मधुबाला बायोपिक में अनीत पड्डा की एंट्री की खबरें गलत:सैयारा फेम एक्ट्रेस के नाम पर अफवाहें तेज, कास्टिंग में अभी किसी का नाम तय नहीं
लेजेंडरी एक्ट्रेस मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म में मधुबाला का किरदार सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा निभाने वाली हैं। हालांकि अब इंडस्ट्री सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक से जोड़ना पूरी तरह गलत है। सोर्स ने साफ कहा, “अनीत पड्डा को लेकर जो खबरें चल रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए कास्ट किए जाने की बात सिर्फ अफवाह है। फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।” दरअसल, मधुबाला की बायोपिक को लेकर समय-समय पर अलग-अलग अभिनेत्रियों के नाम सामने आते रहे हैं। इससे पहले इस भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण, कंगना रनोट, माधुरी दीक्षित और कियारा आडवाणी जैसे नाम भी चर्चाओं में रह चुके हैं। हालांकि इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। हाल ही में अनीत पड्डा का नाम सामने आने के बाद यह चर्चा एक बार फिर तेज हो गई थी। मधुबाला भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी गईं। उनकी फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में शामिल है। इसी वजह से उनकी जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म प्रेमी यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आखिर बड़े पर्दे पर मधुबाला का किरदार कौन निभाएगा। फिलहाल इंडस्ट्री सूत्रों के बयान के बाद इतना साफ हो गया है कि अनीत पड्डा का नाम इस फिल्म से जोड़ना महज अफवाह है। मेकर्स सही समय आने पर ही फिल्म की कास्टिंग और बाकी जानकारी की आधिकारिक घोषणा करेंगे। ____________________________________________ बॉलीवुड की यह खबर भी पढ़ें.. मधुबाला बायोपिक में कियारा आडवाणी की एंट्री की खबर गलत:वायरल खबरों पर लगा ब्रेक, दावा- कियारा और भंसाली का प्रोजेक्ट से कोई कनेक्शन नहीं लीजेंडरी अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया है और फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि अब इंडस्ट्री सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें..
One Piece's Miss Wednesday speaks out about fan backlash | BBC News
Landing a role in one of the biggest TV shows on the planet is a reason for any actor to celebrate. That moment came for Charithra Chandran in 2024, when she was revealed as the latest addition to the cast of One Piece. The Netflix show is a live-action adaptation of the incredibly popular manga (comic) created by Japanese artist Eiichiro Oda, which has reportedly sold 600 million volumes worldwide since it launched in 1997. The decision to cast Chandran prompted backlash from a vocal set of fans, but it wasn't her lack of familiarity with the source material that upset them. It was the colour of her skin. Vivi, who operates under the alias Miss Wednesday, is portrayed in the manga as a white woman. Chandran faced a wave of comments complaining she wasn't right for the role, with some going so far as to criticise her for agreeing to take it at all. She spoke to BBC Newsbeat’s Abu Bakar Yasin in the lead up to series two’s launch. : https://www.bbc.co.uk/news/articles/ckg88jl7424o Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #OnePiece #MissWednesday #Anime #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News





















