Responsive Scrollable Menu

Khatron Ke Khiladi में तीसरी बार क्यों लौटे Rithvik Dhanjani, अभिनेता ने खुद खोला यह राज

टीवी कलाकार ऋत्विक धनजानी का कहना है कि रियलिटी शो कलाकारों को तुरंत पहचान, प्रसिद्धि और पैसा दिलाते हैं। धनजानी ‘नच बलिये 6’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ जैसे शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘सुपर डांसर’, ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़’ और ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे शो की मेजबानी भी की है।

अभिनेता (37) अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह इस शो के छठे और दसवें सीजन में भी हिस्सा ले चुके हैं। धनजानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, रियलिटी टीवी आपको पहचान, पैसा और प्रसिद्धि देता है।

इसे भी पढ़ें: Russia में Drone फैक्टरी के प्रमुख Vladimir Tkachuk कार धमाके में घायल, चालक की मौत

लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो आपको रोमांच, चुनौती और उत्साह का अनुभव भी कराते हैं। उन्होंने कहा कि यह अनुभव किसी बच्चे के कैंडी की दुकान या थीम पार्क में जाने जैसा है। जब वह यह शो करते हैं तो उन्हें वैसा ही उत्साह महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें: 'टीआरपी चाहिए तो इंसानियत को बेच दोगे?' रियलिटी शो के घिनौने कंटेंट पर फूटा Sourabh Raaj Jain का गुस्सा

उन्होंने कहा कि शायद यही वजह है कि वह तीसरी बार इस शो में हिस्सा लेने के लिए राजी हुए। धनजानी ने कहा कि फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की मेजबानी में इस शो के नए सीजन ने उनके भीतर की प्रतिस्पर्धी भावना को फिर से जगा दिया है। उन्होंने कहा, जब मैंने अविनाश (मिश्रा), फरहाना (भट्ट) जैसे सह-प्रतियोगियों को शानदार प्रदर्शन करते देखा तो इस सीजन के साथ एक नया जुनून, उत्साह और आगे बढ़ने की इच्छा पैदा हुई।

इससे यह अहसास हुआ कि जीवन में आप चाहे किसी भी मुकाम पर हों, लगातार प्रयास करते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। इस सीजन में मैंने यही किया है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि मैं यह शो जीत जाऊंगा ताकि मुझे इसे दोबारा न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें: 'लगान' और 'गजनी' फेम दिग्गज अभिनेता Pradeep Rawat का 74 वर्ष की उम्र में निधन, 'महाभारत' के अश्वत्थामा से गजनी के विलेन तक...

लेकिन अगर मुझे फिर मौका मिलता है तो मैं इसमें हिस्सा लूंगा, क्योंकि यह एक बेहतरीन मंच है।

Continue reading on the app

आधे से अधिक बच्चे एवं किशोर निजी कारणों से कर रहे हैं एआई का इस्तेमाल

आधे से अधिक बच्चे एवं किशोर निजी कारणों से कर रहे हैं एआई का इस्तेमाल

Continue reading on the app

  Sports

धोनी या कोहली नहीं... अजिंक्य रहाणे ने इस दिग्गज को बताया भारत का सबसे महान क्रिकेटर

Ajinkya Rahane picks all time great Indian: अजिंक्य रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर को भारत का 'ऑल टाइम ग्रेट' क्रिकेटर बताया है. 2011 से 2023 तक तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे ने कहा कि किसी एक को चुनना मुश्किल था, लेकिन सचिन का प्रभाव सबसे ऊपर है. 24 साल के करियर में 664 इंटरनेशनल मैच, 100 शतक और 2011 विश्व कप जीत दर्ज करने वाले 'मास्टर ब्लास्टर' को रहाणे ने हर पीढ़ी के लिए सबसे महान बताया. Thu, 6 Aug 2026 23:26:13 +0530

  Videos
See all

Sambhal Violence Commission Report Out: संभल हिंसा पर जांच आयोग का बड़ा खुलासा! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T20:30:01+00:00

Expressway Controversy: एक्शन हुआ तो मचा सियासी घमासान! जानिए पूरा मामला | Ground Report | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T21:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers