चुनाव आयोग ने फॉर्म–6 भरने के आदेश के खिलाफ याचिका:CJI बोले– लिस्ट से नाम कटा, तो घबराएं नहींं वोटर, हम मामला सुन रहे हैं
दिल्ली SIR के बाद जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग ने उनसे फॉर्म–6 भरने को कहा है। इस फॉर्म के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जाता है। सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
दिवाली पर कम निवेश में शुरू करें ये 5 छोटे बिजनेस, त्योहार में बढ़ती मांग से कमाई का शानदार मौका
Diwali Business Ideas: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और दिवाली भी अब नजदीक है. दिवाली के दौरान बाजार में खरीदारी काफी बढ़ जाती है. लोग मिठाइयां, नए कपड़े, घर की सजावट का सामान, दीये, मोमबत्तियां और रंग-बिरंगी लाइट्स खरीदते हैं. इसके अलावा एक-दूसरे को उपहार देने का भी चलन है. ऐसे में दिवाली छोटे कारोबारियों के लिए कमाई का अच्छा अवसर बन सकती है. अगर आप भी इस त्योहार पर अपना छोटा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो कुछ ऐसे कारोबार हैं जिन्हें कम स्तर पर शुरू किया जा सकता है. इनमें से कुछ बिजनेस घर बैठे भी किए जा सकते हैं. आइए जानते हैं दिवाली पर शुरू किए जा सकने वाले 5 बिजनेस आइडिया.
1. सजावट के सामान का बिजनेस
दिवाली पर लोग अपने घरों को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं. इसके लिए बाजार में सजावटी सामान की मांग बढ़ जाती है. आप रंगोली के रंग, डिजाइनर दीये, मोमबत्तियां, तोरण, कागज से बनी सजावट और अन्य डेकोरेशन आइटम बेच सकते हैं. इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है. आप घर से सामान तैयार करके या थोक बाजार से खरीदकर बेच सकते हैं.
2. झालर और सजावटी लाइट्स का कारोबार
दिवाली पर घरों, दुकानों और बाजारों में रंग-बिरंगी लाइट्स लगाई जाती हैं. ऐसे में झालर और सजावटी लाइट्स की मांग काफी बढ़ जाती है. आप अलग-अलग डिजाइन और कीमतों वाली लाइट्स बेच सकते हैं. इन्हें स्थानीय बाजार, दुकान या ऑनलाइन माध्यम से बेचना भी एक विकल्प है. हालांकि, सामान खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और ग्राहकों की मांग जरूर जांच लें
3. घर की बनी मिठाइयां और स्नैक्स
दिवाली पर मिठाइयों और खाने-पीने की चीजों की बिक्री बढ़ जाती है. ऐसे में घर पर मिठाइयां और स्नैक्स बनाने का बिजनेस शुरू किया जा सकता है. आप लड्डू, नमकीन, चकली, मठरी और अन्य घरेलू पकवान तैयार कर सकते हैं. साफ-सफाई और अच्छी गुणवत्ता का ध्यान रखने से ग्राहकों का भरोसा बढ़ सकता है. इस कारोबार को घर से शुरू करने का विकल्प भी मौजूद है. खाद्य पदार्थ बेचने से पहले जरूरी लाइसेंस और नियमों की जानकारी लेना आवश्यक है.
4. दिवाली गिफ्ट हैंपर का बिजनेस
दिवाली पर लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और कर्मचारियों को उपहार देते हैं. ऐसे में गिफ्ट हैंपर तैयार करना एक अच्छा बिजनेस आइडिया हो सकता है. आप हैंपर में मिठाई, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स, दीये, मोमबत्तियां और सजावटी सामान रख सकते हैं. ग्राहकों के बजट के अनुसार अलग-अलग कीमतों के हैंपर तैयार किए जा सकते हैं. परिवारों और कंपनियों से ऑर्डर मिलने पर इस कारोबार को आगे बढ़ाया जा सकता है.
5. ग्रीन पटाखों का कारोबार
दिवाली के दौरान पटाखों की मांग भी बढ़ जाती है. ऐसे में ग्रीन पटाखों की बिक्री एक विकल्प हो सकती है. इन्हें सामान्य पटाखों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है. हालांकि, ये पूरी तरह प्रदूषण मुक्त नहीं होते हैं. इस कारोबार को शुरू करने से पहले स्थानीय प्रशासन के नियम, बिक्री की अनुमति और जरूरी लाइसेंस की जानकारी जरूर लें. पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर नियम अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग हो सकते हैं.
बिजनेस शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
-
दिवाली पर इन छोटे कारोबारों को शुरू करने से पहले अपने इलाके में मांग का पता लगाएं.
-
सामान खरीदने में जरूरत से ज्यादा पैसा न लगाएं और ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर उत्पाद तैयार करें.
-
कमाई की कोई निश्चित गारंटी नहीं होती. कारोबार की सफलता सामान की गुणवत्ता, सही कीमत और बिक्री की योजना पर निर्भर करती है. इसलिए दिवाली से पहले ही तैयारी शुरू कर दें, ताकि त्योहार के समय ग्राहकों को बेहतर सामान उपलब्ध करा सकें.
(Disclaimer:- खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, ये केवल एक बिजनेस आइडिया है, इसको ऐसा न माना जाए कि हम किसी बिजनेस को सपोर्ट कर रहे हैं. ये महज आइडिया है.)
यह भी पढ़ें- Dhanteras Shopping Tips: सोने की खरीदारी में न खाएं धोखा, हॉलमार्क और HUID की सही पहचान बचाएगी आपकी गाढ़ी कमाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







