Responsive Scrollable Menu

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने और इसके स्वरूप में बदलाव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब इस मिशन का फोकस केवल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक साफ पीने के पानी की सेवा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा।

सरकार ने इस योजना के पुनर्गठन के तहत कुल बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए कर दिया है। इसमें केंद्र सरकार की सहायता 3.59 लाख करोड़ रुपए होगी, जो पहले 2019-20 में स्वीकृत 2.08 लाख करोड़ रुपए से काफी अधिक है। यानी केंद्र सरकार की हिस्सेदारी में 1.51 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है।

योजना के तहत एक राष्ट्रीय डिजिटल फ्रेमवर्क सुजलम भारत भी लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत हर गांव को एक यूनिक सुजल गांव या सर्विस एरिया आईडी दी जाएगी, जिसके माध्यम से पानी के स्रोत से लेकर घर तक की पूरी जल आपूर्ति प्रणाली को डिजिटल रूप से मैप किया जाएगा। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों (जीपी) और ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (वीडब्ल्यूएससी) को योजना के क्रियान्वयन और औपचारिक हस्तांतरण में शामिल किया जाएगा, जिसे जल अर्पण प्रक्रिया के तहत पूरा किया जाएगा।

किसी भी ग्राम पंचायत को हर घर जल घोषित करने से पहले यह प्रमाणित करना होगा कि गांव में पानी की आपूर्ति प्रणाली के संचालन और रखरखाव की पर्याप्त व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई है। सरकार का मानना है कि समुदाय की भागीदारी और स्वामित्व इस योजना की सफलता के लिए बेहद जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से हर साल जल उत्सव आयोजित करने का भी प्रस्ताव है, जिसमें गांव के लोग मिलकर जल व्यवस्था की समीक्षा और रखरखाव करेंगे।

साल 2019 में इस योजना की शुरुआत के समय केवल 3.23 करोड़ ग्रामीण घरों (करीब 17 प्रतिशत) में ही नल से पानी की सुविधा थी। इसके बाद से अब तक 12.56 करोड़ से अधिक नए ग्रामीण घरों को नल का पानी उपलब्ध कराया जा चुका है। वर्तमान में देश के 19.36 करोड़ ग्रामीण घरों में से लगभग 15.80 करोड़ घरों (81.61 प्रतिशत) में नल से जल कनेक्शन उपलब्ध हो चुका है।

सरकार के अनुसार, जल जीवन मिशन का असर केवल पानी की उपलब्धता तक सीमित नहीं रहा है। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के आकलन में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। एसबीआई रिसर्च के अनुसार, इस योजना की वजह से करीब 9 करोड़ महिलाओं को रोज पानी लाने की मेहनत से राहत मिली है, जिससे वे अब अन्य आर्थिक गतिविधियों में भाग ले पा रही हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुमान के मुताबिक, इस योजना से महिलाओं के श्रम में रोजाना करीब 5.5 करोड़ घंटे की बचत हो रही है। साथ ही डायरिया से होने वाली करीब 4 लाख मौतों को रोका जा सकता है और लगभग 1.4 करोड़ डिसएबिलिटी एडजस्टेड लाइफ ईयर्स (डीएएलवाई) की बचत संभव है।

नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर माइकल क्रेमर के अनुसार, इस योजना से पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में लगभग 30 प्रतिशत तक कमी आ सकती है, जिससे हर साल करीब 1.36 लाख बच्चों की जान बच सकती है। वहीं आईआईएम बेंगलुरु और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के अध्ययन के अनुसार, इस मिशन से 59.9 लाख प्रत्यक्ष और 2.2 करोड़ अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

सरकार के अनुसार, जेजेएम 2.0 के तहत दिसंबर 2028 तक देश के सभी 19.36 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल का पानी उपलब्ध कराकर सभी ग्राम पंचायतों को हर घर जल प्रमाणित किया जाएगा। साथ ही, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ अलग-अलग समझौते किए जाएंगे, ताकि योजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके और जल सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

सरकार का कहना है कि जल जीवन मिशन 2.0 केवल बुनियादी ढांचे पर केंद्रित नहीं होगा, बल्कि इसे नागरिक-केंद्रित सेवा मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चौबीसों घंटे सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा, केंद्र सरकार विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ मिलकर ग्रामीण जल आपूर्ति ढांचे के दीर्घकालिक संचालन, रखरखाव और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए समन्वित रणनीति पर भी काम करेगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति स्थायी और भरोसेमंद बन सके।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इजरायल पर ईरानी हमले में 24 घंटे में 191 घायल, इजरायली राजदूत बोले- हम तय समय से आगे चल रहे

तेल अवीव, 10 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी हमलों के बीच इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों की वजह से पिछले 24 घंटों में 191 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फ्रांस में इजरायल के राजदूत जोशुआ जर्का ने कहा कि ईरान के खिलाफ इस युद्ध में हम अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए तय समय से आगे चल रहे हैं।

द टाइम्स ऑफ इजरायल की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, जिन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें इजरायली सैनिक और आम लोग दोनों शामिल हैं। इनमें से कम से कम एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और तीन गंभीर स्थिति में हैं।

इसके अलावा, 172 घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। दस लोगों का मानसिक विकार का इलाज किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 28 फरवरी को ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से 2,339 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 95 अभी हॉस्पिटल में हैं।

हॉस्पिटल में भर्ती लोगों में से एक की हालत बहुत गंभीर बताई गई, जबकि 11 लोगों की हालत गंभीर है, 11 लोगों की हालत में सुधार हो रहा है और 69 की हालत ठीक है।

फ्रांस में इजरायल के राजदूत जोशुआ जर्का ने कहा कि इजरायल ईरान में अपने युद्ध के मकसद को पाने में तय समय से आगे है। इजरायल का मकसद ईरान में सरकार को कमजोर करना है ताकि ईरानी लोग अपनी किस्मत खुद तय कर सकें।

फ्रांस के टीवी स्टेशन बीएफएमटीवी को दिए एक इंटरव्यू में जर्का ने कहा कि लेबनान में, लेबनानी सरकार अभी तक हिज्बुल्लाह को हथियार से नहीं हटा पाई है। इजरायली राजदूत को इस बात की जानकारी नहीं है कि इजरायल ने आतंकी समूह के साथ अपनी लड़ाई खत्म करने के लिए बातचीत की है।

इजरायल से इतर ईरान ने मौजूदा तनाव के बीच साफ संकेत दिया है कि वह अपने सैन्य हमलों को जल्द रोकने के मूड में नहीं है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश जब तक आवश्यक होगा मिसाइल हमले जारी रखने के लिए तैयार है और फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत एजेंडे में नहीं है।

ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिकी प्रसारक पीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि मौजूदा हालात में तेहरान पीछे हटने वाला नहीं है। उनके मुताबिक, ईरान की सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रह सकती है जब तक उसे अपने सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए जरूरी समझा जाएगा। अराघची ने यह भी स्पष्ट किया कि इस समय वाशिंगटन के साथ किसी भी प्रकार की कूटनीतिक वार्ता की संभावना नहीं है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध “बहुत जल्द खत्म” हो जाएगा। ट्रंप के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अराघची ने संकेत दिया कि जमीन पर हालात इससे कहीं अधिक जटिल हैं और संघर्ष का अंत जल्द होने की उम्मीद फिलहाल वास्तविक नहीं लगती।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

एक खिलाड़ी के खाते में आएंगे कितने पैसे? कोच और कप्तान को कितना मिलेगा, BCCI ने टीम को 131 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

How much players get cash reward: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा. भारत ने इसे तीसरी बार जीता और लगातार दो बार खिताब पर कब्जा जमाने का रिकॉर्ड बनाया. बीसीसीआई ने जब टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की तब से सबके मन में यही चल रहा है कि आखिर एक खिलाड़ी के हिस्से में कितने पैसे आएंगे. Wed, 11 Mar 2026 08:09:14 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War LIVE: खामेनेई के बेटे ने अमेरिका की करी नींद हराम! | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:15:04+00:00

Big Breaking on Iran Israel America War LIVE: अभी-अभी ईरान से आई सबसे बुरी खबर..! | Trump | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:22:56+00:00

Iran Missile Attack on Tel Aviv: तेल अवीव पर ईरान का मिसाइल से हमला जारी | Breaking News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:15:14+00:00

Hezbollah के ठिकानों पर इजरायल का हमला जारी | Iran Israel US war #khamenei #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers