Bareilly News : कौन हैं बरेली के मैथ्स गुरु अमित चौधरी? इनके फॉर्मूले से बच्चा भी लगाएगा 12वीं की गणित
Who is Maths Guru Amit Choudhary : क्या आपके बच्चों को भी गणित से डर लगता है. मैथ्स का नाम सुनते ही अक्सर बच्चों के मन में डर और अभिभावकों की चिंता बढ़ जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लोकल 18 ने इस बारे में बरेली के मैथ्स गुरु अमित चौधरी से बात की. वे मैथ्स को रोचक बनाने के लिए पिछले 31 वर्षों से गणित के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. गणित का भूत भगाने के लिए अमित चौधरी ने कई सूत्र तैयार किए हैं. अमित कहते हैं कि जिस तरह परिवार का एक ही व्यक्ति किसी के लिए मामा, किसी के लिए चाचा और किसी के लिए ताऊ होता है, लेकिन व्यक्ति एक ही रहता है. उसी तरह गणित का एक ही फॉर्मूला अलग-अलग कक्षाओं और सवालों में अलग-अलग रूप में इस्तेमाल होता है.
नए जमाने का सुपरहिट सैड सॉन्ग, रुला देंगे कुणाल वर्मा के लिखे बोल, वीडियो को मिले 40 करोड़ से ज्यादा व्यूज
नई दिल्ली. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'दीवानियत' का टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने में दोनों की जबरदस्त और सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने को कौशिक-गुड्डू को जोड़ी ने कंपोज किया है. विशाल मिश्रा ने इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से सजाया है, जबकि इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं. यह एक सैड सॉन्ग है, जो प्यार में तड़प को बयां करता है. वीडियो में हर्षवर्धन का इंटेंस अंदाज और सोनम की खूबसूरती इस गाने में चार चांद लगा रही है. इस गाने को अब तक 40 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











