Kanika Kapoor ने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का किया फैसला, सोशल मीडिया पर जारी किया नोट
बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। 'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे सुपरहिट गानों से अपनी पहचान बनाने वाली कनिका कपूर ने अपने पति और लंदन बेस्ड बिजनेसमैन गौतम हथीरमानी से अलग होने का बड़ा फैसला लिया है। शादी के करीब चार साल बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। कनिका ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर पर मुहर लगाई और फैंस से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।
कनिका कपूर ने पति गौतम से अलग होने का किया ऐलान
कनिका कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काफी सोच-विचार और आपसी सहमति के बाद ही दोनों इस नतीजे पर पहुंचे हैं।
कनिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, "प्रिय दोस्तों और परिवार, बहुत सोच-विचार के बाद मेरे पति और मैंने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। साथ बिताए समय के लिए मैं आभारी हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे प्रति संवेदनशीलता बनाए रखें।" हालांकि, इस पोस्ट में कनिका ने अलग होने के पीछे की असली वजह साझा नहीं की है।
इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने फिल्म Maatrubhumi से Teri Sexy Beauty' गाना रिलीज़ किया, Chitrangda Singh के साथ दिखे रोमांटिक अंदाज़ में
2022 में लंदन में रचाई थी दूसरी शादी
कनिका कपूर और गौतम हथीरमानी 20 मई 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। लंदन के एक आलीशान पांच सितारा होटल में हुई इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने ऐतिहासिक विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित किया था।
गौतम से पहले कनिका की शादी बिजनेसमैन और डॉक्टर राज चंडोक से हुई थी। इस पहली शादी से कनिका के तीन बच्चे, दो बेटियां आयाना और समारा, और बेटा युवराज हैं। कनिका और राज साल 2010 में अलग हो गए थे और 2012 में आधिकारिक तौर पर उनका तलाक हुआ था।
रिटायरमेंट की उम्र में दो साल बढ़ोतरी करने की तैयारी में मोदी सरकार! जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
Central Government Retirement Age Hike 2026 Latest News Today: केंद्र सरकार अग्निवीरों की 4 साल की नौकरी को बढ़ाकर 6 साल करने पर विचार कर रही है। इस प्रस्ताव पर 21 नवंबर तक फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
IBC24





