Responsive Scrollable Menu

भारतीय विमेंस टीम के साउथ अफ्रीकी दौरे का शेड्यूल चेंज:3 टी-20 मुकाबले जोड़े गएं; एक टेस्ट और तीन वनडे मैच भी खेलेंगे

भारतीय विमेंस टीम के साउथ अफ्रीकी दौरे का शेड्यूल चेंज हो गया है। अब इस दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे के साथ तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड CSA ने भारत महिला टीम के अफ्रीका दौरे का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है। टीम इंडिया 9 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अफ्रीका में रहेगी। सबसे खास बात है कि टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे मैच होगा। अब टेस्ट मैच पहले होगा, फिर वाइट बॉल सीरीज पहले के शेड्यूल में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेले जाने थे। पहले वनडे सीरीज खेली जाती और फिर टेस्ट मैच होता। टूर 9 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाला था। अब टेस्ट मैच को पहले कर दिया गया है। फिर तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। बाद में तीन टी-20 मैच होंगे। भारतीय टीम के टूर को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बटलर टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने:पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, बोले-15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक दिन इसे तोड़ेंगे इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिकॉर्ड बनाने के बाद बटलर का एक बयान भी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भविष्य में यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दो दिन में दूसरी बार राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू, क्या मानसून सत्र में लौटेगी बहस और कामकाज की रफ्तार?

दो दिन में दूसरी बार राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू, क्या मानसून सत्र में लौटेगी बहस और कामकाज की रफ्तार?

Continue reading on the app

  Sports

5000th ODI: ऐतिहासिक मैच का रोमांचक अंत, पहला शतक जमाकर इस बल्लेबाज ने स्कॉटलैंड को जिताया

स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच खेला गया वनडे मैच इस फॉर्मेट का 5000वां मैच था. करीब 55 साल पहले शुरू हुए इस मैच के ऐतिहासिक पड़ाव पर भले ही 2 बड़ी टीमों की टक्कर नहीं हुई लेकिन रोमांचक मुकाबला जरूर हुआ. Sat, 08 Aug 2026 00:14:35 +0530

  Videos
See all

Is the Ukraine War entering a new phase of aggression? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T21:00:20+00:00

Fake Ghee Raid: सावधान! आपके घर का घी असली या नकली? शहर-शहर चल रहा ज़हरीला कारोबार! Desi Ghee #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T21:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers