Responsive Scrollable Menu

अदिति राव हैदरी संग पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म Parivarik ManuRanjan का ट्रेलर देख छूटेगी हंसी

बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी और खूबसूरत अदाकारा अदिति राव हैदरी अपनी आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' (Parivarik Manoranjan) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों सितारों की अनोखी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में अदिति एक ऐसी हाउस हेल्प के रोल में नजर आ रही हैं, जिसके पंकज त्रिपाठी के घर कदम रखते ही हंसी, उलझन और अचानक चौंकाने वाली घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है।

मिस्ट्री, रोमांस और कॉमेडी का तड़का

ट्रेलर में अदिति राव हैदरी 'हेलेन' नाम की एक हाउस हेल्प और प्रॉपर्टी मैनेजर की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। वह इलाके के सबसे 'एलिजिबल बैचलर' रंजन दुबे (पंकज त्रिपाठी) के घर काम करने आती हैं। हेलेन का रंजन के घर में रहना पूरे मोहल्ले में गपशप का मुख्य विषय बन जाता है, कुछ पड़ोसी जहां दोनों के साथ रहने पर उंगली उठाते हैं, वहीं कुछ लोग घर को बेहतरीन ढंग से संभालने के लिए हेलेन की तारीफ करते हैं।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यह संकेत मिलता है कि हेलेन एक दोहरी जिंदगी जी रही है। इसी बीच 'मनु जोशी' नाम के शख्स की तलाश में पुलिस वहां आ धमकती है और रंजन के परिवार व दोस्तों का शक हेलेन पर गहराने लगता है, जबकि वह खुद को बेकसूर बताती रहती है। इस पूरे ड्रामे और कन्फ्यूजन के बीच रंजन अपनी जिंदगी की कमान खुद संभालने की ठानता है और कहता है, "बहुत हुआ 'बीटा' बनकर रहना, अब 'अल्फा' बनने का समय आ गया है।"

इसे भी पढ़ें: यह अपनों को ही डस लेती है... प्रियंका चाहर चौधरी पर भड़कीं Archana Gautam, बताया शो का काला सच

पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने साझा किया अनुभव

फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करने को लेकर दोनों कलाकारों ने खुशी जताई है। अदिति ने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ते वक्त वह लगातार मुस्कुरा रही थीं और इसकी सिचुएशनल कॉमेडी व सादगी ने उनका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, "पंकज सर इस तरह की कॉमेडी के माहिर हैं और उनके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का एक शानदार मौका रहा।"

वहीं, पंकज त्रिपाठी ने भी स्क्रिप्ट की सादगी और अपनेपन की तारीफ करते हुए कहा, "यह एक ऐसी कहानी है जो धीरे-धीरे दिल में उतर जाती है। अदिति के साथ यह मेरा पहला काम है और मैं हमेशा से उनके काम का मुरीद रहा हूं।"

इसे भी पढ़ें: Aneet Padda ने शेयर कीं 24वें बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें, Ahaan Panday और Alia Bhatt संग दिए पोज

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

यह फिल्म 13 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव (SonyLIV) पर सीधे स्ट्रीम होने जा रही है। वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिसिया जफर ने किया है, जबकि अली अब्बास जफर इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद बृजेंद्र काला, जफर और वरुण वी. शर्मा ने मिलकर तैयार किए हैं। मुख्य जोड़ी के अलावा फिल्म में बृजेंद्र काला, मुकेश तिवारी, सुनीता राजवार, विजयंत कोहली, करण चनाना और एकलव्य चौधरी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Continue reading on the app

दिवाली की छुट्टी में कटौती! छात्रों को केवल इतने दिनों का ही अवकाश दे रहे ये स्कूल, विभाग तक पहुंची शिकायत

दीपावली की छुट्टियों को लेकर कुछ निजी स्कूलों ने शिविरा पंचांग से अलग छह दिन का अवकाश घोषित किया है। स्कूलों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर पाठ्यक्रम पूरा कराने का तर्क दिया है। वहीं, शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी और निजी सभी स्कूलों के लिए निर्धारित अवकाश की पालना अनिवार्य है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: वो एक गेंद जो बनी भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे का टर्निंग पॉइंट, कप्तान गिल ने खुद बताया

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार फील्डिंग करते हुए डेरिल मिचेल को रन आउट किया. मिचेल ने रन चुराने की कोशिश की, लेकिन रोहित ने हवा में छलांग लगाते हुए कमाल का थ्रो किया और गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगी. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए इस विकेट को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. Wed, 4 Nov 2026 22:37:00 +0530

  Videos
See all

US Midterm Elections 2026: चुनाव में हारे ट्रंप, अब रुकेगी जंग ! | Trump | Democrats #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T17:13:56+00:00

Breaking News: हार से ट्रंप परेशान! US से आया VIDEO? | Midterm Election Results 2026 | Agniveer #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T17:17:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers