Responsive Scrollable Menu

ओडिशा होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से एलपीजी आपूर्ति बहाल करने का किया आग्रह

भुवनेश्वर, 10 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन (एचआरएओ) ने होटलों व रेस्टोरेंटों को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को संबोधित पत्र में एचआरएओ ने कहा है कि एलपीजी आपूर्ति में हालिया रुकावट और प्रतिबंधों के कारण आतिथ्य उद्योग के संचालन में गंभीर बाधाएं आई हैं। होटल और रेस्टोरेंट अपने दैनिक रसोई कार्यों के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति पर अत्यधिक निर्भर हैं। अचानक एलपीजी गैस की आपूर्ति कम होने से कई रेस्टोरेंट और होटल में भोजन तैयार करने में दिक्कत आ रही है।

एसोसिएशन ने कहा कि एलपीजी की लगातार कमी से होटल बंद हो सकते हैं, बुकिंग रद्द हो सकती हैं और पर्यटकों को असुविधा हो सकती है, जिससे भारत के पर्यटन प्रोत्साहन प्रयासों को नुकसान पहुंच सकता है। होटल व रेस्टोरेंट रोजगार, राज्य राजस्व व खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और परिवहन जैसे संबद्ध उद्योगों में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

एचआरएओ के अध्यक्ष डॉ. जेके मोहंती ने संकट के व्यापक आर्थिक प्रभावों पर जोर देते हुए कहा कि हजारों कर्मचारियों और विक्रेताओं की आजीविका खतरे में है। उन्होंने आग्रह किया कि मंत्रालय के समय पर हस्तक्षेप से परिचालन में आने वाली बाधाओं को रोकने और यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र पर्यटकों को सुचारू रूप से सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

पत्र की प्रतियां केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा, मुख्य सचिव अनु गर्ग और एफएचआरएआई व होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्षों को भी भेजी गईं। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से आतिथ्य क्षेत्र की सुरक्षा होगी और वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में भारत की प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

--आईएएनएस

ओपी/पीयूष

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UPSC ने जारी की सिविल सेवा परीक्षा की मार्कशीट, जानें टॉपर अनुज अग्निहोत्री समेत अन्य उम्मीदवारों को कितने मिले नंबर

UPSC CSE Marksheet 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 में सफल हुए सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट जारी कर दी. यूपीएससी के अनुसार, इस साल के सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने 1071 अंक प्राप्त किए हैं. उसके बाद राजेश्वरी सुवे एम 1067 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही हैं. जबकि अकांश ढुल ने 1057 अंक प्राप्त किए हैं और वे तीसरे स्थान पर रहे हैं. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर कर देख सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें UPSC CSE मार्कशीट 2025

यूपीएससी सीएसई 2025 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. यहां UPSC CSE मार्कशीट 2025 PDF लिंक पर क्लिक करना होगा. उसके बाद यूपीएससी  सीएसई मार्कशीट 2025 पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसे आप सेव कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट भी निकाल  सकते हैं.

यूपीएससी सीएसई कट ऑफ 2025

यूपीएससी सीएसई की अंतिम कट ऑफ सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 963, ईडब्ल्यूएस के लिए 926, ओबीसी के लिए 931, एससी के लिए 905 और एसटी के लिए 902 अंक रहे हैं. वहीं यूपीएससी मेन परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की कट ऑफ 739, ईडब्ल्यूएस की 706, ओबीसी की 717, एससी की 700 और एसटी की 694 है. यूपीएससी प्रीलिम्स की कट ऑफ सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 92.66, ईडब्ल्यूएस की 89.34, ओबीसी की 92, एससी की 84 और एसटी की 82.66 रही है.

UPSC CSE कट ऑफ 2025 कैसे डाउनलोड करें

वहीं उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई कट ऑफ 2025 की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर जाने के बाद UPSC CSE कट ऑफ 2025 के पीडीएफ वाले लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद उसे डाउनलोड कर लें. इसका आप प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

टॉप 50 उम्मीदवारों के प्राप्तांक

क्रमांक उम्मीदवार का नाम प्राप्तांक
1 अनुज अग्निहोत्री 1071
2 राजेश्वरी सूवे एम 1067
3 आकांश ढुल 1057
4 राघव झुंझझुनवाला 1042
5 ईशान भटनागर 1083
6 जिनिया औरोरा 1037
7 ए आर राजा मोहाइद्दीन 1035
8 पक्षल सैकेट्री 1035
9 आस्था जैन 1033
10 उज्जवल प्रियांक 1033
11 अक्षित भारद्वाज 1031
12 अनन्या शर्मा 1028
13 सुरभि यादव 1027
14 सिमरनदीप कौर 1026
15 मोनिका श्रीवास्तव 1025
16 चितवन जैन 1025
17 श्रुथी आर 1025
18 निसार दिशांत अमरुतलाल 1024
19 रवि राज 1024
20 शुभम सिंह 1024
21 गीतिका अरोड़ा 1023
22 जीनू श्री जसवन्त चन्द्र 1023
23 इफ्रा शम्स अंसारी 1022
24 भाविका चोपड़ा 1022
25 इशिता शर्मा 1021
26 विकास 1021
27 प्राची हनी 1021
28 नबिया परवेज 1020
29 निकिता वर्मा 1020
30 आर्यन यादव 1020
31 उत्कर्ष 1019
32 मयंक पुरोहित 1019
33 नैन्सी सिंह 1018
34 वैभव अग्रवाल 1018
35 दीपाली महतो 1017
36 साक्षी जैन 1017
37 दीपांशु जिंदल 1016
38 रोहित कुमार 1016
39 रोहित कुमार 1016
40 दीक्षा राय 1015
41 सुदीप दत्ता 1015
42 अपूर्व वर्मा 1015
43 रूपल जायसवाल 1014
44 दीक्षा चौरसिया 1014
45 प्रिया सिंह चौहान 1014
46 संभवी तिवारी 1013
47 प्रीति चौहान 1013
48 अनिकेत रंजन 1013
49 तरुण कुमार यादव 1013
50 इशित्व आनंद 1011
51 रसनीत कौर 1011

इस बार कुल 958 उम्मीदवारों का हुआ सेलेक्शन

बता दें कि UPSC CSE 2025 में कुल 958 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ था. इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को उनकी रैंक के हिसाब से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में शामिल किया जाएगा. इस बार UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च 2026 को घोषित जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें: IDBI Bank Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

Continue reading on the app

  Sports

ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारत की इन 5 टीमों का होगा सम्मान, BCCI का बड़ा प्लान

BCCI Annual Award: BCCI के सालाना अवॉर्ड समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारत की 5 ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का सम्मान किया जाएगा. Wed, 11 Mar 2026 00:01:53 +0530

  Videos
See all

Can Trump end the war 'very soon'? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:15:01+00:00

How the US is framing the Iran war on day 11 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:30:16+00:00

Bihar New CM: 3 बजते ही बिहार में नए CM पर बड़ा ऐलान!| CM Nitish Kumar | Patna News | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:30:22+00:00

What impact are the Israeli strikes having in Lebanon? # #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T21:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers