Gardening Tips: 12-16 इंच के गमले में उगाएं आम और अमरूद, ग्राफ्टेड पौधों से जल्दी मिलेगा फल
Gardening Tips: अगर आप घर में गार्डनिंग के शौकीन है और चाहते हैं कि आपका गार्डन खूबसूरत होने के साथ-साथ फलदार भी बने तो अब बड़े बगीचे की जरूरत नहीं है. 12 से 16 इंच के गमले में भी आम और अमरूद के पौधे आसानी से उगाए जा सकते है. नर्सरी संचालक शैलेंद्र के अनुसार घर के गार्डन के लिए ग्राफ्टेड (कलम वाले) पौधे सबसे बेहतर होते हैं, क्योंकि ये छोटे आकार के होते है और जल्दी फल देना शुरू कर देते है. गमले में पौधा लगाने के लिए 50% बगीचे की मिट्टी, 25% सड़ी गोबर की खाद और 25% रेत या कोकोपीट का मिश्रण तैयार करना चाहिए. साथ ही जड़ों में नीम की खली डालना जरूरी है, जिससे कीड़े नहीं लगते. इन पौधों को रोजाना 5-6 घंटे धूप और जरूरत के अनुसार पानी दें. सही देखभाल से कुछ ही समय में गमले में लगे पौधों पर फल नजर आने लगते हैं.
भारत के इन शहरों में घटी नीले सिलेंडर की सप्लाई, होटल-रेस्टोरेंट पर गहराया संकट, सरकार ने उठाया ये कदम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















