Responsive Scrollable Menu

वर्ष 2025 चीन के सर्वोच्च जन न्यायालय और सर्वोच्च जन अभियोजन कार्यालय की कार्य रिपोर्ट की मुख्य विषयवस्तु

बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। 9 मार्च को आयोजित 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र में, चीन के सर्वोच्च जन न्यायालय के अध्यक्ष च्यांग चुन ने सर्वोच्च जन न्यायालय की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। उनके अनुसार, वर्ष 2025 में सर्वोच्च जन न्यायालय ने कुल 29,154 मामलों को स्वीकार किया और 31,958 मामलों का निपटारा किया। वहीं, देशभर की विभिन्न स्तरों की अदालतों ने सुनवाई और प्रवर्तन के लिए कुल 3.7486 करोड़ मामले स्वीकार किए तथा 3.62 करोड़ मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया।

सर्वोच्च जन न्यायालय की कार्य रिपोर्ट में निम्नलिखित मुख्य विषयवस्तु शामिल हैं:राष्ट्रीय सुरक्षा की दृढ़तापूर्वक रक्षा करना। सार्वजनिक सुरक्षा की प्रभावी ढंग से रक्षा करना। भ्रष्टाचार के अपराधों को कड़ी सजा देना। नए प्रकार के अपराधों को कानून के अनुसार दंडित करना। मानवाधिकारों की न्यायिक सुरक्षा को मजबूत करना। कृत्रिम

बुद्धिमत्ता के मानकीकृत विकास को बढ़ावा देना। एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार के निर्माण का समर्थन करना। उद्यमों से संबंधित कानून प्रवर्तन और न्यायिक प्रक्रियाओं को मानकीकृत करना। डिजिटल अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास की रक्षा करना। व्यापक हरित परिवर्तन में सेवा देना। जनता की न्यायिक मांगों का सक्रिय रूप से जवाब देना। उच्च गुणवत्ता और पूर्ण रोजगार प्रदान करना। नाबालिगों के स्वस्थ विकास की रक्षा करना। दृढ़ता से देश और जनता के हितों की रक्षा करना। वैश्विक शासन में सक्रिय रूप से भाग लेना। मुकदमों की सुनवाई में निगरानी और प्रबंधन को मजबूत करना।

9 मार्च को आयोजित 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र में, चीन के सर्वोच्च जन अभियोजन कार्यालय के मुख्य अभियोजक यिंग योंग ने सर्वोच्च जन अभियोजन कार्यालय की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। उनके अनुसार 2025 में, पूरे चीन के अभियोजन अंगों ने विभिन्न प्रकार के कुल 34.67 लाख मामलों को निपटाया, 6.64 लाख आपराधिक संदिग्धों की गिरफ्तारी को मंजूरी दी और 14.04 लाख लोगों के खिलाफ सार्वजनिक अभियोग दायर किए।

सर्वोच्च जन अभियोजन कार्यालय की कार्य रिपोर्ट में निम्नलिखित मुख्य विषयवस्तु शामिल हैं:राष्ट्रीय सुरक्षा की दृढ़तापूर्वक रक्षा करना। सामाजिक स्थिरता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना। नेटवर्क पारिस्थितिकी तंत्र शासन के संचालन को बढ़ावा देना। कानून के अनुरूप और सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से सामाजिक शासन को बढ़ावा देना। निष्पक्ष न्याय के साथ विधि के शासन में अग्रणी भूमिका निभाना। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग लेना। उद्यमों की कानून प्रवर्तन और न्यायिक निगरानी को मजबूत करना। एक खूबसूरत चीन के निर्माण में सेवा प्रदान करना। नाबालिगों के अधिकारों की सुरक्षा और अपराध की रोकथाम को मजबूत करना। महिलाओं और बुजुर्गों जैसे विशिष्ट समूहों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना। आपराधिक अभियोजन की निगरानी को मजबूत करना। नागरिक अभियोजन संबंधी पर्यवेक्षण को मजबूत करना। प्रशासनिक अभियोजन संबंधी निगरानी को मजबूत करना आदि।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कौन है टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम इंडिया का सबसे युवा खिलाड़ी? ये है सबसे उम्रदराज

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गए हैं. इस टूर्नामेंट में सभी भारतीय खिलाड़ियों को कम से कम एक मैच खेलने का मौका जरूर मिला. इस खिताब को जीतने में सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा. तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन है. 

सूर्यकुमार यादव हैं टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

भारत को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव अब तीसरे कप्तान बन गए हैं. इससे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने कारनामा किया था. धोनी ने 2007 में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था. जबकि रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था. अब सूर्या ने यह कारनामा किया है. खास बात यह है कि कप्तान सूर्या इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. सूर्या अब करीब 35 साल के हो गए हैं. 

सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआत में तो अच्छे फॉर्म में नजर आए, लेकिन इसके बाद उनके प्रदर्शन का ग्राफ गिरता चला गया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में सूर्या बिना खाता खोले ही आउट हो गए. अब सूर्या और कितना दिन इंटरनेशनल खेल पाते हैं ये फैसला उनका फॉर्म तय करेगा, लेकिन अगर सूर्या का बल्ला चलता रहा तो वो अगले टी20 वर्ल्ड कप भी खेलते नजर आ सकते हैं, लेकिन बल्ला खामोश रहा तो वो रिटायरमेंट का सोच सकते हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन खिलाड़ियों की उम्र

सूर्या के बाद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती करीब 34 साल के हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे एक ही उम्र के हैं. ये सभी खिलाड़ी करीब 32 साल के हो गए हैं. इन सभी की एज में कुछ महीनों का अंतर है. वहीं संजू सैमसन, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज 31 साल के हैं. उनकी उम्र में भी कुछ दिनों का अंतर है. ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह करीब 27 साल के हैं. वाशिंगटन सुंदर 26 साल के हैं. जबकि अभिषेक शर्मा करीब 25 साल के हैं. सबसे युवा खिलाड़ी की बात करें तो तिलक वर्मा 23 साल के हैं. 

कई खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2028 में खेलते आएंगे नजर

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हर 2 साल में होता है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन बनने वाले कई खिलाड़ी 2026 में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे. उसी तरह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी अगले T20 वर्ल्ड कप 2028 में खेलते नजर आएंगे. हालांकि इसमें अभी 2 साल का वक्त है. ऐसे में कहना मुश्किल होगा उस वक्त कैसे हालात करेंगे. हालांकि यह तय है कि इस बार के चैंपियन कुछ खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप में खेलते नजप आएंगे.

यह भी पढ़ें:   जसप्रीत बुमराह ने ध्वस्त कर दिया लसिथ मलिंगा का महारिकॉर्ड, इस मामले में बन गए दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

Continue reading on the app

  Sports

मैच तो जीत ली, लेकिन हार्दिक पांड्या की 3 गलतियां किसी ने नहीं देखीं, बन सकते थे सबसे बड़े विलेन!

Hardik pandya 3 mistake: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 8 मार्च को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया. मैच के दौरान भारत ने 255 रन बनाए थे और कीवी टीम को 159 रन पर ढेर कर दिया हार्दिक पंड्या ने फाइनल में तीन गलती की जो पूरी टीम पर भारी पड़ सकती थी. Wed, 11 Mar 2026 13:19:31 +0530

  Videos
See all

पर्यावरण के लिए छोटी मगर बड़ी पहल..सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:00:12+00:00

Yogi Adityanath Mother Controversy: जेल जाने का सता रहा डर, युवाओं को भड़का रहा Maulana #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:05:00+00:00

lpg gas cylinders Live : LPG को लेकर सड़क पर मचा हाहाकार ! |gas cylinder shortage in india |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T07:57:22+00:00

Israel Attack on Iran Live: Khamenei | US | Tel Aviv-Yafo | Trump | Khamene | Oil Price |Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T07:56:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers