Responsive Scrollable Menu

रणवीर सिंह का फोन चेक करना चाहेंगी एलनाज नोरौजी:लियाम नीसन से गॉसिप और शाहरुख खान के साथ डांस करना चाहती हैं

एलनाज नोरौजी ने भारतीय मनोरंजन जगत में काम करते हुए कई बड़े सितारों के साथ वक्त बिताया है। हर कलाकार की अपनी खासियत होती है और एलनाज़ के मुताबिक, उन्होंने भी अपने सह कलाकारों से कुछ न कुछ सीखा है। शाहरुख खान का क्रू के प्रति सम्मान, सलमान खान की मेहनत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का काम पर फोकस उन्हें खास तौर पर प्रभावित करता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में एलनाज ने इन अनुभवों के साथ मजेदार रैपिड फायर में भी हिस्सा लिया। सवाल: शाहरुख खान से आपने क्या सीखा? जवाब: शाहरुख खान जिस तरह अपनी टीम और क्रू के लोगों को सम्मान देते हैं, वह बहुत खास है। वह हर किसी के साथ इज्जत से पेश आते हैं। यह बात मैंने उनसे सीखी। सवाल: सलमान खान से क्या सीखने को मिला? जवाब: सलमान खान से मैंने मेहनत और लगातार काम करते रहने की सीख ली है। उनका अपने काम के प्रति समर्पण प्रेरित करता है। सवाल: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और हॉलीवुड के कलाकारों से क्या सीखा? जवाब: नवाजुद्दीन सिद्दीकी सेट पर अपने काम पर बहुत फोकस करते हैं और फोन से दूर रहते हैं। सैफ अली खान रिहर्सल को अहमियत देते हैं। जैक क्वैड काफी स्पष्टवादी हैं, लियाम नीसन बहुत सहज हैं और जेरार्ड बटलर का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। हर कलाकार से कुछ अलग सीखने को मिलता है। सवाल: लियाम नीसन या शाहरुख खान, किसके साथ गॉसिप करना चाहेंगी? जवाब: लियाम नीसन के साथ। सवाल: और डांस किसके साथ करना चाहेंगी? जवाब: शाहरुख खान के साथ। सवाल: बॉलीवुड के किस स्टार का फोन चेक करने का मौका मिले तो किसका करेंगी? जवाब: रणवीर सिंह का। सवाल: खुद को तीन शब्दों में कैसे बताएंगी? जवाब: ‘द रिलेंटलेस’। मैं आसानी से हार नहीं मानती। सवाल: किसी इंसान की कौन सी बात आपको सबसे ज्यादा आकर्षित करती है? जवाब: जब कोई इंसान समझदार हो, दुनिया और राजनीति की समझ रखता हो, दूसरों के प्रति दयालु हो और एक जेंटलमैन की तरह पेश आए। थोड़ी मर्दाना ऊर्जा भी मुझे आकर्षित करती है। सवाल: आगे कौन से प्रोजेक्ट में नजर आएंगी? जवाब: मेरी एक नई फिल्म अगले साल आएगी। फिलहाल मैं उसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकती। ___________ एलनाज नोरौजी से जुड़ा यह इंटरव्यू भी पढ़ें ‘द फिक्स’ में लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी एलनाज:बोलीं- हॉलीवुड के सितारे सहज, भारत में बदल सकता है फिल्ममेकिंग का तरीका हॉलीवुड फिल्म ‘द फिक्स’ में लियाम नीसन और जैक क्वैड जैसे कलाकारों के साथ काम कर रहीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी इन दिनों अपने करियर के एक नए पड़ाव पर हैं। ईरान में जन्मीं, जर्मनी में पली बढ़ीं और भारत में अपनी पहचान बनाने के बाद अब लॉस एंजिलिस में मौके तलाश रहीं एलनाज का सफर आसान नहीं रहा। पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

Continue reading on the app

आसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात

वेब सीरीज ‘पंचायत’ में ‘दामाद जी’ के किरदार से पहचान बनाने वाले एक्टर आसिफ खान रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हो गए हैं। शो में उनका सफर करीब 8 हफ्ते का रहा। घर से बाहर आने के बाद आसिफ ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने शो में अपने झगड़ों, सलमान खान से मिले फीडबैक और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ रिश्तों पर बात की। सवाल: टीवी शो बिग बॉस में भाग लेना का अनुभव कैसा रहा? जवाब: मुझे एक नया अनुभव मिला और बहुत कुछ सीखा। मैं इसे अपनी जर्नी का अंत नहीं मानता। मुझे लगता है कि मैंने अच्छा टेकऑफ लिया है और अभी हवा में ही हूं। बस अब मेरा एयरपोर्ट बदल जाएगा, लेकिन सफर आगे जारी रहेगा। सवाल: सलमान खान से मिले फीडबैक के बाद क्या आप थोड़े मायूस नजर आए। क्या आपको लगा कि आपके खिलाफ पक्षपात हो रहा है? जवाब: नहीं, ऐसा नहीं था। जब भी कोई फीडबैक मिलता है, तो इंसान उसे समझने और उस पर सोचने की कोशिश करता है। घर में कई ऐसे लोग थे, जिन्हें टीवी और रियलिटी शो का अनुभव था। मैं उनमें सबसे कम जानकार था। मेरे लिए 24 घंटे कैमरों के सामने रहना और अनजान लोगों के साथ रहना नया अनुभव था। सलमान सर जब भी कुछ कहते थे, मैं उसे फीडबैक की तरह लेता था। उनका मकसद मुझे बेहतर बनाना था। दूसरे हफ्ते में उन्होंने कहा था कि मैं बहुत झगड़े कर रहा हूं। इसके बाद मैंने खुद पर काम किया। मेरा अगला बड़ा झगड़ा करीब छठे हफ्ते में हुआ। अगर मैं उनकी बात नहीं मानता, तो इतना लंबा अंतर नहीं आता। सवाल: घर में कई बार आपको लगा कि आपकी लड़ाई को गलत और दूसरे कंटेस्टेंट्स की लड़ाई को सही दिखाया जा रहा है? जवाब: कई बार ऐसा महसूस हुआ। एक बार लव के साथ मेरा झगड़ा हुआ था। मैंने उनसे तीन बार कहा कि चिल्लाकर बात मत कीजिए। जब वह नहीं मानीं, तो मैं भी जोर से चिल्लाया। उस दौरान मेरा गला तक बैठ गया था। घर में जब किसी का झगड़ा होता है, तो कई लोग बीच में आ जाते हैं। इससे टीवी पर ऐसा लगता है कि कोई किसी पर हमला करने जा रहा है। जबकि असल में कई बार ऐसा नहीं होता। वहां एक साथ 20 लोग बोल रहे होते हैं। टीवी पर सिर्फ एक या दो लोगों की आवाज सुनाई देती है। इसलिए दर्शकों को पूरी स्थिति समझ नहीं आती। बाद में रोहित सर ने मुझे बताया कि उस मामले में मेरी गलती थी। मैंने उनकी बात सुनी। जब घर के बाकी सदस्यों ने भी मेरे खिलाफ हाथ उठाया, तो मैंने माना कि शायद गलती मेरी ही थी। मैंने लव से माफी भी मांगी। सवाल: काजी के साथ हुई लड़ाई में आपको वीकेंड का वार का फीडबैक गलत लगा था? जवाब: हां, उस दिन मुझे लगा कि फीडबैक का तरीका सही नहीं था। काजी भाई ने बीमारी को लेकर मजाक किया था। मुझे लगा कि उन्हें इस बात पर ज्यादा समझाया जाना चाहिए था। मुझे भी फीडबैक दिया गया, लेकिन मेरे हिसाब से उस दिन बात उलटी होनी चाहिए थी। मैं हर हफ्ते मिलने वाले फीडबैक को स्वीकार करता था और उस पर काम भी करता था। लेकिन उस दिन मुझे अपनी गलती नहीं लगी। इसलिए मैंने सम्मान के साथ कहा कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। सवाल: क्या ज्यादा इमोशनल होना आपके गेम के खिलाफ गया? जवाब: मैंने कभी यह सोचकर गेम नहीं खेला कि किस तरह का व्यवहार मेरे लिए फायदेमंद होगा। मेरी जिंदगी और एक्टिंग, दोनों में सच्चाई बहुत जरूरी है। मैं कैमरे के सामने कुछ और और अंदर से कुछ और नहीं बनना चाहता था। अगर मुझे गुस्सा आता था, तो मैं गुस्सा दिखाता था। अगर दुख होता था, तो वह भी सामने आता था। मैं किसी को बेवकूफ बनाने के लिए अपनी भावनाओं को छिपाना नहीं चाहता था। घर में मुझे 14 के 14 लोगों ने अपनी निजी बातें बताई थीं। मुझे कई लोगों की कमजोरियां भी पता थीं, लेकिन मैंने कभी उनकी निजी बातों को झगड़े में इस्तेमाल नहीं किया। सवाल: आप बार-बार खुद को एक्टर बताते थे। क्या आपको लगता है कि लोगों को यह बात पसंद नहीं आई? जवाब: मुझे यह बात समझ नहीं आती। अगर कोई गेमर अपनी गेमिंग के बारे में बात कर सकता है, कोई रैपर अपनी रैपिंग के बारे में बात कर सकता है और कोई बॉक्सर अपनी बॉक्सिंग के बारे में बात कर सकता है, तो एक्टर अपनी एक्टिंग के बारे में क्यों नहीं बोल सकता? मैं 16 दिन में एक्टर नहीं बना हूं। मुझे यहां तक पहुंचने में 16 साल लगे हैं। मैंने बहुत मेहनत की है। इसे घमंड नहीं समझना चाहिए। दुनिया में आपकी बुराई करने वाले बहुत लोग मिल जाएंगे। अगर आप खुद को आगे नहीं बढ़ाएंगे, तो कोई दूसरा ऐसा नहीं करेगा। मैं अपनी तारीफ खुद करूंगा। किसी को नहीं सुनना है, तो वह मुझे न देखे। सवाल: आपका कॉमिक अंदाज और बीबी न्यूज दर्शकों को पसंद आया। क्या इसे ज्यादा दिखाते तो सफर लंबा हो सकता था? जवाब: मेरे लिए किसी शो या फिल्म में किरदार की लंबाई मायने नहीं रखती। ‘पंचायत’ में भी मेरा किरदार बहुत लंबा नहीं था, लेकिन लोगों ने उसे पसंद किया। मैं दो सीन में भी अपनी छाप छोड़ सकता हूं। यहां भी यही बात है। अगर मैं 15 हफ्ते घर में रहता और कुछ खास नहीं करता, तो उससे अच्छा है कि 8 हफ्तों में मैंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। मेरे बाहर आने पर घर के कई सदस्य रोए। यहां तक कि मेरे विरोधी भी भावुक हुए। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है। यही मेरी ट्रॉफी है। सवाल: घर से बाहर आने के बाद स्काउट और लव से जुड़े वायरल वीडियो देखकर कैसा लगा? जवाब: मेरी पत्नी ने मुझे कुछ वीडियो दिखाए। मुझे अंदाजा नहीं था कि उन वीडियो को इस तरह दिखाया जा रहा है। उस समय मैं बहुत भावुक था। मैंने घर का राशन तक छोड़ दिया था, क्योंकि मैं मैरी जी और लव को बचाना चाहता था। मैं लोगों से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि किसी भी लड़की के वीडियो को गलत संदर्भ में पेश न करें। वह किसी की बहन, बेटी या मां भी हो सकती है। सिर्फ व्यूज के लिए किसी की छवि खराब करना ठीक नहीं है। लोगों को ऐसा कंटेंट बनाने से बचना चाहिए। सवाल: रोहित शेट्टी और सलमान खान के नजरिए में आपको क्या फर्क लगा? जवाब: दोनों की अपनी राय है। रोहित सर ने एक मुद्दे पर अपनी बात रखी और बाद में सलमान सर ने भी उस पर बात की। जब सलमान सर ने वही मुद्दा उठाया, तो घर के दूसरे लोगों को भी लगा कि वे अपनी राय रख सकते हैं। मुझे लगता है कि अगर किसी बात से आप सहमत नहीं हैं, तो आपको अपनी बात कहनी चाहिए। सामने कोई भी हो, अपनी राय रखने का हक सभी को है। सवाल: रोहित शेट्टी और राजकुमार राव जैसे कलाकारों से तारीफ मिलने पर कैसा लगा? जवाब: यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मुझे लगता था कि इतने बड़े कलाकार शायद दूसरों का काम नहीं देखते होंगे, क्योंकि वे अपने काम में व्यस्त रहते हैं। लेकिन राजकुमार राव सर, रोहित सर और अजय देवगन सर जैसे लोगों ने मेरा काम देखा था। राजकुमार राव सर और रोहित सर ने कहा कि उन्हें मेरा काम पसंद है। रोहित सर ने तो मेरे साथ काम करने की बात भी कही। मैंने उनसे कहा कि मुझे आपके साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि जरूर साथ काम करेंगे। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी! सवाल: आखिर में रैपिड फायर। घर का सबसे बड़ा गेम प्लेयर कौन है? जवाब: आसिफ खान। सवाल: सबसे बड़ा ड्रामेबाज? जवाब: काजी भाई और आसिफ खान। सवाल: सबसे बड़ा फेक कौन लगा? जवाब: आम्रपाली जी और थोड़ा-थोड़ा माही जी। सवाल: सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है? जवाब: आम्रपाली जी। वह तो सोते-सोते भी गॉसिप कर सकती हैं। सवाल: घर का सबसे अच्छा इंसान कौन लगा? जवाब: स्काउट। सवाल: किसे बिग बॉस की ट्रॉफी मिलनी चाहिए? जवाब: मेरे हिसाब से स्काउट, यंग और आरिश्फा तीनों इसके हकदार हैं। …………….. यह खबर भी पढ़ें... सैफ-करीना की शादी में धोए बर्तन, चॉल में भी रहे: लोग बोले- तुम हीरो मटेरियल नहीं; 'पंचायत' के दामाद जी बनकर फेमस हुए आसिफ एक्टर आसिफ खान ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में अपने संघर्ष की कहानी साझा की थी। राजस्थान के निम्बाहेड़ा में जन्मे आसिफ ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। उन्होंने होटल में वेटर का काम किया। सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में भी मेहमानों को खाना परोसा था। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में बताया था। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर ने केकेआर की टीम में क्या किया था? इस क्रिकेटर ने खोला राज़

गौतम गंभीर की कोचिंग में केकेआर का प्रदर्शन कमाल रहा, इस खिलाड़ी की कप्तानी में ये टीम दो बार आईपीएल चैंपियन भी बनी. वेंकटेश अय्यर ने बताया है कि गंभीर ने केकेआर में क्या किया था? Fri, 06 Nov 2026 14:56:50 +0530

  Videos
See all

धनतेरस से पहले दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर | Delhi Fire #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T09:42:55+00:00

THE BURNING TRAIN :Patiala में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग | Punjab Train Fire #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T09:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers