साइकिल चलाते-चलाते अचानक 'उड़ने लगे' अंकल, दोनों हाथों को फैलाए यूं आए नजर, वायरल हुआ वीडियो
हमारे आसपास ऐसे-ऐसे नजारे अक्सर दिख जाते हैं कि अगर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जाए तो वो वायरल हो जाए. ऐसा ही कुछ हाल ही में एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में एक अधेड़ आदमी अपने दोनों हाथों को हवा में फैलाए साइकिल चला रहा है. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो उड़ जाना चाहते हैं. ये नजारा मुंबई का है. वायरल वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @moments________99 पर शेयर किया गया है. इसे 16 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
साड़ी पहनकर सुपरमार्केट पहुंची लड़कियां, फिर सबके सामने अचानक शुरू कर दिया डांस, देखते रह गए लोग!
आजकल लोग कहीं भी डांस शुरू कर देते हैं क्योंकि उन्हें वायरल होना होता है. ऐसा ही कुछ लड़कियों ने भी किया. वो गोवा की एक मार्केट में साड़ी पहनकर पहुंचीं और अचानक नाचने लगीं. यूं तो उनकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी थी, मगर वहां मौजूद कई लोग उन्हें हैरान होकर देखते रहे. इस वीडियो को 84 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















.jpg)


