Education Loan: कोर्स ट्यूशन फीस की चिंता? बिना गारंटर ऐसे ले सकते हैं एजुकेशन लोन
Rajpal Yadav: नीलाम पर आईं राजपाल यादव की प्रॉपर्टी! ₹16.61 करोड़ लोन केस में डूबे एक्टर, जानिए पूरी खबर
Rajpal Yadav loan case: बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव की आर्थिक परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब खबर है कि ₹16.61 करोड़ के बकाया लोन मामले में उनकी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित दो संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस संबंध में बैंक ने आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है।
9 सितंबर को होगी ऑनलाइन नीलामी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शाहजहांपुर स्थित राजपाल यादव की दो संपत्तियों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें एक संपत्ति शहर में और दूसरी गांव में स्थित है।
बताया जा रहा है कि इन दोनों संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब ₹3.19 करोड़ है। बैंक द्वारा इनकी ऑनलाइन नीलामी 9 सितंबर को की जाएगी।
फिल्म बनाने के लिए लिया था लोन
रिपोर्ट के अनुसार, राजपाल यादव ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'आता पता लापता' के निर्माण के लिए बैंक से यह लोन लिया था। समय पर लोन की अदायगी नहीं होने के बाद बैंक ने गिरवी रखी गई संपत्तियों पर कब्जा कर लिया और अब उनकी नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
पत्नी और मां की संपत्तियां भी थीं गारंटर
बताया जा रहा है कि इस लोन के लिए अभिनेता ने अपनी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी यादव की संपत्तियों को भी गारंटी के तौर पर गिरवी रखा था। इसी आधार पर बैंक ने कानूनी प्रक्रिया के तहत इन संपत्तियों पर कार्रवाई की है।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शाहजहांपुर के अलावा मुंबई स्थित उनकी कुछ अन्य संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी जारी है।
फिलहाल इस पूरे मामले पर राजपाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले भी अभिनेता चेक बाउंस से जुड़े एक मामले को लेकर कानूनी विवादों में रह चुके हैं, जिसकी सुनवाई अभी जारी है।
वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं राजपाल यादव
काम की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे। आने वाले समय में वह निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








