकरन के सरहदी क्षेत्र में सीमा चौकियों कालीआ और नूर वाला के बीच बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया। वह सीमा पार से हेरोइन तस्करी की कोशिश कर रहा था। घटनास्थल से बीएसएफ ने कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य पाकिस्तानी घुसपैठिए भी घुसपैठ की कोशिश में थे, लेकिन बीएसएफ की कार्रवाई के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। फिलहाल, संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया। बीएसएफ और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके… 10. मोबाइल की दुकान में शटर गिराकर लुटेरे पकड़े, हाथ जोड़कर कहने लगे- हमें घर जाने दो होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर अड्डा फुगलाणा गांव में लोगों ने शटर गिराकर लुटेरों को मोबाइल की दुकान में बंद कर दिया। इस दौरान मोबाइल की दुकान में दुकानदार और उसके साथ काम करने वाली 2 युवतियां भी उसी में लुटेरों के साथ बंद हो गईं। इस दौरान कुछ देर तक तो लुटेरे तोड़फोड़ कर तेज आवाज में बाहर खड़े लोगों को डराने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब उन्हें लग गया कि वे अब पकड़े गए हैं तो वे लोगों से माफी मांगने लगे। लुटेरे दुकानदार को कहने लगे- भाई जी शटर उठवा दो, हमें जाने दो। हमें आगे घर भी जाना है। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने करीब 2 घंटे तक लुटेरों को शटर में ही बंद रखा। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने आकर सभी लुटेरों को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। लोगों के इस त्वरित प्रयास की तारीफ हो रही है। साथ ही लुटेरों के साथ युवतियों को बंद करने की गलती पर उनकी निंदा भी की जा रही है। (पंजाब-चंडीगढ़ की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

  Sports

ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारत की इन 5 टीमों का होगा सम्मान, BCCI का बड़ा प्लान

BCCI Annual Award: BCCI के सालाना अवॉर्ड समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारत की 5 ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का सम्मान किया जाएगा. Wed, 11 Mar 2026 00:01:53 +0530

  Videos
See all

Bihar New CM: 3 बजते ही बिहार में नए CM पर बड़ा ऐलान!| CM Nitish Kumar | Patna News | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:30:22+00:00

How the US is framing the Iran war on day 11 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:30:16+00:00

Women who were sexually assaulted by their driving instructor call for tighter regulation. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:00:58+00:00

What impact are the Israeli strikes having in Lebanon? # #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers