अविजीत सरकार हत्याकांड में फरार घोषित आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा, गुवाहाटी से हुई गिरफ्तारी
Avijit Sarkar Murder Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 की पोस्ट-पोल हिंसा से जुड़े चर्चित अविजीत सरकार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार घोषित आरोपी अरूप दास उर्फ बापी दास को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहा था और जांच व अदालत की कार्यवाही में लगातार शामिल नहीं हो रहा था.
50 हजार रुपये का घोषित किया गया था इनाम
सीबीआई के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एजेंसी ने 50 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा भी की थी. मानव खुफिया सूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) और तकनीकी इनपुट के आधार पर सीबीआई की टीम ने उसे गुवाहाटी से दबोच लिया.
मई 2021 में पश्चिम बंगाल में हुई थी हिंसा
यह मामला 2 मई 2021 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद हुई हिंसा के दौरान कोलकाता के सीतालातला लेन में अविजीत सरकार की कथित हत्या से जुड़ा है. कलकत्ता हाईकोर्ट के 19 अगस्त 2021 के आदेश के अनुपालन में सीबीआई ने 25 अगस्त 2021 को नारकेलडांगा थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 124/2021 को अपने हाथ में लेकर जांच शुरू की थी.
38 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया था मामला
जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने वर्ष 2021 और 2025 में मुख्य आरोपपत्र तथा पूरक आरोपपत्र दाखिल किए. एजेंसी ने इस मामले में कुल 38 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं. आरोपियों में गिरफ्तार अरूप दास उर्फ बापी दास के अलावा तत्कालीन टीएमसी विधायक परेश पाल तथा तत्कालीन टीएमसी पार्षद स्वपन समद्दार और पापिया घोष के नाम भी शामिल हैं.
आरोपी को कल किया जाएगा कोर्ट में पेश
सीबीआई ने बताया कि यह मामला फिलहाल कोलकाता की सिटी सेशंस कोर्ट में विचाराधीन है. गिरफ्तार आरोपी को गुवाहाटी से कोलकाता लाया जा रहा है, जहां 7 अगस्त 2026 को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा. सीबीआई का कहना है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और कानून से बचने की कोशिश करने वाले सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे तक लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
बॉलीवुड का इकलौता सुपरस्टार, जब-जब पर्दे पर लिया भगवान का अवतार, बॉक्स ऑफिस पर तब-तब हुई करोड़ों की बौछार
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' सुपरस्टार अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर एक बेमिसाल ट्रैक रिकॉर्ड है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. उनकी खासियत कम बजट की कंटेंट वाली फिल्में बनाना और अच्छी-खासी कमाई करना रहा है. हालांकि, जब भी अक्षय कुमार ने बड़े पर्दे पर 'भगवान' या उनके मैसेंजर जैसे सुपरनैचुरल किरदारों का रोल किया है, तो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी मिली है. 'OMG' में भगवान कृष्ण से लेकर 'OMG 2' में भगवान शिव के मैसेंजर तक, अक्षय कुमार के दिव्य अवतारों ने लगातार बॉक्स ऑफिस के डायनामिक्स को बदला है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







