WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और Mumbai Indians के बीच होगा पहला मैच
महिला प्रीमियर लीग के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। बीसीसीआई ने 2027 में होने वाले टूर्नामेंट का कार्यक्रम तय कर लिया है। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। खास बात यह है कि दोनों टीमें अब तक 2-2 बार इस खिताब को जीत चुकी हैं। ऐसे में पहले ही मुकाबले में दोनों मजबूत टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने पूरे टूर्नामेंट के आयोजन के लिए वडोदरा और मुंबई को चुना है। प्रतियोगिता का पहला चरण 14 जनवरी से 24 जनवरी तक वडोदरा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान कुल 11 मुकाबले होंगे। इसके बाद टूर्नामेंट का अगला चरण मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
सीजन का दूसरा मुकाबला 15 जनवरी को यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। हाल में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी थी। टीम ने कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाकर अपनी ताकत बढ़ाई है। ऐसे में पहले ही मुकाबले में उसके प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी।
वहीं, 4 बार उपविजेता रह चुकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। दिल्ली की टीम अब तक खिताब जीतने में सफल नहीं रही है और इस बार उसकी कोशिश पहली बार चैंपियन बनने की होगी।
वडोदरा में पहला चरण पूरा होने के बाद टूर्नामेंट मुंबई पहुंचेगा। यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में 26 जनवरी को दूसरे चरण की शुरुआत होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस दिन भी पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन में एक से ज्यादा बार मुकाबला होने की संभावना है, जिससे लीग के रोमांच में और इजाफा होगा।
मुंबई में लीग चरण के 9 मुकाबले खेले जाएंगे। यह सिलसिला 3 फरवरी तक चलेगा। लीग चरण का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच होगा। इसके बाद खिताब की दौड़ में आगे बढ़ने वाली टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला 5 फरवरी को रखा गया है, जबकि फाइनल 7 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के पास महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीतने का मौका होगा।
गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी। इस प्रतियोगिता ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान देने के साथ घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों को एक मंच भी दिया है। हर सीजन में टीमों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है। 2027 के सीजन में भी 5 टीमों के बीच खिताब के लिए मुकाबला देखने को मिलेगा।
'यह एक तबाही है', मिडटर्म चुनाव में हार के लिए रिपब्लिकन नेताओं ने ट्रंप को ठहराया ज़िम्मेदार
कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने बीबीसी से कहा कि राष्ट्रपति का ध्यान अपनी विरासत बनाने पर रहा और उन्होंने मतदाताओं की चिंताओं को नज़रअंदाज़ किया. इसकी क़ीमत पार्टी को चुनाव में चुकानी पड़ी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
BBC News











