पुतिन ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को दी बधाई, क्रेमलिन ने दोहराया तेहरान के लिए "अटूट समर्थन"
मास्को, 9 मार्च (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को उनके पद संभालने पर बधाई दी है। यह जानकारी क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में दी गई।
आधिकारिक बयान में कहा गया कि रूस ईरान का “विश्वसनीय साझेदार” रहा है और आगे भी तेहरान के साथ खड़ा रहेगा। यह संदेश ऐसे समय आया है जब मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर है और ईरान क्षेत्रीय संघर्षों के बीच नई नेतृत्व व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है।
क्रेमलिन की वेबसाइट पर जारी संदेश में पुतिन ने कहा कि ईरान जिस कठिन दौर से गुजर रहा है, उसमें सर्वोच्च नेता का पद संभालना साहस और दृढ़ता की मांग करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता की विरासत को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में ईरानी जनता को एकजुट रखेंगे। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस तेहरान के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को जारी रखेगा और सहयोग बनाए रखेगा।
व्लादिमीर पुतिन ने अपने बधाई संदेश में ईरान को पूरी हिम्मत से हमलों का सामना करने की सलाह दी। संदेश के मुताबिक, अब जब ईरान हथियारों से हमला झेल रहा है, तो जिस पद पर आप हैं उसके लिए आपको बेशक बहुत हिम्मत और कुर्बानी की जरूरत होगी।
मोजतबा खामेनेई को हाल ही में ईरान के शक्तिशाली धार्मिक निकाय ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने देश का नया सर्वोच्च नेता चुना है। वे दिवंगत ईरानी नेता अली खामेनेई के बेटे हैं और लंबे समय से ईरान की राजनीतिक-धार्मिक व्यवस्था में प्रभावशाली माने जाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में सत्ता का यह परिवर्तन ऐसे समय हुआ है जब ईरान क्षेत्रीय संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय दबाव दोनों का सामना कर रहा है।
रूस और ईरान पिछले कुछ वर्षों में रणनीतिक रूप से करीब आए हैं। यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद मास्को और तेहरान के बीच सैन्य, ऊर्जा और कूटनीतिक सहयोग बढ़ा है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज, फैंस दे रहे बधाइयां
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खास दौर को यादगार बनाने के लिए कपल ने हाल ही में एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं। फोटोशूट की तस्वीरों में दोनों के बीच गहरा प्यार और उत्साह साफ नजर आता है। एक तस्वीर में रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में कपल बेहद सहज और रोमांटिक अंदाज में पोज देता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर आने वाले नए जीवन को लेकर खुशी साफ झलक रही है। लिन लैशराम ने भी इस फोटोशूट से जुड़ा एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने काम करते हुए सालों तक उन्हें अपने शरीर को लेकर कई तरह की असुरक्षाएं महसूस होती थीं। कभी बहुत पतली, कभी बहुत मोटी या कभी किसी और वजह से। लेकिन अब प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपने शरीर का यह बदलाव सबसे खूबसूरत लग रहा है। उन्होंने लिखा कि आज वह अपने शरीर की आलोचना नहीं करतीं, बल्कि इस बदलाव के लिए आभारी हैं। रणदीप और लिन ने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस समय उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि दो साल के प्यार और रोमांच के बाद अब उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इसी महीने अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकता है। ऐसे में यह मैटरनिटी फोटोशूट उनके जीवन के इस खास पड़ाव की याद बन गया है। तस्वीरों में दोनों की सादगी और आपसी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। गौरतलब है कि रणदीप हूडा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी अपनी सादगी और सांस्कृतिक अंदाज के कारण काफी चर्चा में रही थी। अब शादी के करीब दो साल बाद यह कपल पैरेंटहुड की नई यात्रा शुरू करने जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















