शादी में पीली साड़ी में लड़की ने 'Kali Activa' गाने पर किया ऐसा डांस, टकटकी लगाकर देखते रहे सब लोग!
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. शादी के फंक्शन में 'काली एक्टिवा' गाने पर इस लड़की ने अपने ठुमकों से समां बांध दिया है. लोगों को इनका सादगी भरा अंदाज और बेहतरीन एक्सप्रेशन्स बेहद पसंद आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत एक चमकदार रोशनी वाले स्टेज से होती है, जहां माहौल पूरी तरह से जश्न का बना हुआ है. बैकग्राउंड में लोकप्रिय हरियाणवी गाना 'काली एक्टिवा' बज रहा है. जैसे ही गाने की बीट शुरू होती है, पीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहने एक लड़की मंच पर आती है और अपने डांस का जादू बिखेरना शुरू कर देती है. उनका डांस इतना सहज और आकर्षक है कि आसपास खड़े मेहमान भी अपनी नज़रें उनसे नहीं हटा पा रहे हैं. लड़की का नाम आयुषी चौधरी है.
5 साल की छोटी बच्ची ने Oh Mama! TETEMA गाने पर किया शानदार डांस, मूव्स ने दी Nora Fatehi को भी टक्कर
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 5 साल की एक छोटी बच्ची मशहूर गाने Oh Mama! TETEMA पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. वीडियो में बच्ची के एनर्जेटिक मूव्स और शानदार एक्सप्रेशन देखकर हर कोई हैरान रह गया. इतनी छोटी उम्र में उसके कॉन्फिडेंस और स्टाइल ने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में बच्ची जिस अंदाज में डांस कर रही है, उसे देखकर कई यूजर्स मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि उसके मूव्स तो बॉलीवुड की मशहूर डांसर Nora Fatehi को भी टक्कर दे रहे हैं. इंटरनेट पर लोग बच्ची की मासूमियत और टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यही वजह है कि यह क्यूट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे पसंद कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















