मेष राशिफल 4 नवंबर: मेष राशि आज मेहनत की पहचान मिलने का दिन, कारोबार की इच्छा देगी दिशा
Aries Horoscope Today, आज का मेष राशिफल 4 नवंबर 2026: जानें आज मेष राशि वालों की पैसों की स्थिति, करियर, लव लाइफ की स्थिति और सेहत कैसी रहेगी। पढ़ें आज का शुभ रंग, शुभ अंक, शुभ मुहूर्त और दिन के खास उपाय।
Ranchi News: दिवाली पर गोबर से होगी बंपर कमाई! महिलाओं ने तैयार किए दीये और सजावटी उत्पाद
Ranchi News: त्योहारों के मौसम में अक्सर बाजार चाइनीज झालरों और प्लास्टिक के सजावटी सामान से पट जाते हैं. इस चकाचौंध के बीच झारखंड की राजधानी रांची से करीब बीस किलोमीटर दूर स्थित सुकुरहटू गांव की महिलाओं ने एक अनूठी पहल की है. इन ग्रामीण महिलाओं ने गाय के गोबर को अपनी आमदनी और आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा जरिया बना दिया है. यह महिलाएं अपने हाथों से गोबर के ऐसे मनमोहक दिए और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां तैयार कर रही हैं, जिनकी चमक अब पूरे देश में बिखर रही है. अयोध्या से लेकर देश के कई बड़े राज्यों में इन उत्पादों की भारी मांग निकलकर सामने आ रही है.
गोबर में थोड़ा सा पानी और मिट्टी मिलाकर तैयार होते हैं दिए
गांव में जब आप महिलाओं के इस समूह के बीच जाएंगे, तो आपको हर तरफ कला और मेहनत का खूबसूरत संगम दिखाई देगा. यहां करीब चालीस महिलाएं मिलकर इस काम को आगे बढ़ा रही हैं. दिए बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह प्राकृतिक है. इसमें गाय के शुद्ध गोबर के साथ थोड़ी सी मिट्टी और पानी को मशीन की मदद से अच्छी तरह मिलाया जाता है. इसके बाद इस मिश्रण को अलग-अलग सुंदर सांचों में ढालकर मनचाहा आकार दिया जाता है. जब दिए सूख जाते हैं, तब उन पर बेहतरीन रंग रोगन किया जाता है. यह दिए इतने मजबूत और हल्के होते हैं कि पानी में डालने पर भी दो से तीन दिन तक तैरते रहते हैं और मिट्टी के पारंपरिक दियों के मुकाबले तेल की खपत भी काफी कम करते हैं.
यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार की पहल से फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगा पक्का ठिकाना, रांची के 53 वार्डों में बनाए जाएंगे वेंडर मार्केट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation








