Responsive Scrollable Menu

'शर्म नहीं है, ये देखकर बेटे को कैसा लगेगा', 21 साल छोटे लड़के की बाहों में दिखी मलाइका अरोड़ा, भड़के यूजर्स

Malaika Arora-Sorab Bedi Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं.  एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से ब्रेकअप होने के बाद से ही मलाइका को कई बार मिस्ट्री मैन संग स्पॉट किया गया. जिसके बाद उनकी अफेयर की खबरें उड़ी. अब एक बार फिर से मलाइका  21 साल छोटे लड़के की बाहों में दिखीं, जिसे लोग एक्ट्रेस का नया बॉयफ्रेंड बता रहे हैं और खूब ट्रोल कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं, इस बारे में-

क्या मलाइका को मिल गया नया बॉयफ्रेंड?

मलाइका अरोड़ा का जब से अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ है, उसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने से छोटी उम्र के लड़कों को डेट करने पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं. अब एक्ट्रेस को हाल ही में स्प्लिट्सविला X6 के कंटेस्टेंट सोरब बेदी (Sorab Bedi) संग स्पॉट किया गया. दोनों की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं. वीडियो में दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे हैं और जमकर डांस कर रहे हैं. दोनों की कोजी तस्वीरों और वीडियो को देख लोग काफी मजाक बना रहे हैं और मां-बेटा भी बोल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: ओटीटी पर रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर', ‘शाका लाका बूम बूम’ फेम के घर गूंजी किलकारी

जमकर ट्रोल हो रही मलाइका अरोड़ा?

दरअसल,  मलाइका ने अपने नए रेस्टोरेंट 'स्वीनी' का उद्घाटम किया था, जहां सोरब भी पहुंचे थे और इसी इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं. मलाइका को एक बार फिर अपने से छोटी उम्र के लड़के के साथ इतना क्लोज होता देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा- 'नहीं सुधरेगी', दूसरे ने कमेंट में लिखा- 'बूढ़िया की जवानी चल रही है.', तीसरे ने लिखा- 'शर्म नहीं है, ये देखकर बेटे को कैसा लगेगा.', वहीं, एक ने तो ये तक कह दिया कि 'हर महीने नया बॉयफ्रेंड' बनाती है. बता दें, ये पहली बार नहीं है जब मलाइका को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. रिलेशनशिप और अफवाहों की वजह से वो आए दिन इसे फेस करती हैं. 

Photograph: (Gossipgully Instagram)

 

कौन है सोरब बेदी?

बता दें, सोरब बेदी (Sorab Bedi) हरियाणा के रहने वाले हैं, जो टीवी शो में काम करते हैं. सोरब को मॉडल और रियलिटी शोज में देखा गया है. साल 2025 में सोरब को दंगल टीवी  के शो दिलवाली दूल्हा ले जायेगी में देखा गया था. इतना ही नहीं, सोरब मॉडलिंग भी करते हैं और फैशन शो में भी नजर आते हैं. इस समय सोरब MTV Splitsvilla की वजह से चर्चा में हैं. शो में उनकी और निहारिका की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है. ऐसे में सोरब को मलाइका के साथ देख लोग उनके और निहारिका के रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं.

मलाइका के रिश्ते को लेकर उड़ी अफवाह

बता दें, मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थी और 2024 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था. अब एक्ट्रेस आगे बढ़ चुकी हैं. कुछ समय पहले मलाइका का नाम 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ भी जोड़ा जा रहा था.  दोनों को पिछले साल के अंत में मुंबई में एक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई. फरवरी 2025 में दोनों इटली में छुट्टियां मनाते भी नजर आए थे. हालांकि अब सोरब के साथ एक्ट्रेस को देख लोग उनके रिलेशन पर फिर सवाल खड़े करने लगे हैं. 

ये भी पढ़ें- Mardaani 3 OTT Release: सिनेमाघरों में छापे करोड़ों, अब ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म?

Continue reading on the app

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति युन का 2022 ईटावोन हादसे की सुनवाई में शामिल होने से इंकार

सियोल, 10 मार्च (आईएएनएस)ष दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति युन सुक योल ने मंगलवार को 2022 के ईटावोन भीड़ हादसे की जांच के लिए गठित विशेष समिति के प्रतिनिधियों से मिलने से इनकार कर दिया। समिति के सदस्य उन्हें सुनवाई में शामिल होने के लिए राजी करने को सियोल रिमांड सेंटर गए थे।

अक्टूबर 2022 में ईटावोन भीड़ हादसे में 159 लोगों की मौत के मामले की जांच के लिए गठित नेशनल कमीशन फॉर द इन्वेस्टिगेशन ऑफ़ द अक्टूबर 29 ईटावोन डिजास्टर की सुनवाई गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली है। यह सुनवाई यह पता लगाने के लिए है कि उस दिन क्या हुआ, जब युन सुक योल राष्ट्रपति पद पर थे।

कमीशन की स्थायी कमिश्नर वी यून जिन ने पत्रकारों से कहा कि युन से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी क्योंकि उन्होंने मना कर दिया था। उनके वकीलों ने बताया कि सुनवाई में शामिल होना उनके लिए ट्रायल की तैयारियों के कारण मुश्किल होगा।

इसके बजाय वी यून ने रिमांड सेंटर के प्रमुख से मुलाकात की और शुक्रवार सुबह पूर्व राष्ट्रपति युन की सुनवाई में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सहयोग का अनुरोध किया।

युन वर्तमान में हिरासत में हैं क्योंकि वे दिसंबर 2024 में मार्शल लॉ लगाने की असफल कोशिश और अन्य आरोपों के मामले में ट्रायल का सामना कर रहे हैं।

वी यून ने कहा कि उन्हें अभी भी विश्वास है कि युन द्वारा हादसे वाले दिन की विस्तृत व्याख्या पीड़ित परिवारों के लिए सांत्वना और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपाय तैयार करने में योगदान देगी।

इससे पहले, 9 मार्च को मुख्य विपक्षी दल पीपल पावर पार्टी ने 2024 में तत्कालीन राष्ट्रपति युन सुक योल द्वारा घोषित मार्शल लॉ के लिए माफी मांगी और 3 जून को हने वाले स्थानीय चुनावों से पहले चल रहे आंतरिक विवाद के बीच युन से राजनीतिक रिश्ते खत्म करने का वादा किया।

पार्टी ने यह घोषणा सभी सांसदों के नाम से जारी एक प्रस्ताव में की क्योंकि युन की मार्शल लॉ की कोशिश और उनके साथ राजनीतिक जुड़ाव के कारण पार्टी को सार्वजनिक समर्थन में गिरावट और आंतरिक विभाजन का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ पार्टी सदस्यों ने युन से स्पष्ट दूरी बनाने की मांग की है, जबकि अन्य युन के समर्थन में चल रहे “युन अगेन” आंदोलन के पक्ष में हैं।

--आईएएनएस

जेके/पीयूष

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: डेब्यू करने से पहले सरफराज खान को आयुष म्हात्रे ने बताया चेन्नई सुपर किंग्स का सच

Chennai Super Kings: IPL 2026 जल्दी ही शुरू होने वाला है. इस बार के IPL में सरफराज खान CSK से खेलते दिखेंगे. ये उनका CSK के लिए डेब्यू सीजन होगा. मगर उससे पहले आयुष म्हात्रे ने उनसे क्या कहा है? Tue, 10 Mar 2026 21:25:12 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम बढ़ने वाले हैं? LPG Crisis | BJP vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T16:05:31+00:00

T20 World Cup 2026 ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर विवाद, Harbhajan Singh ने दिया Kirti Azad को तगड़ा जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T16:01:02+00:00

Iran Drone Strike On Abu Dhabi : UAE के अबू धाबी में दूतावास पर ईरान का भयानक ड्रोन हमला | N18G| TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T16:10:00+00:00

News Ki Pathshala: मुंबई में LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइन #shorts #ytshorts #lpgcrisis #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T16:07:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers