हमारे शरीर में किसी भी तरह की गड़बड़ की शुरुआत होती है, तो उसके लक्षण धीरे-धीरे नजर आने लगते हैं। जब हम इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, तो शरीर में पनप रही ये गड़बड़ धीरे-धीरे गंभीर बीमारी में बदलने लगती है। इसलिए अपने शरीर का खास ख्याल रखना काफी जरुरी है। यदि आपका पाचन खराब रहता है, भूख कम लगती हैं, अचानक से वजन कम होने लगे या फिर बहुत अधिक कमजोरी महसूस होती है, इस बात का संकेत है कि शरीर में किसी न किसी गड़बड़ की शुरुआत हो चुकी है। कई बार शरीर में होने वाली बीमारियों के संकेत हमारी त्वचा और आंखों पर भी दिखाई देने लगते हैं। त्वचा के बदलाव यह इशारा कर सकते हैं कि शरीर के अंदर कोई गंभीर समस्या विकसित हो रही है। आइए जानते है एक्सपर्ट से कि स्किन किस तरह इन बीमारियों के बारे में संकेत देती है।
स्किन से जुड़े ये इशारे समझना सभी के लिए है जरूरी
- यदि आपके बालों के बीच की रेखा पतली होती जा रही है, तो बाल लगाताक झड़ रहे हैं, तो ये हार्मोनल इंबैलेंस का एक संकेत हो सकता है। ऐसा डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) के बढ़ने के कारण हो सकता है।
- आंखों के नीचे काले घेरे हो रहे हैं और ये बढ़ते ही जा रहे हैं, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार नींद पूरी न होने के कारण होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह आयरन की कमी का कारण हो सकता है।
- अचानक से आपके आईब्रो के बाल पतले होते जा रहे हैं, तो इस पर ध्यान देना काफी जरुरी है। यह थायराइड हार्मोन के इंबैलेंस के कारण हो सकता है।
- अगर आपके आंखों के आस-पास पीले पैच पड़ रहे हैं, तो आपको अपने कोलेस्ट्रोल लेवल पर ध्यान देने की जरुरत है क्योंकि ऐसा शरीर में कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ने के कारण होता है। इसलिए आपको एक बार लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरुर करवाना चाहिए।
- इसके अलावा, गालों पर पिग्नेंटेशन या झाइयां शरीर में एस्ट्रोजन लेवल के बढ़ने के कारण हो सकती है। महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की तरफ इशारा करती है। इसका सीधा अर्थ है कि आपके शरीर में टेस्टेस्टेरोन की मात्रा अधिक है। स्किन में क्रैक या हल्की दरारे नजर आना इस बात का इशारा है कि आपके शरीर में विटामिन-बी12 लेवल बहुत कम है। इसके अलावा, रुखापना, ओमेगा-3 की कमी का संकेत है।
- यदि आपके चेहरे पर एक्ने हैं, तो जिंक की कभी का संकेत हो सकता है। आपको जिंक से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
Continue reading on the app
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का पेट्रोल पंप पर देसी अंदाज में जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का पूरे जोश और मस्ती के साथ गाने की धुन पर ठुमके लगा रहा है. उसका एनर्जी से भरपूर डांस और देसी स्टाइल वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है, जिससे कई लोग उसे खड़े होकर देखने लगते हैं. वीडियो में लड़के के एक्सप्रेशन और मूव्स देखकर लोग भी हैरान रह गए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि लड़के का कॉन्फिडेंस और मस्ती भरा अंदाज ही इस वीडियो को खास बनाता है. यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
Continue reading on the app