'मर्दों से मुझे नफरत है...', आकांक्षा चमोला के बयान ने मचाई हलचल, बायसेक्शुअल होने पर भी तोड़ी चुप्पी
Akanksha chamola Interview: 'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले हो चुका है और इस सीजन की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने अपने नाम कर ली है. हालांकि शो खत्म होने के बाद भी कई कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला, जिन्होंने शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे. शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा लगातार मीडिया इंटरव्यू दे रही हैं और उन तमाम सवालों का जवाब भी दे रही हैं, जो शो के दौरान उनके बारे में उठे. उन्होंने अपने गेम, गौरव खन्ना से तलाक, पब्लिसिटी के आरोप, बायसेक्शुअल होने के खुलासे और अपनी मौजूदा मानसिक स्थिति पर खुलकर बात की.
'लॉकअप 2' ने मेरी पर्सनैलिटीज बाहर ला दीं'
मीडिया से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा कि ये रियलिटी शो उनके लिए सिर्फ एक कम्पटीशन नहीं, बल्कि खुद को समझने और दुनिया के सामने अपने असली व्यक्तित्व को रखने का एक मंच भी था. उन्होंने कहा, "इस रियलिटी शो के जरिए मेरे अंदर की कई पर्सनैलिटीज बाहर आईं. मुझे इसमें काफी मजा भी आया." आकांक्षा के मुताबिक, शो ने उन्हें खुद को नए तरीके से पहचानने का मौका दिया और उन्होंने बिना किसी दिखावे के अपनी असली पहचान दर्शकों के सामने रखी.
'मैं कमजोर खिलाड़ी नहीं थी'
शो के दौरान कई कंटेस्टेंट्स ने आकांक्षा को कमजोर खिलाड़ी बताया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वो इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं. आकांक्षा ने दावा किया कि शो के अंदर माहौल ऐसा बना दिया गया था कि उन्हें भी कुछ समय के लिए लगने लगा था कि शायद उनका गेम कमजोर है. उन्होंने कहा, "मैं बिल्कुल भी कमजोर खिलाड़ी नहीं थी. शो के अंदर राम कपूर हर किसी का माइंड वॉश करते थे. एक समय तो मुझे भी लगने लगा था कि मेरा गेम कमजोर है. लेकिन जब मैं बाहर आई और पूरा शो देखा, तब एहसास हुआ कि मैं काफी मजबूत खिलाड़ी थी." उन्होंने आगे कहा कि शो में उन्होंने हर टास्क पूरी ईमानदारी से किया, अपने सीक्रेट्स भी साझा किए, मनोरंजन भी किया और जहां जरूरत पड़ी वहां सही बात के लिए खुलकर आवाज भी उठाई. उनके मुताबिक, "मैंने भले ही ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन लोगों का दिल जरूर जीत लिया."
'तलाक टीआरपी के लिए नहीं बताया'
शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि उनकी और गौरव खन्ना की शादी टूटने की कगार पर है. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने ये बात सिर्फ शो में पब्लिसिटी और टीआरपी पाने के लिए कही. अब इन आरोपों पर जवाब देते हुए आकांक्षा ने साफ कहा कि कोई भी इंसान इतने बड़े मंच पर अपनी निजी जिंदगी को सिर्फ पॉपुलेरिटी के लिए दांव पर नहीं लगाएगा.
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर सिर्फ टीआरपी के लिए ये कहेगा कि उसका तलाक हो रहा है." आकांक्षा ने आगे कहा कि अगर किसी को उनकी बात पर भरोसा नहीं है, तो वो उनके घर आकर उनकी कानूनी टीम से बात कर सकता है. उन्होंने बताया, "शो में जाने से पहले ही तलाक की सारी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी थीं. अब सिर्फ मेरा और गौरव का फाइनल डाक्यूमेंट्स पर सिग्नेचर करना बाकी है."
2016 में हुई थी शादी
गौरतलब है कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे. करीब दस साल साथ रहने के बाद दोनों के अलग होने की खबर ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया. हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ कोई विवादित बयान नहीं दिया है. वहीं आकांक्षा ने भी साफ किया कि तलाक का मतलब ये नहीं है कि दोनों के बीच दुश्मनी है.
'हम अलग हो रहे हैं, लेकिन दुश्मन नहीं हैं'
आकांक्षा ने तेजस्वी प्रकाश के शो 'Shut Up With Tejasswi' में भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. तेजस्वी ने उनसे कहा कि कई लोगों को उनका शो में किया गया खुलासा सच नहीं लगा, क्योंकि लोगों को ऐसा लगा कि वो और गौरव अभी भी साथ हैं. इस पर आकांक्षा ने जवाब दिया, "मैंने सिर्फ इतना कहा था कि हमारा तलाक हो रहा है और हम साथ नहीं रह रहे हैं. लेकिन मैंने कभी ये नहीं कहा कि हम दोस्त नहीं हैं."
बायसेक्शुअल होने का खुलासा
'लॉकअप 2' के दौरान आकांक्षा चमोला ने ये भी बताया था कि वो बायसेक्शुअल हैं. अब शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि उनके इस खुलासे के बारे में उनके माता-पिता को पहले से जानकारी नहीं थी. आकांक्षा ने बताया कि शो में ये बात सामने आने के बाद ही उनके परिवार को इसकी जानकारी मिली. हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा डिटेल में बात नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि वो अब अपनी पहचान को छिपाकर नहीं रखना चाहतीं.
'इस समय मैं मैन हेटर फेज में हूं'
तेजस्वी प्रकाश के शो में बातचीत के दौरान आकांक्षा से पूछा गया कि उन्होंने ये क्यों कहा था कि वो अब किसी पुरुष से शादी को लेकर सलाह नहीं लेंगी. इस सवाल के जवाब में आकांक्षा ने बेहद बेबाक अंदाज में कहा, "मैं इस समय ऐसे फेज में हूं कि I am a man hater." उन्होंने आगे कहा, "फिलहाल मुझे अपनी जिंदगी में कोई लड़का नहीं चाहिए, जो मुझे सवाल दे या राय दे." हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट नहीं किया कि ये भावना स्थायी है या सिर्फ मौजूदा परिस्थितियों की वजह से है.
ये भी पढ़ें: Explainer: विवाद, ट्विस्ट और सलमान खान... 19 साल में 'Bigg Boss'कैसे बना भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो?
IND W vs SA W: टीम इंडिया के नए दौरे का ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे तीन वनडे और 3 टी20 मैच
IND W vs SA W : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम इंडिया दिसंबर महीने साउथ अफ्रीका का दौरान करने वाली है. उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत साल के अंतिम महीने में होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल में 3 टी20 मैच और जोड़ दिए गए हैं. ऐसे में एक बार फिर से फैंस को हमरप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और ऋचा घोष जैसी स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा.
टीम इंडिया की नई सीरीज का हुआ ऐलान
आपको बता दें कि, दिसंबर 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जिसमें तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज जोड़ी गई है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है. इससे पहले इस सीरीज पर पहले सिर्फ 3 वनडे मुकाबले खेले जाने थे. अब ये तीन टी20 मुकाबले भी सीरीज में जोड़े गए हैं. सीएसए के अनुसार, शेड्यूल में टी20 सीरीज को इसलिए जोड़ा गया है, ताकि अगले साल होने वाली पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी की जा सके. चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2027 में श्रीलंका में आोजित होगी.
कब और कहां खेले जाएंगे वनडे और टी20 मैच
भारत ने अप्रैल में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के तौर पर साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जहां 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. अब एक बार फिर से भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें भिड़ेंगी. इस दौरे पर 9-12 दिसंबर के बीच गकेबेरहा में इकलौता टेस्ट मैच खेलेंगी. इसके बाद 16 दिसंबर से तीन मुकाबलों की आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप (आईडब्ल्यूसी) वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मैच पार्ल में आयोजित होगा.
इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को केपटाउन, जबकि तीसरा मुकाबला 22 दिसंबर को ब्लॉमफोन्टेन में खेला जाना है. इन दोनों देश के बीच 26 दिसंबर से टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला बेनोनी में आयोजित होगा. इसके बाद 29 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम दूसरे मैच की मेजबानी करेगा. सीरीज का अंतिम मैच पोटचेफस्ट्रूम में 30 दिसंबर को खेला जाना.
???? UPDATED FIXTURES ????
— Proteas Women (@ProteasWomenCSA) August 6, 2026
The Proteas Women’s summer against India just got even bigger! ????????????????????
The inbound tour will now conclude with a thrilling three-match T20I series, including a Boxing Day showdown, giving both teams the perfect opportunity to fine-tune their preparations… pic.twitter.com/F0weHHp98L
भारत-साउथ अफ्रीका का एकमात्र टेस्ट
- इकलौता टेस्ट: 9-12 दिसंबर, गकेबेरहा (सुबह 10 बजे)
भारत-साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज
- पहला वनडे मैच: 16 दिसंबर, पार्ल (सुबह 10 बजे)
- दूसरा वनडे मैच: 19 दिसंबर, केपटाउन (दोपहर 2 बजे)
- तीसरा वनडे मैच: 22 दिसंबर, ब्लॉमफोन्टेन (दोपहर 2 बजे)
भारत-साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज
- पहला टी20 मैच: 26 दिसंबर, बेनोनी (शाम 6 बजे)
- दूसरा टी20 मैच: 29 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम (शाम 6 बजे)
- तीसरा टी20 मैच: 30 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम (शाम 6 बजे)
Dealing in boundaries ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 21, 2026
An electric start from Shafali Verma ????
Updates ▶️ https://t.co/cIrb7Ekn0x#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #SAvIND | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/AbS1GEAUzA
इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की अग्निपरीक्षा रहने वाली है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया था, जो उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की सबसे बड़ी वजह बनी थी. अब इंडियन क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका को उनके घर में ही धूल चटाकर उनसे बदला लेना चाहेगी. हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2025 में साउथ अफ्रीका को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अपने ही घर में हराया था और पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.
ये खबर आईएनएस के इनपुट के साथ बनाई गई है.................
ये भी पढ़ें : बारिश में धुला भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच तो कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









.jpg)
