Responsive Scrollable Menu

The 50 में एंट्री करेंगे अमाल मलिक और TRP Queen फरहाना, फैंस को मिलेंगे ये तीन बड़े सरप्राइज

Amaal Mallik and Farrhana Bhatt in The 50: कलर्स चैनल और जिओ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर "The 50" शो का मोस्ट अवेटेड प्रोमो रिलीज हो चुका है. गौरतलब है कि सिंगर अमाल मलिक और एक्ट्रेस फरहाना भट्ट के फैन्स को कई दिनों से इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार था. सिंगर अमाल और TRP Queen फरहाना शो में अपने नए गाने के प्रोमोशन के लिए आ रहे हैं. अब फैंस का लंबा इंतजार सोमवार को खत्म होने जा रहा है. ये एपिसोड आज रात ऑन एयर होगा. शो में ये जोड़ी चार चांद लगाते नजर आएंगे. 

शो के होस्ट ने किया यूनिक स्टाइल में वेलकम

शो के होस्ट अमाल और फरहाना का यूनिक स्टाइल में वेलकम करते हुए कहते हैं कि इन दोनों की शुरुआत कट्टर दुश्मनी से हुई थी लेकिन आज ये दोनों गहरे दोस्त हैं. फरहाना प्रोमो में पिंक कलर की साड़ी के साथ मैचिंग लिपिस्टिक में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, अमाल मलिक ब्लैक आउटफिट के साथ व्हाइट जैकेट में डैशिंग दिख रहे हैं.   

शो में देखने को मिलेंगे तीन सरप्राइज

प्रोमो के मुताबिक, अमाल और फरहाना शो में कई सरप्राइज लेकर आए हैं. सरप्राइज एक नहीं बल्कि तीन हैं. पहला सरप्राइज अमाल और फरहाना सिवेट तोमर की रिएंट्री करा सकते हैं. हालांकि ये एंट्री इतनी आसाना नहीं होगी क्योंकि इसमें मेकर्स ने कुछ कंडीशन्स रखी होंगी जो एपिसोड एयर होने के बाद ही पता चलेगा. हालांकि प्रोमो देखकर फैंस को अंदाजा लग गया होगा कि सिवेट रिएंट्री कर सकते हैं. शो का दूसरा सरप्राइज अमाल और फरहाना के फैंस के लिए है क्योंकि दोनों अपने नए गाने "यहीं गुजार दूं" पर एक साथ रोमांटिक डांस करते नजर आएंगे जिसे देखकर काफी मजा आने वाला है.

इसके साथ ही सोमवार को एक और प्रोमो रिलीज किया गया. इसमें भी आपको सरप्राइज इविक्शन देखने को मिल सकता है क्योंकि तीन जोड़ियों के बीच गेम खिलाया जाएगा जो टीम हारेगी, उनको मिलेगा एग्जिट ऑर्डर. हालांकि अभी सारी चीज रिवील नहीं हुई हैं लेकिन आज रात के एपिसोड में रीयूनियन, रोमांस और हाई वोल्टेज गेम देखने को मिलेगा.

वेलेंटाइन पर हुआ था गाना रिलीज

बता दें कि अमाल और फरहाना का "यहीं गुजार दूं" म्यूजिक वीडियो पिछले महीने वेलेंटाइन पर रिलीज हुआ था. इसी दौरान दोनों The 50 में सॉग का प्रोमोशन करने गए थे. अब करीब 25 दिन बाद ये एपिसोड रिलीज होने जा रहा है. फैंस को इस एपिसोड का कितनी बेसब्री से इंतजार है कि इसका क्रेज इंस्टाग्राम और एक्स पर देखा जा सकता है. प्रोमो रिलीज होने के बाद अमाल और फरहाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे भर-भर के कमेंट

प्रोमो देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर भर-भर के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "फाइनली इंतजार खत्म हुआ." वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, "मैं ये शो नहीं देखता लेकिन अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के लिए पहली बार स्ट्रीम करूंगा." बता दें कि बिग बॉस 19 में इस जोड़ी की शुरुआत में कट्टर दुश्मनी थी लेकिन धीरे-धीरे दोनों ने एक दूसरे को समझा. शो के लास्ट में दोनों बेस्ट फ्रेंड बनकर बाहर निकले. बिग बॉस 19 की इस फ्रेंडशिप को सबसे मजबूत माना जाता है क्योंकि अमाल मलिक शो के बाहर भी फरहाना को ऑनलाइन ट्रोलिंग से बचाते नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: 'वहां शॉर्ट्स पहनने की सजा मौत है', इस एक्ट्रेस ने खोली ईरान में हो रहे महिला अत्याचार की पोल

Continue reading on the app

  Sports

शादी के बंधन में बंधे क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर... युवराज-सहवाग सहित सितारों का लगा जमावड़ा, युवी के बच्चों को देख चहक उठे आशीष नेहरा

Gaurav Kapur marry with Kritika Kamra: क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर और अभिनेत्री कृतिका कामरा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर बुधवार को एक निजी समारोह में इस जोड़े ने शादी रचाई. इस खास मौके पर कृतिका 'सिंदूरी लाल' चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं गौरव ने राघवेंद्र राठौर का डिजाइन किया हुआ बंदगला पहना था. इस सादगी भरे विवाह समारोह में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और मलाइका अरोड़ा जैसी खेल व मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. Wed, 11 Mar 2026 23:37:37 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | DHURANDHAR 2 की ADVANCE BOOKING ने रचा इतिहास, कर डाली शानदार कमाई! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T01:10:00+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat with Kishore Ajwani LIVE: Parliament Session | Om Birla | Iran Israel War |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T00:57:10+00:00

Aaj Ki Taza Khabar | सुबह की सबसे बड़ी खबरें | Top Morning Headlines Today | 12 March News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T00:57:20+00:00

LPG Gas Cylinder Shortage LIVE Updates: एलपीजी सिलेंडर पर घमासान, सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T01:07:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers