Responsive Scrollable Menu

शराब केस पर फिर गरमाई सियासत! सौरभ भारद्वाज ने पूछा – 'आखिर किस ‘पिक्चर’ की हो रही है बात?'

Delhi News: दिल्ली की राजनीति में कथित आबकारी मामले को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. Aam Aadmi Party (आप) ने इस मामले में कुछ नेताओं के बयानों पर सवाल उठाए हैं. पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब मामले की आगे की सुनवाई अभी बाकी है, तो किसी को भी पहले से परिणाम को लेकर दावा नहीं करना चाहिए.

क्यों हो रही हैं टिप्पणियां- सौरभ भारद्वाज

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आबकारी मामले में निचली अदालत से कुछ नेताओं को राहत मिल चुकी है, जबकि आगे की सुनवाई अभी Delhi High Court में होनी है. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि फैसले से पहले इस तरह की टिप्पणियां क्यों की जा रही हैं.

PC में वीडियो का जिक्र

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि Virendra Sachdeva ने बयान दिया है कि आगे की अदालत की प्रक्रिया में सजा हो सकती है. इसी तरह दिल्ली सरकार में मंत्री Kapil Mishra ने भी सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'पिक्चर अभी बाकी है.

इस तरह के दावे करना उचित नहीं

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के बयान कई तरह के सवाल पैदा करते हैं. उन्होंने कहा कि जब मामला अदालत में विचाराधीन है और अभी आगे की सुनवाई होनी है, तब इस तरह के दावे करना उचित नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अदालत में सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का मौका मिलता है और फैसला न्यायालय की प्रक्रिया के अनुसार ही होता है. 

सभी को न्यायिक प्रक्रिया का करना चाहिए सम्मान

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है और इसकी सुनवाई न्यायाधीश Swarnkanta Sharma की अदालत में होनी है. इसलिए सभी को न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए और अंतिम फैसला आने तक इंतजार करना चाहिए.

कानून के अनुसार होती है सुनवाई

प्रेस वार्ता के दौरान सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि इस मामले में कई नेताओं के नाम चर्चा में आए हैं, जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक जैसे नेता शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अदालत में सभी मामलों की सुनवाई कानून के अनुसार होती है और वही अंतिम रूप से तय करता है कि किसे राहत मिलेगी या नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मामले में अदालत का फैसला ही अंतिम होता है और सभी राजनीतिक दलों को इस प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से पहले किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं माना जाता.

यह भी पढ़ें: जब दिल्ली में रह रही हर महिलाएं DTC में मुफ्त सफर कर रही थीं तो पिंक कार्ड की क्या जरूरत थी?- सौरभ भारद्वाज

मामले में आगे की सुनवाई का इंतजार

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि न्यायपालिका स्वतंत्र है और अदालतों में चल रहे मामलों पर अंतिम निर्णय न्यायालय ही देता है. इसलिए उन्होंने अपील की कि सभी पक्ष संयम बरतें और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखें. दिल्ली की राजनीति में आबकारी मामले को लेकर पहले भी कई बार तीखी बयानबाजी हो चुकी है. फिलहाल इस मामले में आगे की सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है. अदालत में अगली सुनवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस मामले में आगे क्या दिशा तय होती है. राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे पर चर्चा जारी है, लेकिन अंतिम फैसला न्यायालय की प्रक्रिया के तहत ही सामने आएगा.

यह भी पढ़ें: 'विशेषाधिकार समिति पारदर्शिता के लिए केजरीवाल की पेशी को लाइव दिखाए'- सौरभ भारद्वाज

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव पर ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा उठा, ‘AAP’ ने सरकार से मांगी स्पष्ट जानकारी

Continue reading on the app

Junior NTR की झलक पाने के लिए फैंस ने खोया आपा, एक्टर भडक कर बोले- मैंने कहा...शांत तो शांत

Jr NTR loses Control at Fans: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उधर-उधर भागते और गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं. एनटीआर पिछले दिनों KIMS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, के एक ब्लॉक का उद्घाटन करने के लिए बेंगलुरू पहुंचे थे. फैंस की भीड़ इतनी उमड़ पड़ थी कि वहां अफरातफरी मच गई और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आगे आना पड़ा. साथ ही एनटीआर भी फैंस के इस व्यवहार से नाराज दिखे .

बेकाबू भीड़ को देख एनटीआर हुए नाराज

दरअसल, एक्टर जूनियर एनटीआर को KIMS अस्पताल के एक ब्लॉक का उद्घाटन करने के लिए चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. इस खबर की जानकारी जैसे ही उनके फैंस को पता चली, तब से वहां पर उनकी भीड़ जमा हो गई और एनटीआर के नाम के नारे लगाने लगे. हालांकि जब एनटीआर यहां पर पहुंचे तो भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई और बिल्डिंग पर चढ़कर उनकी झलक पाने के लिए बेताब दिखी. इस स्थिति से एक्टर नाराज दिखे. इतना ही नहीं स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि वहां पर लोग इधर-उधर गिरने लगे. इसके बाद पुलिस को मामले की गंभीरता को समझते हुए स्थिति को बकाबू में लाना पड़ा. 

एनटीआर जब अस्पताल के  ब्लॉक का उद्घाटन  कर रहे थे उनके फैंस जोर-जोर से नारेबाजी करने के लगे, ऐसे में एनटीआर ने फैंस से कई बार कहा कि शांति बनाए रखिए. लेकिन फैंस उसके बाद भी चुप नहीं बैठे और लगातार नारेबाजी करने लगे. इस स्थित को देख एनटीआर ने भड़क्कर कहा कि मैंने कहा शांत तो शांत हो जाइए. उसके बाद जैसे-तैसे फैंस ने नारेबाजी रोकी. 

सोशल मीडया पर वायरल वीडियो

अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा- 'एनटीआर खुद को ज्यादा बड़ा एक्टर समझने लगे हैं. उनको फैंस ने बनाया है और इस तरह फैंस को ट्रीट कर रहे हैं जो ठीक नहीं है.' वही दूसरे यूजर ने कहा- 'भारत में लोग इन सेलिब्रिटी के पीछे पागल हैं, अपने घर पर मां-बाप की इज्जत नहीं करते हैं एक्टर्स को अपना सब कुछ मानते हैं.' इसके साथ ही कई यूजर्स का कहना है, 'फैंस को इस तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए, जब एनटीआर गुस्से में आते हैं तो उनके सामने अच्छे-अच्छे चुप हो जाते हैं.

एनटीआर की अपकमिंग फिल्म

जूनियर एनटीआर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' (Dragon) की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म का निर्देशन सलार और केजीएफ जैसी फिल्म बनाने वाले प्रशांत नील कर रहे हैं. फिल्म में हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा. फैन को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट सामने नहीं आई है. इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि फिल्म 25 जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन अब इसकी डेट आगे बढ़ा दी है यानि इसे अब 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: प्रीति जिंटा की जगह ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस होती शाहरुख खान की 'Zaara', इस वजह से ठुकराया ऑफर

Continue reading on the app

  Sports

BCCI ने दिया 131 करोड़ का इनाम, टीम इंडिया के हर खिलाड़ी के हिस्से में आएगी कितनी रकम?

बीसीसीआई (BCCI) ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपए के इनाम देने की घोषणा की है। यह अबतक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है। यह रकम खिलाड़ियों और कर्मचारियों के बीच बांटा जाएगा। Tue, 10 Mar 2026 20:22:51 +0530

  Videos
See all

युद्ध के बीच तेहरान में जिंदगी कैसी चल रही है ['Life has to go on,' says Tehran shopkeeper] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:34:37+00:00

Iran-America War: क्या Netanyahu और Trump की जान को खतरा? | Iran Israel War News Today | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:45:06+00:00

Budget Session 2026: Parliament के बाहर विपक्ष ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा?| Let's Decode #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:32:08+00:00

Iran US Conflict: मिडिल ईस्ट का युद्ध बना 'तेल युद्ध'! रिफाइनरी और US बेस बने निशाना? | Oil War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T15:34:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers