Rashmika-Vijay की वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड: इंस्टाग्राम पर मिले 13 करोड़ व्यूज, विराट से लेकर मेसी-रोनाल्डो तक को छोड़ा पीछे!
Rashmika-Vijay Viral Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा (Vijay Deverakonda) और पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी शादी और उससे जुड़े कैंपेन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और उनका वेडिंग कैंपेन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।
26 फरवरी को हुई शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस लगातार उनकी पोस्ट पर लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं।
शादी के बाद आया खास कैंपेन वीडियो
शादी के तीन दिन बाद दोनों का एक खास विज्ञापन वीडियो रिलीज किया गया। यह वीडियो फैशन ब्रांड के लिए तैयार किया गया था और इसे म्यूजिक वीडियो की तरह पेश किया गया। इस कैंपेन का नाम “विजय-रश्मिका: मेड फॉर ईच अदर” रखा गया। वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। रिलीज होते ही यह कैंपेन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़े - तलाक विवाद के बीच विजय थलापति की पत्नी संगीता फिर पहुंची कोर्ट; नई याचिका में बड़ी मांग!
इंस्टाग्राम पर मिले करोड़ों व्यूज
इंस्टाग्राम पर इस कैंपेन वीडियो को अब तक करीब 131 मिलियन (13 करोड़ से ज्यादा) व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा पोस्ट पर 8.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी आए हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं, इस वीडियो को 4.35 लाख से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है, जबकि 69 हजार से ज्यादा रीपोस्ट भी देखने को मिले हैं। साथ ही पोस्ट पर 30 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो ने फुटबॉल स्टार 'Lionel Messi' और 'Cristiano Ronaldo' के आइकॉनिक कैंपेन पोस्ट के लाइक्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
शादी की तस्वीरों ने भी बनाया रिकॉर्ड
रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन तस्वीरों को अब तक करीब 28.4 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही यह एशिया की सबसे ज्यादा लाइक और शेयर की जाने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट बन गई है।
इससे पहले सबसे ज्यादा लाइक्स का रिकॉर्ड क्रिकेटर विराट कोहली के पोस्ट के नाम था, जिसे करीब 22 मिलियन लाइक्स मिले थे।
यह भी पढ़े - विजय-तृषा अफेयर की खबरों पर विक्रम भट्ट ने किया पोस्ट; बोले- प्यार छिपाना पाप नहीं...
Rajya Sabha Election 2026: इन राज्यों में 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए बिना विरोध निर्वाचित.. जानें बाकी सीटों के लिए कब होगी वोटिंग..
Rajya Sabha Election 2026 Candidates List: राज्यसभा चुनाव 2026 में 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर 16 मार्च मतदान होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24


















