Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Love Rashifal, 4 November 2026: सिंह, मीन समेत 5 राशि वालों को रिलेशनशिप में सुखद पलों का होगा अनुभव, मकर समेत 3 राशि वाले संवाद से समस्या का समाधान निकालें! पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal, 4 November 2026: आज 4 नवंबर दिन बुधवार के लव राशिफल के अनुसार, हर दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कुछ नया लेकर आता है. किसी राशि के जातकों के प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी, तो किसी को अपने रिश्ते में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. वहीं, कुछ राशि वालों को अपने साथी के साथ समय बिताने और आपसी समझ बढ़ाने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल.

Continue reading on the app

BCCI ने इन 2 अहम पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई और आवेदन की आखिरी तारीख

BCCI Job Vacancies: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीनियर वुमेन्स महिला क्रिकेट टीम के लिए फील्डिंग कोच और सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम के लिए हेड फिजियोथेरेपिस्ट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. ये बीसीसीआई के साथ जुड़कर काम करने का बेहतरीन मौका है. इन पदों पर काम करने से खिलाड़ियों के विकास और उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में योगदान देने, तथा अपने-अपने एरिया में हाई स्टैंडर्स सेट करने का मौका मिलेगा. तो आइए यहां जान लेते हैं कि इन दोनों ही पदों के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है और इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख क्या होगी.

सीनियर महिला टीम के फील्डिंग कोच को संभालनी होगी ये जिम्मेदारी

  • फील्डिंग कोच, खेल के तीनों फॉर्मेट में सीनियर महिला टीम की फील्डिंग के प्रदर्शन को विकसित करने और उसे संभालने के लिए जिम्मेदार होंगे.
  • एक विश्व-स्तरीय फील्डिंग यूनिट तैयार करने के लिए बेहतरीन फील्डिंग प्रोग्राम बनाना और उन्हें लागू करना.
  • प्रैक्टिस और मैचों के दौरान फील्डिंग सेशन करना, जिसमें स्किल डेवलपमेंट के लिए पर्सनल कोचिंग भी शामिल है.
  • खिलाड़ियों की खूबियों और कमियों का पहचानकर, प्रदर्शन के लक्ष्य तय करने और मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) की निगरानी करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करना.
  • मैच की अलग-अलग कंडीशंस में फील्ड पर खिलाड़ियों के पर्सनल कॉन्ट्रिब्यूशन को आंकना.
  • खेल के सभी फॉर्मेट और कंडीशंस में फील्डिंग के हाई स्टैंडर्ड को बनाए रखना, जिसमें चोट या अन्य इंटरनेशनल जिम्मेदारियों के कारण खिलाड़ियों की उपलब्धता में बदलाव आने जैसी स्थितियां भी शामिल हैं.

क्वालीफिकेशन

इंटरनेशनल लेवल पर भारत या किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया हो या BCCI का कम से कम 'लेवल B' कोचिंग सर्टिफिकेशन (या किसी प्रतिष्ठित संस्था से इसके समकक्ष कोई सर्टिफिकेट) हो और कम से कम 30 फर्स्ट-क्लास (FC) मैच खेले हों या किसी इंटरनेशनल टीम के लिए कम से कम एक सीजन या किसी T20 फ्रेंचाइजी या राज्य स्तरीय टीम के लिए कम से कम दो सीजन तक कोचिंग दी हो.

आवेदकों को खेल की गहरी समझ होनी चाहिए, हाई स्टैंडर्ड पर खेलने या कोचिंग देने का अनुभव होना चाहिए और एक मल्टिकल्चर टीम में काम करने का अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा, स्ट्रॉन्ग कम्युनिकेशन, टीम वर्क, लोगों को संभालने और प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमता होना आवश्यक है.

आवेदन फॉर्म: https://forms.gle/ rd3wtv2eAFLMmLC99

हेड फिजियोथेरेपिस्ट – सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम

हेड फिजियोथेरेपिस्ट, टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इंजरी मैनेजमेंट,इंजरी प्रिवेंशन और परफॉरमेंस एनहांसमेंट से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी. इसभूमिका में, उन्हें BCCI की स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन (SSM) टीम के साथ मिलकर काम करना होगा. इसमें उन्हें हेड स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), कोचिंग स्टाफ और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रोफेशनल्स का सपोर्ट करना होगा.

मुख्य जिम्मेदारियां

  • मैच के दिन फिजियोथेरेपी देना और खिलाड़ियों की इंजरी मैनेजमेंट और उससे बचाव के लिए हमेशा उनका सपोर्ट करना.
  • चोटों की तुरंत पहचान करना और मौजूद नतीजों के आधार पर इलाज, रिहैबिलिटेशन और रिटर्न-टू-प्ले की योजनाएं तैयार करना.
  • खिलाड़ियों की फिटनेस और उपलब्धता को बेहतर बनाने के लिए व्यक्तिगत उपचार सत्र (ट्रीटमेंट सेशन), मस्कुलोस्केलेटल स्क्रीनिंग और चोट के जोखिम की प्रोफाइलिंग करना.
  • चोट से बचाव, रिकवरी और प्रदर्शन में सुधार के प्रोग्राम पर मेडिकल और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर काम करना.
  • खिलाड़ियों के वर्कलोड की निगरानी करना, क्लिनिकल रिकॉर्ड रखना और ट्रेनिंग, प्रैक्टिस तथा मैच के दिनों के लिए खिलाड़ियों की उपलब्धता की रिपोर्ट देना.
  • समय पर इलाज और देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित मेडिकल प्रोफेशनल्स और राज्य टीमों के फिजियोथेरेपिस्ट के साथ कोऑर्डिनेशन करना.
  • रिसर्च और डेवलपमेंट, पेशेवर शिक्षा और क्लिनिकल प्रोटोकॉल में सुधार के लिए योगदान देना.

क्वालीफिकेशन

  • स्पोर्ट्स या मस्कुलोस्केलेटल फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन, या स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन में पोस्टग्रेजुएट योग्यता.
  • फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान करने का कम से कम 10 वर्षों का अनुभव.
  • एलीट एथलीटों या टीमों, विशेष रूप से हाई-परफॉरमेंस स्क्वॉड (उच्च प्रदर्शन वाली टीमों) के साथ काम करने का अनुभव.
  • मस्कुलोस्केलेटल और स्पोर्ट्स इंजरी की पहचान, डिफरेंशियल डायग्नोसिस, रेडियोलॉजिकल समझ, और चोट के शुरुआती तथा अंतिम चरणों के प्रबंधन में व्यापक अनुभव.
  • पिछले दो वर्षों के भीतर 'एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट' और 'ट्रॉमा मैनेजमेंट' का प्रशिक्षण पूरा किया हो (यह भूमिका शुरू करने से पहले पूरा होना चाहिए).

आवेदन फॉर्म: https://forms.gle/ 7ANfWjCVHQf7SoCg6

आवेदन की आखिरी तारीख है 16 नवंबर

बीसीसीआई ने जारी की विज्ञप्ति में साफ किया है कि दोनों पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर, 2026, शाम 5:00 बजे है. आवेदनों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग के बाद, उम्मीदवारों को आगे के मूल्यांकन के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग ने 2027 सीज़न के लिए अपना शेड्यूल घोषित कर दिया है। 14 जनवरी को वडोदरा में होने वाले पहले मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के CCI ग्राउंड में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स, जो लगातार चार बार उपविजेता रही है, 16 जनवरी को RCB के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 15 जनवरी को UP वॉरियर्स का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा। इस बीच, 24 जनवरी तक के पहले चरण के सभी मैच वडोदरा में खेले जाएंगे, जिसके बाद 26 जनवरी से टूर्नामेंट का दूसरा चरण मुंबई में आयोजित होगा।

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत

5 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। वहीं, पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 4 नवंबर को पूरे शेड्यूल की घोषणा की। सभी पांच फ्रेंचाइजी खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, और हर वेन्यू पर 11 मैच खेले जाएंगे। वडोदरा लेग 14 से 24 जनवरी तक चलेगा, जिसमें सभी पांच टीमें इसी वेन्यू से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। RCB और MI के बीच होने वाले शुरुआती मैच के बाद, 15 जनवरी को गुजरात जायंट्स का मुकाबला UP वॉरियर्स से होगा। दिल्ली कैपिटल्स 16 जनवरी को RCB के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy: KV Aneesh के शतक से कर्नाटक मजबूत, असम के खिलाफ 361 रन की बढ़त

इसके बाद मुकाबले मुंबई में होंगे, जहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में बाकी बचे लीग मैच और प्लेऑफ खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दूसरे वेन्यू पर जाने से पहले, हर टीम वडोदरा में कई लीग मैच खेलेगी। इसके बाद मुकाबले मुंबई में होंगे, जहाँ 26 जनवरी से क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बाकी बचे 11 मैच खेले जाएंगे। मुंबई में होने वाले मैचों की शुरुआत 26 जनवरी को मुंबई इंडियंस और RCB के बीच मुकाबले से होगी। लीग चरण 3 फरवरी तक चलेगा, जब दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाएगा।

Thu, 05 Nov 2026 08:59:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण , हवा हुई बेहद खराब #DelhiPollution #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:25+00:00

मैं खुद चुनाव लड़ता तो जीत जाता- Trump #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #midtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers