"इस व्यक्ति के लिए खुश हूं", सूर्या ने किसकी फोटो शेयर कर कही ये बात
Suryakumar Yadav Viral Photo: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा है. भारत के इस जीत के बाद हर तरह खुशी का महौल है. सूर्यकुमार यादव तीसरे ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाई है, जिसके बाद सूर्या की हर तरफ जमकर तरीफ हो रही. दिलचस्प बात है कि सूर्या ने भी खुद की तारीफ की है. सूर्या ने अपने एक पुराना फोटो पर कमेंट दिया, जो काफी वायरल हो रहा है.
सूर्यकुमार यादव ने अपने ही पुराने फॉर्म पर किया मजेदार पोस्ट
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है. ट्रॉफी जीतने के बाद सूर्या की काफी तारीफ हो रही है. इसी बीच सूर्यकुमार यादव ने अपने एक पुराने फोटो पर मजेदार कमेंट किया. यह फोटो साल 2014 की है, जब सूर्या का नाम भारतीय क्रिकेट में इतना बड़ा नहीं था, लेकिन ट्रॉफी जीतते ही उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जब सूर्या ने इसपर कमेंट किया.
सूर्यकुमार यादव ने 17 जनवरी 2014 को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, दोस्त के पेट्रोल पंप का उद्घाटन....उसके लिए बहुत खुश हूं...!
आज इस आदमी के लिए बहुत खुश हूं - सूर्यकुमार यादव
अब टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस पुराने पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए ट्रॉफी के फोटो शेयर किया है. सूर्या ने इस नए फोटो के कैप्शन में लिखा, "आज इस आदमी के लिए बहुत खुश हूं". सूर्या के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियां दे रहे हैं.
So happy for this guy today ???????????? https://t.co/EBjgkFqwWQ pic.twitter.com/SPSfoISWMZ
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) March 8, 2026
भारत को ICC खिताब दिलाने वाले पांचवे कप्तान बने सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव भारत के पांचवे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने ICC ट्रॉफी जीती है. सबसे पहले कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 1983 में वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी. इसके बाद सौरभ गांगुली की कप्तानी में भारत ने साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 आईसीसी खिताब (T20 World Cup 2007, 2011 World Cup, Champions Trophy 2013) जीता है. वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था. इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी अपने नाम किया. अब सूर्या इन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह पर ICC ने ठोका जुर्माना, फाइनल मैच में डेरिल मिचेल के साथ की थी ऐसी हरकत
टीम इंडिया ने रचा इतिहास
टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया पहली टीम बन गई है. वहीं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार खिताब जीता है. वहीं घर पर टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाली भी टीम इंडिया पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं ट्रॉफी को डिफेंड करने वाली भी भारतीय टीम पहली टीम बन गई है. अब तक कोई टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड नहीं पाई थी, लेकिन अब टीम इंडिया ने यह कारनामा भी करके दिखा है. इस वक्त भारतीय क्रिकेट अपने सुनहरे दौर से गुजर रहा है.
2024 ????
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
2026 ????
First team to successfully defend an ICC Men's T20 World Cup title ✅
The reign continues for #TeamIndia ????#T20WorldCup | #MenInBlue | #Final pic.twitter.com/gmIr5we67Q
यह भी पढ़ें: 'पापा आपको बहुत मिस करुंगा...', रिंकू सिंह ने पिता के गुजरने के बाद शेयर किया इमोशनल पोस्ट
UP में Ola-Uber के लिए नए नियम, अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेगी एक भी कैब
OLA Uber Registration UP: यूपी सरकार ने ओला और उबर जैसी ऐप आधारित कैब सेवाओं के लिए नया नियम लागू करने का फैसला लिया है। अब कंपनियों को पंजीकरण, लाइसेंस फीस, ड्राइवर का मेडिकल टेस्ट और पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा। नियम लागू होने के बाद बिना रजिस्ट्रेशन कोई कैब नहीं चल पाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews



















