Responsive Scrollable Menu

इंजिनियर्स से फाइनेंशियल एनालिस्ट तक... किन नौकरियों को खत्म कर सकता है AI, एंथ्रोपिक की स्टडी में हुआ खुलासा

AI कंपनी एंथ्रोपिक की नई स्टडी में बताया गया है कि आने वाले समय में कई व्हाइट कॉलर नौकरियों के काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संभाल सकता है। प्रोग्रामर से लेकर फाइनेंशियल एनालिस्ट तक कई पेशों में ऑटोमेशन बढ़ने की संभावना है। जानिए कौन सी नौकरियां खत्म हो सकती हैं और कौन सी रहेंगी सेफ।

Continue reading on the app

दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को राहत : कड़कड़डूमा कोर्ट ने दी 10 दिन की जमानत, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली: दिल्ली दंगों और शाहीन बाग धरने से जुड़े मामलों के आरोपी शरजील इमाम को सोमवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने मानवीय आधार पर शरजील को 10 दिनों की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है।

एडिशनल सेशन जज समीर बाजपेई की अदालत ने यह आदेश सुनाते हुए शरजील को जेल से बाहर आने की अनुमति दे दी है।

​भाई की शादी और बीमार मां की देखभाल का दिया हवाला

​शरजील इमाम के वकीलों ने अदालत में 10 दिनों की अंतरिम रिहाई के लिए अर्जी दाखिल की थी। दलील दी गई कि शरजील के सगे भाई की जल्द ही शादी होने वाली है, जिसमें परिवार के सदस्य के तौर पर उनकी मौजूदगी अनिवार्य है।

इसके साथ ही अदालत को बताया गया कि उनकी मां की तबीयत भी काफी खराब है और घर में उनकी देखभाल करने वाला कोई दूसरा पुरुष सदस्य नहीं है। इन पारिवारिक परिस्थितियों और जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने अंतरिम जमानत की अर्जी स्वीकार कर ली।

​20 मार्च से 30 मार्च तक जेल से बाहर रहेंगे शरजील

​कोर्ट के आदेश के अनुसार, शरजील इमाम को 20 मार्च से 30 मार्च 2026 तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई है। इस अवधि के समाप्त होने के बाद उन्हें वापस जेल अधिकारियों के समक्ष सरेंडर करना होगा। ज्ञात हो कि शरजील इमाम पर दिल्ली दंगों की साजिश रचने और भड़काऊ भाषण देने जैसे कई गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते वे लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं।

​शाहीन बाग धरना और दिल्ली दंगों में भूमिका के आरोप

​दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि साल 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ शाहीन बाग में हुए सबसे लंबे धरने की रूपरेखा शरजील इमाम ने ही तैयार की थी।

पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों की साजिश रची गई थी। स्पेशल सेल के अनुसार, शरजील ने अल्पसंख्यक संगठनों के बैनर तले छात्रों को एकजुट किया और ओखला व निजामुद्दीन जैसे इलाकों में हजारों पर्चे बंटवाए थे।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 शेड्यूल का ऐलान, 28 मार्च को RCB vs SRH का मुकाबला, देखें पहले फेज का कार्यक्रम

क्रिकेट फेंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बीसीसीआई ने आईपीएल के 19वें सीजन के पहले फेज़ का शेड्यूल की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा जबकि इसका समापन 31 मई तक होगा।  Wed, 11 Mar 2026 18:15:55 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Speech: Rahul Gandhi पर जमकर बरसे Amit Shah | BJP Vs Congress | Parliament Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:06:56+00:00

Amit Shah Speech: Lok Sabha में Amit Shah ने Congress को जमकर घेरा | BJP Vs Congress | Om Birla #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:05:12+00:00

Amit Shah vs Opposition : संसद में स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव... शाह ने विपक्ष को दिया करारा जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:07:37+00:00

Amit Shah in Lok Sabha: अविश्वास प्रस्ताव पर शाह का विपक्ष को करारा जवाब!| Om Birla | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:02:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers