Responsive Scrollable Menu

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद, 10 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी खराब कर सकता है।

विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तान के मेट डिपार्टमेंट ने वीकली वेदर आउटलुक (10 मार्च से 16 मार्च 2026) में इसकी जानकारी दी है। एक्स पर एक नोट

के साथ चेतावनी दी है। लिखा है कि ईरान के हालात की वजह से, हवाएं प्रदूषक तत्व ले जा सकती हैं, और पाकिस्तान के पश्चिमी हिस्सों में वायु गुणवत्ता खराब हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, ईरान से आने वाली हवाएं प्रदूषण को पाकिस्तान के पश्चिमी इलाकों तक ला सकती हैं। इससे वहां की हवा की क्वालिटी खराब हो सकती है। पीएमडी ने यह भी बताया कि पश्चिमी पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 12 मार्च तक बारिश, तेज हवाएं और गरज के साथ तूफान आ सकता है।

पाकिस्तान और ईरान के बीच करीब 900 किलोमीटर लंबी सीमा है, इसलिए ईरान में होने वाली घटनाओं का असर पाकिस्तान पर भी पड़ सकता है।

पाकिस्तान का पश्चिमी पड़ोसी ईरान, अमेरिका और इजरायल के साथ सैन्य संघर्ष में उलझा हुआ है। 28 फरवरी को इजरायल पर हवाई हमले हुए जिसमें उनके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

7 मार्च को तेहरान की रिफाइनरियों और फ्यूल डिपो पर बड़े हवाई हमलों ने राजधानी तेहरान को जहरीले अंधेरे में डुबो दिया था। इसके बाद रविवार को काली, तैलीय बारिश हुई थी।

तेहरान में, तेल की जगहों से निकलने वाले घने काले धुएं ने सूरज को ढक लिया था।

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने आम लोगों की सेहत पर फिक्र जाहिर करते हुए चेतावनी दी और कहा कि “जहरीले हाइड्रोकार्बन, सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड की काफी मात्रा” से केमिकल बर्न और फेफड़ों को नुकसान हो सकता है।

इस बीच, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के ऑयल स्टोरेज ठिकानों पर हमलों के बाद शहर के ऊपर अभी भी घना काला धुआं छाया हुआ है और वहां की हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Zakat Money: मुसलमानों का ज़कात वाला पैसा कहां जाता है? समझिए इसका पूरा गणित

Zakat ka Paisa: इस्लाम धर्म में जकात सवाब (शुभ) का काम होता है, जिसे मुसलमान रमजान के महीने में अदा करते हैं. जकात इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है. लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता कि जकात का पैसा कहां खर्च करना चाहिए और कहां नहीं. आइए इस लेख में हम आपको इन जरूरी सवालों के बारे में बताते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार! VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल; आखिर किस हरकत पर मचा है हंगामा?

Hardik Pandya Mahieka Sharma: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की। भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता, तो खिलाड़ियों संग देशवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बीच, टीम इंडिया जश्न में डूबी नजर आई। वहीं हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड संग अलग ही मस्ती में दिखे। लेकिन उनकी एक हरकत के कारण उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। Wed, 11 Mar 2026 08:14:09 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: जिस रसोई गैस से बनाते हैं खाना...वो रसोई गैस (LPG) बनती कैसे है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:06:26+00:00

T20 World Cup Champions | Devendra Fadnavis से मिले Suryakumar Yadav और Shivam Dube #teamindia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:11:14+00:00

US attack On Strait of Hormuz | ईरान की 'गर्दन' पर अटैक...टारगेट होर्मुज स्ट्रेट | Iran US War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:05:07+00:00

Iran Vs Israel : ईरान युद्ध के बीच अमेरिका पर तगड़ा भड़के GD Bakshi! Sumit Awasthi।World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:07:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers