'प्लीज माफ कर दो', रो-रोकर सुनिधि चौहान ने मांगी माफी, जानें सिंगर के साथ लाइव शो में ऐसा क्या हुआ?
Sunidhi Chauhan Break Down in Concert: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान अपने कॉन्सर्ट के दौरान अचानक भावुक हो गईं और गाते-गाते फूट-फूटकर रोने लगीं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें वो ऑडियंस से माफी मांगती दिखीं. वहीं, वहां मौजूद लोग उनको हौसला देते नजर आए. अब सिंगर के साथ ऐसा क्या हुआ, तो चलिए जानते हैं.
रो-रोकर सुनिधि चौहान ने मांगी माफी
दरअसल, सुनिधि चौहान अपने 'I Am Home' कॉनसर्ट टूर पर हैं. इसके तहत वो इंडिया के कई शहरों में अपने फैंस के लिए कॉन्सर्ट कर रही हैं. इसी कड़ी में वो लखनऊ में लाइव कॉन्सर्ट कर रही थी. सुनिधि 'तेरी यादों में' गाना गा रही थीं, गाते-गाते अचानक वो रुक गईं और रोने लगी. उन्होंने बताया कि 'आज मेरा गला बहुत खराब है मैं जानती हूं, तुम लोग मेरे साथ हो लेकिन मैं फिर भी गाऊंगी. ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ. ये पल बहुत शर्मिंदा करने वाला है. मैं हमेशा गाने में अपना 100 फीसदी देनी की कोशिश करती हूं. लेकिन दुर्भाग्य से आज मेरा गला खराब है. मैं अच्छा गाने की कोशिश करुंगी. अगर ऐसा न हो तो इसके लिए मैं आपसे माफी मांगती हूं. आप सभी का बहुत शुक्रिया इतना प्यार देने के लिए है.'
ऑडियंस ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया
सुनिधि का ये भावुक पल देख वहां पर मौजूद ऑडियंस ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया और सुनिधि के साथ-साथ गाना गाने लगे. फैंस ने सुनिधि-सुनिधि कह उनको चीयर्स किया. कहा कि 'आप अपना 200 फीसदी दे रही हैं. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस ने वीडियो पर कमेंट कर हौसला दिया. एक यूजर् ने लिखा कि सुनिधि हम आपसे बहुत प्यार करते हैं ऐसे मत रोओ, इसमें आपकी कोई गलती नहीं है. वहीं दूसरे ने कहा कि आपकी आवाज तो गला खराब होने के बाद भी सुरीली है.
सुनिधि के 'I Am Home' कॉन्सर्ट के बारे में जानें
सुनिधि चौहान अपने कॉन्सर्ट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं, वो समय-समय पर अपने फैंस के लिए देश-विदेश में कॉनसर्ट आयोजित करती रहती हैं. फिलहाल सुनिधि 'I Am Home' कॉन्सर्ट टूर पर हैं. उन्होंने ये टूर 24 दिसंबर को मुंबई से शुरू किया था. इस कॉन्सर्ट में उनके साथ फेमस सिंगर अलीशा चिनॉय भी मौजूद रहीं. यहां पर दोनों ने 'तिनका-तिनका' और 'आज की रात' गाना गाया. जिसे ऑडियंस ने खूब इंजॉय किया. अब उनका अगल टूर 14 मार्च को कोलकाता के एक्वाटिक ग्राउंड में हैं.
कोलकाता कॉन्सर्ट के लिए ऐसे करें टिकट बुक
अगर आप सुनिधि चौहान की सिंगिंग के दीवाने हैं तो आपके लिए मौका है. आप District by Zomato ऐप या LiveFiesta की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं. टिकट का प्राइस 25,00 से 10,000 तक का है. जैसा कि हमने पहले बताया कि ये कॉन्सर्ट 14 मार्च को होगा.
सुनिधि चौहान का करियर
सुनिधि चौहान ने 1996 में आई फिल्म शास्त्र के गाने 'लड़की दीवानी देखो' से सिंगिंग डेब्यू किया था. जब उनकी उम्र 12-13 साल की थी. हालांकि उन्हें 1999 में 'रुकी रुकी सी जिंदगी' गाने से पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई सुपरहिट सॉग्स दिए. इसमें 'शीला की जवानी', 'धूम मचाले', 'बीड़ी जलाई ले', 'देसी गर्ल' और 'कमली' जैसे कई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर गाने शामिल हैं. इसके अलावा सुनिधि चौहान की कई एल्बम भी रिलीज हो चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- कृतिका कामरा और गौरव कपूर की इस दिन होगी शादी, रिसेप्शन की जगह होस्ट करेंगे आफ्टर पार्टी, कार्ड हुआ वायरल
Poco X8 Pro Launching Update: भारत में आ रही सबसे बड़ी बैटरी वाली सीरीज, कीमत-फीचर्स लीक!
Poco 17 मार्च को भारत में X8 Pro सीरीज लॉन्च कर रहा है। इसमें X8 Pro और X8 Pro Max मॉडल शामिल हैं। ये फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिप, डुअल रियर कैमरे और OLED डिस्प्ले के साथ आएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews



















