Jharkhand में छात्रों का उबाल, पूछा – Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा, तो Hemant Soren क्यों नहीं?
इसे भी पढ़ें: Prayagraj में कार्यक्रम रद्द होने पर Rahul Gandhi का हुंकार: छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार
इसे भी पढ़ें: हिमाचल में सरकार नहीं Syndicate चला रहा: BJP नेता Rajendra Rana ने CM Sukhu पर साधा तीखा निशाना
Salman Khan: 'इस बार मिलेगा एक वरदान...' Bigg Boss 20 के नए प्रोमो में सलमान ने दिया बड़ा हिंट, कैसे बदलेगा पूरा खेल?
Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरू होने से पहले ही चर्चा में है। मेकर्स ने शो का नया टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान एक नए ट्विस्ट का हिंट देते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने 'एक वरदान' का जिक्र किया है, जिसके बाद फैंस के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
नए टीजर में मिला बड़ा क्लू
15 सेकेंड के नए प्रोमो में सलमान खान एक अखाड़े में खड़े नजर आते हैं। अपने खास अंदाज में वह कहते हैं, "इस बार बिग बॉस में घरवालों को मिलेगा एक वरदान... तथास्तु मेरी जान।" इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। फैंस अब जानना चाहते हैं कि आखिर यह 'वरदान' क्या होगा और इसका खेल पर क्या असर पड़ेगा।
क्या मिलेगा कंटेस्टेंट्स को दूसरा मौका?
हालांकि मेकर्स ने अभी इस नए नियम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर देखने के बाद फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। इससे पहले रिलीज हुए पहले प्रोमो में सलमान खान ने कहा था, "जो करण-अर्जुन में हुआ था, वही अब बिग बॉस में होगा।"
इसके बाद से माना जा रहा है कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को किसी तरह का दूसरा मौका या गेम में वापसी का विकल्प मिल सकता है। अब 'एक वरदान' वाले नए टीजर ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है।
'अखाड़ा' ने भी खींचा ध्यान
प्रोमो में सलमान खान जिस अखाड़े में नजर आ रहे हैं, उसने भी लोगों का ध्यान खींचा है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर इसी सेट की तस्वीरें वायरल हुई थी। दावा किया जा रहा था कि यही इस बार 'बिग बॉस 20' का नया घर होगा। हालांकि मेकर्स ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल इतना तय है कि इसी सेट पर शो का नया प्रोमो शूट किया गया है।
रियलिटी शोज के बाद अब बिग बॉस की बारी
'लॉक अप 2' और 'अलायंस' जैसे रियलिटी शोज के खत्म होने के बाद अब दर्शकों की नजरें 'बिग बॉस 20' पर हैं। नए टीजर ने साफ कर दिया है कि इस बार मेकर्स दर्शकों के लिए पहले से अलग और बड़े ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।
कब शुरू होगा 'बिग बॉस 20'?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बिग बॉस 20' सितंबर 2026 से जियो स्टार टेलीविजन नेटवर्क पर प्रसारित होगा। शो के कंटेस्टेंट्स और नए ट्विस्ट को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विनर, शिवांगी जोशी को हराकर जीतीं ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi









.jpg)

