Responsive Scrollable Menu

टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित:सैमसन-बुमराह समेत 4 भारतीय शामिल, पाकिस्तान के फरहान और साउथ अफ्रीका के मार्करम भी टीम में

ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ी इस टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (383 रन) को टीम का ओपनर बनाया गया है। इस टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले ऐडन मार्करम को दी गई है। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी भी टीम में शामिल हैं। संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट टीम में संजू सैमसन का ओपनिंग और बतौर विकेटकीपर नाम हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने पांच पारियों में 321 रन बनाए। उन्होंने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन किया और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की पारी खेली, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। ईशान भी टीम में ईशान किशन ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 317 रन बनाए और 193.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी। पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी और फाइनल में अर्धशतक उनकी अहम पारियों में शामिल रही। हार्दिक-जसप्रीत टीम के बेस्ट प्लेयर हार्दिक पांड्या को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए टीम में जगह मिली। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और पूरे टूर्नामेंट में 9 विकेट भी लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ मैच में 14 विकेट लिए। फाइनल में उन्होंने 4 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। साउथ अफ्रीका- इंग्लैंड के 2-2 प्लेयर्स टीम में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान भी शामिल हैं, जो 383 रन के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी टीम में जगह मिली है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और स्पिनर आदिल राशिद, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी भी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल हैं। अमेरिका के शैडली वैन शाल्कविक को टीम का 12वां खिलाड़ी चुना गया है। न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी नहीं फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड के किसी भी प्लेयर को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे से हारकर बाहर होने ऑस्ट्रेलिया के भी किसी भी खिलाड़ी को टीम में नहीं रखा गया है। --------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कई यादगार पलों के साथ समाप्त हुआ। अहमदाबाद के स्टेडियम में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। 26 तस्वीरों में देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के यादगार पल… शुरुआत भारत की ट्रॉफी जीत के साथ… पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

रॉकस्टार में हीर की मौत पहले तय नहीं थी:इम्तियाज अली बोले- पहली स्क्रिप्ट खो गई, दोबारा हीर रांझा से प्रेरित होकर बदला फिल्म का अंत

फिल्म ‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की लव स्टोरी का दुखद अंत दर्शकों को आज भी याद है। लेकिन फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने हाल ही में खुलासा किया है कि फिल्म की शुरुआती स्क्रिप्ट में हीर के मरने का सीन था ही नहीं। मूल स्क्रिप्ट में नहीं थी हीर की मौत हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक इम्तियाज अली ने एक फैन मीट के दौरान बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की कहानी लिखी थी, तब उन्होंने हीर के किरदार को जिंदा रखा था। उनके मुताबिक, उन्होंने “रॉकस्टार” की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी, लेकिन वह ड्राफ्ट कहीं खो गया। बाद में जब फिल्म बनाने का मौका मिला तो उन्हें स्क्रिप्ट दोबारा लिखनी पड़ी। दोबारा लिखी कहानी में बदल गया अंत इम्तियाज अली ने बताया कि दूसरी बार स्क्रिप्ट लिखते समय कहानी का टोन बदल गया। उन्होंने प्रसिद्ध प्रेम कहानी ‘हीर-रांझा’ से प्रेरणा ली, जिसमें हीर की मौत पहले हो जाती है। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने फिल्म में भी हीर का अंत दुखद रखा। फिल्म में नरगिस फाखरी का किरदार हीर कौल अंत में बीमारी के कारण मर जाता है। उसके बाद रणबीर कपूर का किरदार जॉर्डन एक टूटे हुए कलाकार के रूप में दिखता है, जिसकी पीड़ा उसके संगीत में झलकती है। रणबीर कपूर के करियर की अहम फिल्म 2011 में रिलीज हुई “रॉकस्टार” में रणबीर कपूर ने जॉर्डन नाम के संघर्षरत गायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया था और इसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं। भले ही रिलीज के समय फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट फिल्म बन गई। रणबीर कपूर के अभिनय और फिल्म की भावनात्मक कहानी को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इम्तियाज अली के इस खुलासे के बाद फैंस के बीच यह चर्चा फिर से शुरू हो गई है कि अगर मूल स्क्रिप्ट बरकरार रहती, तो शायद “रॉकस्टार” का अंत बिल्कुल अलग होता।

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल से पहले धोनी को राहत...बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर ने शिकायतों को किया खारिज, हितों के टकराव से जुड़ा है मामला

MS Dhoni of conflict of interest allegations: बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर जस्टिस अरुण मिश्रा ने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ 'हितों के टकराव' की शिकायत खारिज कर दी है. अदालत ने माना कि आईपीएल खिलाड़ी होना और क्रिकेट अकादमी चलाना नियमों का उल्लंघन नहीं है. फैसले में स्पष्ट किया गया कि यह शिकायत व्यक्तिगत रंजिश और व्यावसायिक विवाद का नतीजा थी. Thu, 12 Mar 2026 01:42:26 +0530

  Videos
See all

Mortgage rates rise and deals pulled amid conflict in Middle East. #Iran #UK #Finance #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:15:00+00:00

Bihar New CM : बिहार में नए CM पर बड़ा ऐलान!| CM Nitish Kumar | Patna News | Bihar | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:30:10+00:00

जमीन के लिए दबंगों ने महिला को पीटा #ViralVideo #CCTVViral #CrimeNews #LandDispute #WomanAssaulted #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:30:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Strait of Hormuz को लेकर Trump ने Iran को क्या धमकी दी ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:11:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers