SBI का मुनाफा 14% बढ़कर ₹23,038 करोड़:भारत में ब्रिटेन से बल्क स्कॉच-व्हिस्की का इंपोर्ट 1000% बढ़ा; एपल की भारत में रिकॉर्ड कमाई
कल की बड़ी खबर SBI से जुड़ी रही। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI को सितंबर तिमाही में ₹23,038 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले करीब 14% ज्यादा है। वहीं भारत का ब्रिटेन से अगस्त 2026 में बल्क स्कॉच व्हिस्की का इंपोर्ट साल-दर-साल आधार पर करीब 1,000% बढ़कर 12.39 मिलियन डॉलर यानी 117 करोड़ रुपए रहा। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. SBI का मुनाफा 14% बढ़कर ₹23,038 करोड़: दूसरी तिमाही में ब्याज से कमाई 15% बढ़ी, अनुमान से अच्छे रहे बैंक के नतीजे देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI को सितंबर तिमाही में ₹23,038 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले करीब 14% ज्यादा है। उस तिमाही में बैंक को ₹20,160 करोड़ का मुनाफा हुआ था। बैंक की मुख्य कमाई लोगों को दिए गए कर्ज पर मिलने वाले ब्याज से होती है। इसे NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम कहते हैं। इस तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम बढ़कर ₹49,142 करोड़ पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत में ब्रिटेन से बल्क स्कॉच-व्हिस्की का इंपोर्ट 1000% बढ़ा: ट्रेड डील के बाद इंपोर्ट ड्यूटी 150% से घटकर 75% हुई, अगस्त में ₹117 करोड़ का माल मंगाया भारत और ब्रिटेन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लागू होने के बाद देश में बल्क स्कॉच व्हिस्की का इंपोर्ट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अगस्त 2026 में बल्क स्कॉच व्हिस्की का इंपोर्ट साल-दर-साल आधार पर करीब 1,000% बढ़कर 12.39 मिलियन डॉलर यानी 117 करोड़ रुपए रहा। इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती के कारण कंपनियों ने बड़े शिपमेंट मंगाने शुरू कर दिए हैं। भारत-यूके का ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई 2026 से प्रभावी हुआ था। इसके तहत एलिजिबल स्कॉच व्हिस्की पर इंपोर्ट ड्यूटी को 150% से घटाकर 75% कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत में एपल की रिकॉर्ड कमाई: CEO जॉन टर्नस बोले- देश में आईफोन और मैक की डिमांड ऑल-टाइम हाई; लेकिन शेयर 4% नीचे ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में मंदी और सप्लाई की चुनौतियों के बावजूद एपल ने सिंतबर तिमाही में भारत में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है। कंपनी के CEO जॉन टर्नस ने अर्निंग्स कॉल में इसकी जानकारी दी। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि रेवेन्यू कितना रहा है। लेकिन ग्लोबल रेवेन्यू बढ़कर 114.5 अरब डॉलर यानी करीब 10.80 लाख करोड़ रुपए हो गया। ये पिछले साल की इसी तिमाही के 102.5 अरब डॉलर के मुकाबले लगभग 12% ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेंसेक्स 1,225 अंक चढ़कर 76,918 पर बंद: निफ्टी भी 370 अंक ऊपर 23,811 पर पहुंचा; ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही सेंसेक्स 3 नवंबर को 1,225 अंक (1.62%) की तेजी के साथ 76,918 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 370 अंकों (1.58%) की तेजी रही, ये 23,811 पर पहुंच गया। आज ऑटो, FMCG और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही। इससे पहले कल यानी 2 नवंबर को भी बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,693 पर बंद हुआ था। निफ्टी 388 अंक ऊपर 23,440 पर बंद हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
NZ vs IND, 1st ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच, प्लेइंग XI और मौसम का हाल
India vs New Zealand, 1st ODI Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. मुकाबले में भारत की तरफ से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज एक्शन में दिखेंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










