Responsive Scrollable Menu

Amazon Sale में 34 हजार से भी कम में मिल रहा नया iPhone 16, जानें कैसे मिलेगी ये डील

Amazon Diwali Sale में iPhone 16 पर 14% तक की छूट मिल रही है. इसके साथ ही इसपर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. ऐसे में चलिए इस पूरी डील को समझते हैं.

The post Amazon Sale में 34 हजार से भी कम में मिल रहा नया iPhone 16, जानें कैसे मिलेगी ये डील appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

देश में 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनेंगी:बिजली स्टोर करने की क्षमता बढ़ाने के लिए 14,500 करोड़ रुपए मंजूर

केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें यौन शोषण-रेप केसों के जल्द निपटारे के लिए 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि बिजली स्टोर करने के लिए कैबिनेट ने 92 गीगावाट-घंटे (GWh) क्षमता वाली ग्रिड स्केल एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी योजना के लिए 14,500 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है। इसके अलावा डेटा कलेक्शन सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए 4,371 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई है। साथ ही क्रिटिकल खनिजों की प्रोसेसिंग के लिए भी एक योजना स्वीकृत की गई है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 92 GWh ग्रिड स्केल एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी योजना को मंजूरी देने का उद्देश्य बिजली को बड़े पैमाने पर स्टोर करना है, ताकि जरूरत के समय उसका इस्तेमाल किया जा सके। इससे सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर उपयोग हो सकेगा। 92 GWh की कुल क्षमता को तीन हिस्सों में बांटा गया है- उन्होंने आगे कहा- एनर्जी स्टोरेज से बिजली ट्रांसमिशन लाइनों की क्षमता का भी बेहतर इस्तेमाल होगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए 10 मेगावाट की ट्रांसमिशन क्षमता बनाई गई है, तो रात में सौर बिजली नहीं बनने के कारण उसका पूरा उपयोग नहीं हो पाता। लेकिन स्टोरेज की सुविधा होने पर दिन में जमा की गई बिजली बाद में उपयोग की जा सकती है। क्रिटिकल खनिजों की प्रोसेसिंग को मंजूरी वैष्णव ने कहा- कैबिनेट ने महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) की प्रोसेसिंग की योजना को मंजूरी दी है। इसका मकसद खदानों से निकाले गए या कच्चे खनिजों को इस तरह तैयार करना है कि उनका इस्तेमाल सीधे उत्पादन प्रक्रिया में किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह योजना पहचान किए गए सभी 24 महत्वपूर्ण खनिजों पर लागू होगी। इसमें खदानों से मिलने वाले खनिजों के साथ-साथ रीसाइक्लिंग से प्राप्त खनिज भी शामिल हैं। डेटा कलेक्शन सिस्टम के लिए 4,371 करोड़ रुपए मंजूर कैबिनेट ने देश के डेटा कलेक्शन सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 4,371 करोड़ रुपए की योजना को भी मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य सरकारी आंकड़े जुटाने और उनकी जांच करने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत सर्वेक्षण के तरीकों में सुधार किया जाएगा। आंकड़े जुटाने में होने वाली गलतियों को कम किया जाएगा। यूनिवर्सिटीज में डेटा कलेक्शन से जुड़े कोर्स शुरू किए जाएंगे। डेटा को नियमित रूप से जुटाने और उनकी समय-समय पर समीक्षा करने पर जोर दिया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना का मकसद देश के डेटा कलेक्शन सिस्टम को बेहतर बनाना है, ताकि सरकार को नीतियां बनाने के लिए अधिक भरोसेमंद आंकड़े मिल सकें। अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने का भी फैसला अग्निवीर अब चार की बजाय छह साल तक सेना में नौकरी कर सकेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को दो साल का सेवा विस्तार देने का ऐलान किया। इसका फायदा उन 75% अग्निवीरों को मिलेगा, जिन्हें पहले चार साल बाद सेवा छोड़नी पड़ती थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, 13 दिसंबर को होने वाला India vs Sri Lanka 1st ODI विशाखापत्तनम शिफ्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत की आगामी घरेलू सीरीज का पहला वनडे मैच दिल्ली से विशाखापत्तनम स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इस बदलाव की पुष्टि की। 13 दिसंबर को होने वाला यह मैच, जो पहले अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था, अब विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। 

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत
भारत बनाम श्रीलंका के पहले वनडे मैच को क्यों स्थानांतरित किया गया है?

 
DDCA ने BCCI से संपर्क करके वेन्यू (स्थान) बदलने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि दिसंबर में दिल्ली में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान, स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्यों और खराब मौसम की संभावनाओं के कारण वे इस मैच की मेजबानी करने में असमर्थ हैं। एसोसिएशन को चिंता थी कि अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे काम और मौसम की वजह से आ सकने वाली रुकावटों के कारण, मैच के आयोजन में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके बाद BCCI ने इस अनुरोध को मान लिया और सीरीज के पहले मैच के लिए विशाखापत्तनम को नया वेन्यू तय कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal ने New Zealand A के खिलाफ जड़ा शतक, नाबाद 155 रन बनाकर फॉर्म में लौटे
भारत बनाम श्रीलंका: संशोधित ODI और T20I शेड्यूल


दिसंबर 2026 में भारत के दौरे पर श्रीलंका की टीम तीन ODI और तीन T20I मैच खेलेगी। पहले ODI को विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि बाकी पांच मैच पहले से तय जगहों पर ही खेले जाएंगे। तीन मैचों की ODI सीरीज 13 दिसंबर से शुरू होगी, जिसके बाद 22 दिसंबर से T20I सीरीज खेली जाएगी।

Thu, 05 Nov 2026 19:43:00 +0530

  Videos
See all

किनारे पर फंसी व्हेल को बचाने आए वॉलंटीयर्स [Volunteers trying to rescue stranded whales] #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T14:47:17+00:00

US Midterm Election 2026 : ट्रंप की हार के पीछे ईरान का हाथ? | Donald Trump News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T14:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers