OTT Releases: 'एस्पिरेंट्स' से लेकर 'जूटोपिया' तक..., ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज
OTT Releases This Week: अगर आपका इस वीकेंड पर घर पर बैठकर कुछ नया देखने चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। इस हफ्ते ओटीटी पर 'एस्पिरेंट्स-3' और 'जूटोपिया-2' जैसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। आईए जानते हैं इस वीकेंड ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है
Punjab SSSB में निकली Senior Assistant की भर्ती, सैलरी, फीस सहित जानें पूरी डिटेल
Punjab SSSB Vacancy 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Punjab Subordinate Services Selection Board – PSSSB) ने वर्ष 2026 के लिए Senior Assistant पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं.
कब से होगा रजिस्ट्रेशन शुरू
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए. इसके लिए कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स किसी सरकारी मान्यता प्राप्त या ISO 9001 प्रमाणित संस्थान से किया होना चाहिए. यदि किसी उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) का ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट है, तो वह भी मान्य होगा.
पंजाबी भाषा जरूरी
पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं) में पंजाबी भाषा विषय के रूप में पास की होनी चाहिए. अगर उम्मीदवार ने पंजाबी विषय नहीं पढ़ा है, तो उसे पंजाबी भाषा की कोई समकक्ष परीक्षा पास करनी होगी.
टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट देना होगा. इसमें अंग्रेजी और पंजाबी दोनों भाषाओं में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी होगी. पंजाबी टाइपिंग यूनिकोड कंप्लायंट फॉन्ट रावी में करनी होगी. हालांकि, यह टाइपिंग टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा.
आयु सीमा
इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष रखी गई है. वहीं पंजाब के SC, ST और BC वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है और उनके लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है. इसके अलावा राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए आवेदन शुल्क भी अलग तय किया गया है.
- पूर्व सैनिक, EWS, PWD और LDESM (केवल पंजाब के उम्मीदवार) – 500 रुपये
- पंजाब के SC और BC वर्ग के उम्मीदवार – 750 रुपये
- अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवार – 1500 रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा.
1. लिखित परीक्षा
सबसे पहले उम्मीदवारों को वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की लिखित परीक्षा देनी होगी. इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे.
ध्यान देने वाली बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.
2. टाइपिंग टेस्ट
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट देना होगा. इसमें अंग्रेजी और पंजाबी दोनों भाषाओं में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी होगी.
3. दस्तावेज सत्यापन
टाइपिंग टेस्ट के बाद मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा.
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को Senior Assistant पद पर नियुक्त किया जाएगा. यह पद पे लेवल-6 के अंतर्गत आता है. इसमें शुरुआती मूल वेतन लगभग 35,400 रुपये प्रति माह होगा. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे, जिससे कुल सैलरी और बढ़ सकती है.
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर Online Apply लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बाद Registration विकल्प चुनें और अपनी ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें.
4. रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
5. अब Apply for Service पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें.
6. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
7. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
8. अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation



















