Responsive Scrollable Menu

एलनाज बोलीं- ईरान के नए सुप्रीम लीडर देश बर्बाद करेंगे:कहा- मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर किसने चुना; भारत को अपना दूसरा घर बताया

ईरानी मूल की सेक्रेड गेम्स फेम एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने मुजतबा खामेनेई को ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। एलनाज का कहना है कि मोजतबा के हाथों में ईरान का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मोजतबा को सुप्रीम लीडर किसने चुना है। इससे पहले एलनाज ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का समर्थन किया था। अब एलनाज ने कहा है कि वहां की सरकार लोगों की नहीं सुनती। लोग अपनी मर्जी से वोट भी नहीं दे सकते। वहां विरोध करने वालों को जेल में डाल दिया जाता है या गोली मार दी जाती है। एलनाज ने यह भी कहा कि इंडिया उनका दूसरा घर है, जहां वह बहुत खुश और सुरक्षित महसूस करती हैं। वह यहीं रहकर अपना काम जारी रखना चाहती हैं। 6 साल की उम्र में लगवाए जाते थे नारे ईरान में जन्मी एलनाज का परिवार उनके बचपन में ही जर्मनी चला गया था। उनके पास जर्मनी की नागरिकता है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एलनाज ने बताया कि जब वह महज 6 साल की थीं, तब स्कूल में उनसे जबरन 'अमेरिका और इजराइल की मौत' के नारे लगवाए जाते थे। उनके मुताबिक, ईरान की सरकार अपनी विचारधारा लोगों पर थोपती है। वहां लोगों के पास कोई अधिकार नहीं हैं। 98% गिर गई है ईरानी करेंसी की वैल्यू एलनाज ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर भी दुख जताया। उन्होंने बताया कि ईरान तेल और प्राकृतिक संसाधनों से बहुत अमीर देश है, लेकिन सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया है। वहां की करेंसी की वैल्यू 98 परसेंट तक गिर चुकी है। एक आम आदमी महीने में बमुश्किल 100 डॉलर कमा पाता है, जबकि रहने का खर्च बहुत ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों का पैसा अपनी जनता पर खर्च करने के बजाय हमास और हिज्बुल्लाह जैसे संगठनों को फंड करने में लगा रही है। आजाद ईरान में लौटने की ख्वाहिश एलनाज चाहती हैं कि ईरान में बाल विवाह बंद हो और औरतों को फुटबॉल मैच देखने व जज बनने जैसे अधिकार मिलें। उन्होंने कहा कि जिस दिन ईरान आजाद होगा, वह अपने देश और परिवार के पास लौटेंगी। एलनाज नोरौजी भारत में भी कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से उन्हें खास पहचान मिली थी।

Continue reading on the app

गर्मी में फ्लॉन्ट करें अपना ट्रेडिशनल लुक, यहां खरीदें कॉटन की हल्की और मुलायम साड़ियां

गर्म मौसम में फैशनेबल और कंफर्टेबल लुक चाहिए, तो ट्राई करें कॉटन की हल्की और मुलायम साड़ियों के ये 8 विकल्प। इनके खरीद पर पाएं 50 से 80% तक का छूट।

Continue reading on the app

  Sports

Australia Domestic One-Day Cup 2025-26: IPL में नहीं बिकने वाले खिलाड़ी ने बनाया टीम को चैंपियन, अकेले झटके इतने विकेट

Tasmania vs New South Wales Final: होबार्ट में खेले गए फाइनल मैच में तस्मानिया को न्यू साउथ वेल्स ने 4 विकेट से हरा दिया. शॉन एबट टीम की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने महज 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. Wed, 11 Mar 2026 16:48:46 +0530

  Videos
See all

LPG Gas Crisis: अलवर में LPG की कमी से होटलों का कैसा है हाल देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:39:02+00:00

Amit Shah LIVE: लोकसभा में गृह मंत्री Amit Shah का संबोधन | Congress | BJP | OM Birla | Impeachment #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:39:01+00:00

Amit Shah in Lok Sabha : अमित शाह के भाषण के बीच भयंकर बवाल! | Om Birla | Rahul Gandhi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:41:56+00:00

Google Pixel 10a Unboxing | Pixel 10 #GooglePixel #PixelUnboxing #PixelPhone #GooglePixelIndia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:40:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers