Responsive Scrollable Menu

रणवीर सिंह ने शेयर किया ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर, यूजर्स ने लुटाया प्यार, बोले- 'आप अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे'

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में 7 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब फिल्म की रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने एक नया पोस्टर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

Continue reading on the app

Car Comparison: नॉर्मल इंजन v/s टर्बो इंजन, कार खरीदते समय कौन-सा ऑप्शन है बेहतर?

Car Comparison: भारत में कई वाहन निर्माता अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ कारें पेश करते हैं। आजकल बाजार में शानदार फीचर्स और नई तकनीक वाली कारें उपलब्ध हैं, जिनमें आमतौर पर दो तरह के इंजन मिलते हैं—नॉर्मल (नेचुरली एस्पिरेटेड) इंजन और टर्बोचार्ज्ड इंजन। कार खरीदते समय अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि इन दोनों में से कौन सा इंजन बेहतर रहेगा। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

क्या होता है नॉर्मल इंजन?
नॉर्मल या नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन लंबे समय से कारों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस इंजन में हवा सामान्य तरीके से इंजन के अंदर जाती है और वहीं ईंधन के साथ मिलकर दहन की प्रक्रिया पूरी करती है। यह पूरी प्रक्रिया चार चरणों में होती है, जिससे इंजन पावर पैदा करता है और कार चलती है। इस तरह के इंजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आमतौर पर ज्यादा भरोसेमंद होते हैं और इनमें ईंधन की खपत भी अपेक्षाकृत कम होती है। हालांकि, इनकी पावर टर्बो इंजन के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है।

क्या होता है टर्बोचार्ज्ड इंजन?
टर्बोचार्ज्ड इंजन में एक छोटा टर्बाइन लगाया जाता है, जो इंजन में जाने वाली हवा के दबाव को बढ़ा देता है। ज्यादा दबाव के साथ हवा इंजन में पहुंचती है, जिससे ईंधन का दहन ज्यादा प्रभावी होता है और इंजन ज्यादा पावर पैदा करता है। टर्बो इंजन का फायदा यह है कि छोटा इंजन होने के बावजूद यह बड़े इंजन जितनी ताकत दे सकता है। हालांकि, ज्यादा पावर के कारण कई बार इसका माइलेज थोड़ा कम हो सकता है।

किस इंजन का उपयोग ज्यादा होता है?
भारत सहित दुनिया के कई देशों में लंबे समय से नॉर्मल इंजन वाली कारों का इस्तेमाल ज्यादा होता रहा है। लेकिन नई तकनीक के साथ अब टर्बो इंजन की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है।

कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर?
अगर आप ऐसी कार चाहते हैं जो बेहतर माइलेज दे और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भरोसेमंद हो, तो नॉर्मल इंजन अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आपको ज्यादा पावर, तेज एक्सेलरेशन और बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए, तो टर्बो इंजन वाली कार आपके लिए सही चुनाव हो सकती है। इसलिए कार खरीदते समय अपनी जरूरत और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार इंजन का चुनाव करना सबसे बेहतर रहता है। 

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

T20 Series: विश्व विजेता टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज कब और किस टीम के साथ? जानें पूरा शेड्यूल

Team India Upcoming T20 Series: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया अपनी अगली टी20 सीरीज के लिए सीधे जुलाई महीने में उतरेगी। पूरा शेड्यूल नोट कर लीजिए। Mon, 09 Mar 2026 23:25:28 +0530

  Videos
See all

Breaking News: कमर्शियल गैस किल्लत के बीच मंत्रालय का बयान, घरेलू LPG सप्लाई को प्राथमिकता | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T18:35:23+00:00

भारत की जीत पर Shahid Afridi का बड़ा बयान #shorts #t20worldcupfinal #shahidafridi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T18:38:30+00:00

मैच जीतने के बाद Jasprit Bumrah की मां को रोहित का सम्मान #shorts #jaspritbumrah #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T18:36:15+00:00

Could countries run out of oil and gas amid the US-Israel war with Iran? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T18:36:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers