Aneet Padda ने शेयर कीं 24वें बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें, Ahaan Panday और Alia Bhatt संग दिए पोज
बॉलीवुड अभिनेत्री अनीत पड्डा ने 13 अक्टूबर को अपना 24वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी फेयरीटेल थीम जैसी पार्टी की झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब करीब एक महीने बाद अभिनेत्री ने इस शानदार सेलिब्रेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जहां उनके बर्थडे लुक और जश्न की झलक देखने को मिल रही है, वहीं आलिया भट्ट और अहान पांडे के साथ उनकी खास तस्वीरों ने फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा खींच लिया है।
अनीत पड्डा ने शेयर कीं बर्थडे बैश की अनदेखी तस्वीरें
बुधवार को अनीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24वें जन्मदिन के जश्न की कई तस्वीरें साझा कीं। इनमें से एक तस्वीर में अनीत अपने 'सैयारा' को-स्टार और कथित बॉयफ्रेंड अहान पांडे को प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। इस क्यूट मोमेंट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट को गले लगाते हुए दिखीं, जिसे देखकर फैंस दोनों के लुक्स की तुलना करने लगे और उन्हें 'बहनें' तक कहने लगे। इसके अलावा अनीत ने अपने प्रिंसेस लुक और एक खूबसूरत कैसल के आकार वाले बर्थडे केक की झलक भी दिखाई। इस पार्टी में मशहूर निर्देशक मोहित सूरी भी बतौर मेहमान शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें: Kanika Kapoor ने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का किया फैसला, सोशल मीडिया पर जारी किया नोट
अहान पांडे संग बॉन्डिंग पर क्या है सच?
फिल्म 'सैयारा' में स्क्रीन शेयर करने के बाद से ही अहान पांडे और अनीत पड्डा की बॉन्डिंग फैंस के दिलों पर छाई हुई है। पर्दे पर दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने ऑफ-स्क्रीन रिश्ते को लेकर भी कई सवाल और अफवाहें खड़ी की थीं। हालांकि, फैंस जहां दोनों को एक कपल के तौर पर देखना पसंद करते हैं, वहीं अहान और अनीत ने हमेशा यही कहा है कि वे सिर्फ बेहतरीन दोस्त हैं। 'सैयारा' की सफलता के बाद यह जोड़ी जल्द ही निर्देशक मोहित सूरी की अगली अनटाइटल्ड फिल्म में एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है।
न्यूजीलैंड से पहले वनडे में जीत छीन लेने वाले भारत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? रोहित शर्मा फेल, कोहली ने खेली'विराट' पारी
Five heroes of team India victory: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो कौन-कौन से रहे, आइए आपको बताते हैं. रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन उसके बाद विराट कोहली और कप्तान शुभमन गि ल ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए 113 रन की साझेदारी कर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. देखिए मैच के 5 हीरो.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18









